बिजनौर जिले में गुलदार का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नहटौर क्षेत्र में एक पुलिया पर गुलदार बैठा दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहां से गुज़र रहे ग्रामीणों ने गुलदार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल के दी। स्थानीय लोगों ने वन वि
.
दरअसल बिजनौर जिले में पिछले काफी दिनों से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। गुलदार के हमले से अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। वन विभाग की टीम गुलदारों को पकड़ने के लिए लगातार पिंजरे लगाकर अभियान चला रही है और अब तक 80 गुलदार को पकड़ चुकी हैं। लेकिन गुलदार की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
गांव की पुलिया पर बैठा दिखा तेंदुआ।
ताज़ा मामला बिजनौर के नहटौर इलाके का है जहां के पाडली मांडू-खदाना मार्ग पर देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव को एक पुलिया पर गुलदार बैठा दिखा दिया।
वहाँ से गुज़र रहे ग्रामीणों में गुलदार को देखकर हड़कंप मच गया। गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण ने पुलिया पर बैठे गुलदार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगा कर जल्द गुलदार को पकड़े जाने की मांग की।



















