कैसे विभाग और अधिकारी अपनी कमियों और लापरवाही को पीड़ित आम जनता पर थोप देते हैं। इसकी बानगी अम्बेडकरनगर के नगरपालिका में देखने को मिली। सड़क धंसने और उसके कारण अगल-बगल के आठ मकानों में आई दरार के मामले में देखा जा सकता है कि जहां नगरपालिका प्रशासन ने इ
.
वहीं मामले में अपर जिलाधिकारी का कहना है कि जो मकान में थोड़ा बहुत क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे मरम्मत करा दे। साथ यह भी बता दिया गया कि जिन तीन घरों में दरारें आई है, उनके द्वारा ही नालियों पर अतिक्रमण कर लिया गया था। अब विरोधाभास देखिए एक तरफ नगर पालिका के ईओ द्वारा जारी नोटिस में मकानों को 24 घन्टे में खाली करने का निर्देश दिया गया। वहीं एडीएम के अनुसार ऐसा कुछ नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन सबके बीच सड़क धंसने की बात को गोल कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी के बयान में इसका एक बार भी जिक्र नहीं किया गया।
बीते शनिवार को नगरपालिका टांडा के छज्जापुर में अचानक से एक जगह सड़क काफी दूर और गहराई तक धंस गयी। इसकी चपेट में 8 मकान भी आ गए। इन मकानों में दरारें भी आ गयी। सड़क धंसने का कारण नाली का चोक होना पाया, जिसके के कारण पानी आगे बह नहीं पाया और वहां पानी जमा हो गया। पानी जमा होने के कारण सड़क धंस गयी और मकान भी क्षतिग्रत हो गए।
दूसरे दिन अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नगरपालिका के ईओ के हस्ताक्षर से इन क्षतिग्रत मकान मालिकों को नोटिस थमा दिया गया कि आपके मकान का निरीक्षण किया गया। आपका मकान जर्जर पाया गया है। अतिवृष्टि को देखते हुए मकान के गिरने एवं जान माल की छति होने की संभावना है। नोटिस मिलने के 24 घंटे के अन्दर मकान खाली कर दें।



















