ये चित्र 4 अगस्त सोसाइटी का है। जिसमें बैंक मैनेजर जमीन पर गिरा हुआ है।
नोएडा की इको सिटी सोसाइटी में 4 अगस्त को सातवें फ्लोर से गिरकर बैंक मैनेजर ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मैनेजर मुंह के बल कॉमन एरिया में लहूलुहान पड़ा हुआ है। इस वीडियो को पुलिस को भी टैग किया गया
.
दरअसल नोएडा के सेक्टर-137 स्थित इको सोसाइटी के टावर की 7वीं मंदिर पर स्थित एक फ्लैट में सहिल सबरवाल अपनी बेटी और पत्नी के साथ रहते थे। एक निजी बैंक में मैनेजर थे। 4 अगस्त को साहिल 7वीं मंजिल से नीचे कूद गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि घरेलू क्लेश के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया था। अक्सर उनकी पत्नी के साथ झगड़ा होता था।
अब मृतक की बहन ने पत्नी नेहा अग्रवाल पर साहिल को प्रताड़ित करने और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने नेहा अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



















