अमेठी में आज 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तो सरकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर भारत माता जय के नारे लगाए जा रहे हैं। डीएम निश
.
दरअसल अमेठी में देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे डीएम निशा अनंत ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया तो एसपी अनूप सिंह ने एसपी ऑफिस में झंडारोहण किया। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी कार्यालय और नगर पालिका नगर पंचायत में भी झंडारोहण किया गया।
समाज सेवियों और व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने भी अपनी टीम के साथ प्रभात फेरी निकाल कर अपने कार्यायलयों पर झंडारोहण किया। अमेठी कस्बे में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने सैकड़ों युवाओं के साथ प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान भारत माता जय के नारे लगाए गए और महात्मा गांधी अमर रहे के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
जिलाध्यक्ष ने राजीव गांधी की प्रतिमा,अंबेडकर प्रतिमा,राजर्षि प्रतिमा और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन और उनके प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।जिले के निजी विद्यालयों में छोटे छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति गानों पर प्रस्तुति की गई।




















