• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पोप फ्रांसिस के निधन के बाद, कौन बनेगा अगला ईसाई धर्मगुरु? जानें उन प्रमुख नामों के बारे में जिनकी चर्चा हो रही है

JANVEENA by JANVEENA
April 23, 2025
in विदेश
0
पोप फ्रांसिस का हुआ निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस – India TV Hindi

READ ALSO

हॉर्मुज तनाव के बीच ईरान ने किया एयर डिफेंस एक्टिव, UAE ने जताया भरोसे पर सवाल—वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ी

ईरान पर कार्रवाई को ‘जंग’ नहीं मानते Donald Trump, आगे की रणनीति पर दिया बड़ा संकेत

कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र निधन हो गया। वेटिकन के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पोप ने आखिरी सांस ली। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह कार्डिनल केविन फेरेल ने पोप के निधन की घोषणा की।

नए कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु की चर्चा शुरू

शोक संदेश में कहा, ‘पोप फ्रांसिस का पूरा जीवन भगवान और चर्च की सेवा में समर्पित रहा। पोप फ्रांसिस ने हम सबको हमेशा साहस, प्यार और हाशिए में रहे लोगों के पक्ष में खड़ा रहने के लिए प्रेरित किया। पोप फ्रांसिस लॉर्ड जीसस के सच्चे शिष्य थे।’ वहीं, अब उनके निधन के बाद अगला कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु कौन हो सकता है? इसको लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कई स्टेप से होकर चुनी जाती है ये प्रक्रिया

हालांकि, अभी से अगले पोप के बारे में कोई निश्चित भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। अभी सिर्फ कयास लगाए जा सकते हैं, क्योंकि यह कैथोलिक चर्च की कॉन्क्लेव प्रक्रिया पर निर्भर करता है। ये सब गोपनीय और कई स्टेप से होकर चुनी जाने वाली प्रक्रिया है। अगले कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु कि लिस्ट में कुछ प्रमुख नाम हैं, जिनको माना जा रहा है कि वेटिकन सिटी के अगले कैथोलिक ईसाई धर्मगुरू बन सकते हैं।

कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन

कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन को अगला पोप का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। ये इटली के रहने वाले हैं। पिछले एक दशक से पोप फ्रांसिस के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से रहे। वह बतौर गृह सचिव (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट), वे 2013 से वेटिकन की कूटनीति और प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं। ये 70 साल के हैं। काफी अनुभवी हैं। पोप फ्रांसिस की सुधारवादी नीतियों के समर्थक हैं। उनकी वैश्विक कूटनीतिक भूमिका और वेटिकन के क्यूरिया में गहरा अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है।

कार्डिनल लुइस एंटोनियो टैगले

दूसरा नाम कार्डिनल लुइस एंटोनियो टैगले का है, जो फिलीपींस के रहने वाले हैं। इनका पद अभी डिकास्ट्री फॉर इवेंजलाइजेशन के प्रीफेक्ट का है। इनकी उम्र अभी 68 साल की है। वह एशिया से एक करिश्माई और प्रिय व्यक्तित्व हैं। उनकी सामाजिक न्याय और गरीबों के प्रति प्रतिबद्धता फ्रांसिस की विचारधारा से मेल खाती है। ऐसी भी संभावना है कि टैगले एशिया के बढ़ते कैथोलिक समुदाय को देखते हुए वह गैर-यूरोपीय पोप के रूप में एक मजबूत दावेदार हैं।

कार्डिनल मातेओ ज़ुप्पी

कार्डिनल मातेओ ज़ुप्पी भी इस दावेदारी में है, जो कि इटली के रहने वाले हैं। 70 वर्षीय ज़ुप्पी बोलोग्ना के आर्चबिशप और सेंट’एगिडियो समुदाय के प्रमुख सदस्य हैं। वह सामाजिक कार्यों और शांति मध्यस्थता में सक्रिय हैं। फ्रांसिस ने उन्हें यूक्रेन-रूस संघर्ष में मध्यस्थता का दायित्व सौंपा था।

कार्डिनल पीटर एर्डो

इस कड़ी में चौथा कार्डिनल पीटर एर्डो का है, जो हंगरी के रहने वाले हैं। इनके पास अभी एस्ज़्टरगोम-बुडापेस्ट के आर्चबिशप का पद है। 73 वर्षीय एर्डो रूढ़िवादी विचारधारा के साथ यूरोपीय चर्च में प्रभावशाली हैं। वह यूरोप में कैथोलिक चर्च के भविष्य पर जोर देते हैं।

कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवो

कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवो का नाम भी इस कड़ी में जोड़ा जा रहा है। जो कि पेरू के रहने वाले हैं। ये अभी डिकास्ट्री फॉर बिशप्स के प्रीफेक्ट पद पर हैं। 56 वर्षय रॉबर्ट प्रीवो लैटिन अमेरिका से हैं, जो कैथोलिक चर्च का एक प्रमुख केंद्र है। फ्रांसिस ने उन्हें हाल ही में कार्डिनल बनाया, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई है। ऐसी संभावना है कि लंबे कार्यकाल की चाह रखने वाले कॉन्क्लेव के लिए वह बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

पोप फ्रांसिस ने मार्च 2013 में संभाला था पद

बता दें कि अभी तक कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस थे, जिन्हें विश्व के कैथोलिक चर्च का सर्वोच्च नेता माना जाता रहा है। पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद आज (21 अप्रैल, 2025) निधन हो गया। पोप फ्रांसिस ने 13 मार्च 2013 को यह पद संभाला था। वे वेटिकन सिटी के प्रमुख और रोमन कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक नेता थे।

Previous Post

क्या नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई? पोप को लेकर कही थी ये बात

Next Post

मिचेल मार्श ने आईपीएल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, महज इतने रन बनाने में 15 साल का समय लगा दिया

Related Posts

हॉर्मुज तनाव के बीच ईरान ने किया एयर डिफेंस एक्टिव, UAE ने जताया भरोसे पर सवाल—वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ी
विदेश

हॉर्मुज तनाव के बीच ईरान ने किया एयर डिफेंस एक्टिव, UAE ने जताया भरोसे पर सवाल—वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ी

May 2, 2026
ईरान पर कार्रवाई को ‘जंग’ नहीं मानते Donald Trump, आगे की रणनीति पर दिया बड़ा संकेत
विदेश

ईरान पर कार्रवाई को ‘जंग’ नहीं मानते Donald Trump, आगे की रणनीति पर दिया बड़ा संकेत

May 1, 2026
अमेरिकी वैज्ञानिक Charles Lieber ने चीन में बनाई ब्रेन-कंप्यूटर लैब, पुराने विवाद फिर चर्चा में
विदेश

अमेरिकी वैज्ञानिक Charles Lieber ने चीन में बनाई ब्रेन-कंप्यूटर लैब, पुराने विवाद फिर चर्चा में

May 1, 2026
पुतिन-ट्रंप की लंबी फोन वार्ता, ईरान और यूक्रेन पर डेढ़ घंटे चर्चा
विदेश

पुतिन-ट्रंप की लंबी फोन वार्ता, ईरान और यूक्रेन पर डेढ़ घंटे चर्चा

April 30, 2026
ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, होर्मुज पर सख्त रुख; मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव
विदेश

ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, होर्मुज पर सख्त रुख; मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव

April 30, 2026
ईरान की हालत बिगड़ने का दावा, ट्रंप बोले—तेहरान ने होर्मुज खोलने की अपील की
विदेश

ईरान की हालत बिगड़ने का दावा, ट्रंप बोले—तेहरान ने होर्मुज खोलने की अपील की

April 29, 2026
Next Post
मिचेल मार्श ने आईपीएल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, महज इतने रन बनाने में 15 साल का समय लगा दिया

मिचेल मार्श ने आईपीएल में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, महज इतने रन बनाने में 15 साल का समय लगा दिया

ओटीटी पर साउथ की ये नई फिल्में होंगी रिलीज, इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

ओटीटी पर साउथ की ये नई फिल्में होंगी रिलीज, इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)