• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ईरान में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति बचने की कोई उम्मीद नहीं, चॉपर जल गया

JANVEENA by JANVEENA
May 20, 2024
in देश
0
ईरान में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति बचने की कोई उम्मीद नहीं, चॉपर जल गया

 

अजरबैजान से लौटते समय ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है जिसमें उनकी मौत हो गई है। ईरानी मीडिया की माने तो दुर्घटना ग्रस्त हेलीकॉप्टर रेस्क्यू टीम को मिल चुका है। वहीं घटना स्थल से जो तस्वीर आ रही है उसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे में किसी का बचाना काफी मुश्किल है। हालांकि अब तक आधिरारियक तौर भी ये पुष्टि नहीं की गई है कि ईरानी राष्ट्रपति जीवित है या नहीं। रेस्क्यू टीम 17 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंच सकी है, जहां रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में ईरान के मीडिया ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को पहचान की गई है। रेस्क्यू टीम को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है जिसमें कोई व्यक्ति जीवित हो।

तीसरा हेलीकॉप्टर हुआ शिकार

बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति के साथ कुल तीन हेलीकॉप्टर गए थे, जिसमे से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित लौट आए है। इन हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, देश के विदेश मंत्री और अन्य अधिकारी उड़ान भर रहे थे। वहीं जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसे बचावकर्मियों ने बरामद कर लिया है। बता दें कि ये हेलीकॉप्टर उत्तर पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बचावकर्मियों ने हेलीकॉप्टर को 2 किलोमीटर की दूरी से सोमवार की सुबह देखा है। इसके अलावा बचावकर्मियों ने अबतक किसी के जीवितहोने की कोई जानकारी नहीं दी है। बता दे कि यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने बीते महीने ही इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।

इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है। ईरान को खराब अर्थव्यवस्था और महिला अधिकारियों को लेकर उसके शिया धर्मतंत्र के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा है जिससे मद्देनजर इस हादसे के परिणाम तेहरान और देश के भविष्य के लिए कहीं अधिक गंभीर हो सकते हैं। रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे।

सरकारी टीवी ने कहा कि ‘‘हार्ड लैंडिंग’’ की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) दूर उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई। बाद में हालांकि टीवी ने बताया कि यह घटना उजी के निकट हुई है लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां अभी तक विरोधाभासी हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने इसे दुर्घटना कहा, लेकिन अन्य ने या तो हार्ड लैंडिंग या घटना बताया। सोमवार की सुबह तुर्किये के प्राधिकारियों ने ड्रोन से ली एक फुटेज जारी की जिसमें जंगल में आग लगी दिखायी दी।

इसे उन्होंने ‘‘हेलीकॉप्टर का मलबा होने का संदेह’’ जताया। उन्होंने एक दुर्गम पहाड़ी पर अजरबैजान-ईरान सीमा से करीब 20 किलोमीटर दक्षिण में यह आग लगी होने की जानकारी दी। आईआरएनए द्वारा सोमवार को सुबह जारी फुटेज में दुर्घटना स्थल को एक हरित पर्वतीय क्षेत्र में एक दुर्गम घाटी बताया गया है। स्थानीय अजेरी में सैनिकों को यह बोलते हुए सुना गया, ‘‘यह वही है, हमने इसे ढूंढ लिया है।’’ इसके तुरंत बाद सरकारी टेलीविजन ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के जीवित बचने का कोई संकेत नहीं है।’’

उसने ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन अर्द्धसरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर एक एक छोटा ड्रोन भेजा और उन्हें भी यही बात कहते हुए सुना गया। इससे पहले रविवार को खामेनेई ने लोगों से दुआएं करने का आग्रह किया था। खामेनेई ने कहा था, “हमें उम्मीद है कि अल्लाह के करम से राष्ट्रपति और उनके सहयोगी पूरी तरह स्वस्थ स्थिति में देश लौटेंगे।” बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कोई भी स्थिति हो, ईरान की सरकार का कामकाज जारी रहेगा। ईरान के संविधान के तहत, यदि राष्ट्रपति की मृत्यु हो जाती है तो ईरान का प्रथम उप राष्ट्रपति पदभार संभालता है और 50 दिन के भीतर नया राष्ट्रपति चुनाव कराया जाएगा। सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबीर को रईसी की अनुपस्थिति में अधिकारियों और विदेशी सरकारों की ओर से फोन भी आने लगे हैं। रईसी रविवार को तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है। ईरान देश में कई प्रकार के हेलीकॉप्टर उड़ाता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण उसके लिए इन हेलीकॉप्टर के पुर्जे हासिल करना मुश्किल हो गया है। उसकी सेना का हवाई बेड़ा भी 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले का है।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

UP : आज मतदान में पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है; मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया

Next Post

Lok Sabha Election की पांचवीं चरण की मतदान प्रक्रिया भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वोट डाला, मुंबई में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे फिल्मी हस्तियों

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
Lok Sabha Election की पांचवीं चरण की मतदान प्रक्रिया भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वोट डाला, मुंबई में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे फिल्मी हस्तियों

Lok Sabha Election की पांचवीं चरण की मतदान प्रक्रिया भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वोट डाला, मुंबई में पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे फिल्मी हस्तियों

सलमान नहीं चाहते कि उनकी भांजी उनके बारे में किताब लिखें, क्योंकि वह उनके बारे में कुछ जानती नहीं है।

सलमान नहीं चाहते कि उनकी भांजी उनके बारे में किताब लिखें, क्योंकि वह उनके बारे में कुछ जानती नहीं है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)