• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

युवाओं में बढ़ती बॉडी इमेज चिंता पर बड़ा खुलासा, AIIMS-ICMR की रिपोर्ट ने चौंकाया

JANVEENA by JANVEENA
January 6, 2026
in स्वास्थ्य
0
युवाओं में बढ़ती बॉडी इमेज चिंता पर बड़ा खुलासा, AIIMS-ICMR की रिपोर्ट ने चौंकाया

शरीर की बनावट को लेकर चिंता अब भारत के युवाओं में एक खतरनाक लेकिन कम पहचानी जाने वाली मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या बनती जा रही है. यह परेशानी सिर्फ मोटापे से जूझ रहे युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कम वजन वाले युवा भी इसी तरह के मेंटल स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं. AIIMS-ICMR की एक स्टडी में सामने आया है कि शरीर के वजन के दोनों छोर पर खड़े युवा बड़ी संख्या में शरीर की बनावट से जुड़ी मनोवैज्ञानिक परेशानी से प्रभावित हैं.

रिसर्च में क्या सामने आया?

जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड हेल्थ प्रमोशन में पब्लिश रिसर्च में 18 से 30 साल के 1,071 युवाओं को शामिल किया गया. ये सभी AIIMS की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे. रिसर्च के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त 49 प्रतिशत और कम वजन वाले 47 प्रतिशत युवाओं ने मीडियम से गंभीर लेवल की बॉडी इमेज स्ट्रेस की बात कही. वहीं नाॅर्मल या ओवरवेट युवाओं में यह आंकड़ा करीब 36 प्रतिशत रहा. इस रिसर्च में शामिल युवाओं में करीब 25 प्रतिशत मोटापे और 11 प्रतिशत कम वजन की कैटेगरी में पाए गए. इनमें से ज्यादातर स्टूडेंट्स थे और मिडिल क्लास सैलरी वाली कैटेगरी से आते थे. आंकड़ों के अनुसार, कम वजन वाले युवा नॉर्मल वजन वालों की तुलना में लगभग दोगुना और मोटापे से ग्रस्त युवा करीब तीन गुना ज्यादा बॉडी इमेज एंग्जायटी का सामना कर रहे थे.

वजन मैनेज सिर्फ डाइट तक सीमित नहीं-एक्सपर्ट्स

इस रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि वजन से जुड़ी समस्याओं को केवल खानपान या एक्सरसाइज से नहीं हल किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार वजन मैनेजमेंट मेंटल हेल्थ से गहराई से जुड़ा हुआ है. ऐसे में अगर इमोशनल प्रॉब्लम को नजरअंदाज किया जाए तो युवा बीच में ही लाइफस्टाइल प्रोग्राम छोड़ देते हैं. इस रिसर्च को लीड करने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार कई युवा वजन घटाने की शुरुआत तो पूरे जोश के साथ करते हैं, लेकिन पढ़ाई का दबाव, बॉडी इमेज से जुड़ा स्ट्रेस और मेंटल टायर्डनेस धीरे-धीरे उनके इंटरेस्ट को कम कर देती है. इससे देश की उस सोच पर सवाल खड़े होते हैं जो वजन मैनेजमेंट को सिर्फ कैलोरी गिनने तक सीमित रखती है.

वजन के हिसाब से बदला स्ट्रेस का रूप

इस रिसर्च में यह भी सामने आया कि मोटापे से जूझ रहे युवाओं में कॉन्फिडेंस की कमी और खुद को लेकर झिझक ज्यादा थी. वहीं कम वजन वाले युवाओं में स्ट्रेस, अकेलापन और शर्मिंदगी की भावना ज्यादा देखने को मिली. कुल मिलाकर आधे से ज्यादा युवा हर समय अपने वजन को लेकर सचेत रहते हैं, हर तीसरे का आत्मविश्वास प्रभावित होता है और हर चौथा खुद को जज किए जाने का एहसास करता है. रिसर्चर्स का कहना है कि समाज में फैले वजन को लेकर ताने, स्टिग्मा और अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड इस मेंटल दबाव को और बढ़ा रहे हैं. इस रिसर्च में चेतावनी दी गई है कि भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति अभी भी मोटापे पर ज्यादा केंद्रित है, जबकि कम वजन वाले युवाओं की मेंटल प्रॉब्लम पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

Previous Post

कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान: खूबसूरत श्रीलंका घूमने का पूरा ट्रैवल गाइड

Next Post

क्या वेनेजुएला में 30 दिन के भीतर होंगे चुनाव? मादुरो की पेशी के बाद ट्रंप का बड़ा दावा

Related Posts

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित
स्वास्थ्य

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

October 9, 2026
क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल
स्वास्थ्य

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

October 8, 2026
खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज
स्वास्थ्य

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

October 7, 2026
मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
स्वास्थ्य

मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

October 6, 2026
भारत में हर साल संक्रमण से जुड़े कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले, HPV बना बड़ा कारण
स्वास्थ्य

भारत में हर साल संक्रमण से जुड़े कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले, HPV बना बड़ा कारण

October 5, 2026
फिट बॉडी और तेज दिमाग का कनेक्शन, जानिए विराट कोहली की फिटनेस से जुड़ी खास बातें
स्वास्थ्य

फिट बॉडी और तेज दिमाग का कनेक्शन, जानिए विराट कोहली की फिटनेस से जुड़ी खास बातें

October 3, 2026
Next Post
क्या वेनेजुएला में 30 दिन के भीतर होंगे चुनाव? मादुरो की पेशी के बाद ट्रंप का बड़ा दावा

क्या वेनेजुएला में 30 दिन के भीतर होंगे चुनाव? मादुरो की पेशी के बाद ट्रंप का बड़ा दावा

कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर संजय मांजरेकर का बयान, बोले—‘उन्होंने आसान रास्ता…’

कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर संजय मांजरेकर का बयान, बोले—‘उन्होंने आसान रास्ता…’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)