• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“ब्रिटेन अब नर्क बन चुका है” – 337 मिलियन डॉलर में अपना घर बेचकर दुबई शिफ्ट हो रहे हैं यूके के शिपिंग टाइकून

JANVEENA by JANVEENA
July 23, 2025
in विदेश
0
“ब्रिटेन अब नर्क बन चुका है” – 337 मिलियन डॉलर में अपना घर बेचकर दुबई शिफ्ट हो रहे हैं यूके के शिपिंग टाइकून

 

ब्रिटेन पिछले काफी समय से अपने सबसे अमीर नागरिकों के देश से पलायन का सामना कर रहा है. इस कड़ी में अब नॉर्वे में जन्मे शिपिंग टाइकून जॉन फ्रेड्रिक्सन ने भी यूके को अलविदा कह दिया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेडरिकसन यूके के नौवें सबसे अमीर अरबपति हैं. उन्होंने हाल ही में लंदन स्थित अपनी 300 साल पुराने जॉर्जियन बंगले को 337 मिलियन डॉलर यानी 2800 करोड़ रुपये में बेचने का फैसला किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह आलीशान प्रॉपर्टी 30,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है. इस बंगले में 10 बेडरूम, एक निजी बॉलरूम और दो एकड़ में फैला बगीचा भी है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेड्रिक्सन ने अपने आलीशान बंगले को बेचने का फैसला ब्रिटेन की आर्थिक नीतियों के खुलेआम आलोचना करने के बाद लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘ब्रिटेन टैक्स में हुए प्रतिकूल बदलावों के चलते नर्क बन चुका है.’

13.7 बिलियन पाउंड की संपत्ति के मालिक हैं जॉन फ्रेड्रिक्सन

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन फ्रेड्रिक्सन यूके के 9वें सबसे अमीर नागरिक हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 13.7 बिलियन पाउंड है. फ्रेड्रिक्सन के पास दुनिया की सबसे बड़ी तेल टैंकर फ्लीट्स में से एक है. इसके अलावा, उनके कारोबार में ऑफशोर ड्रिलिंग, फिश फार्मिग और गैस सेक्टर बिजनेस भी शामिल है.

नॉर्वेजियन पब्लिकेशन E24 को दिए एक इंटरव्यू में फ्रेड्रिक्सन ने एक घोषणा की कि अब वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहेंगे और वहीं से पश्चिमी दुनिया में फैले अपने बिजनेस का संचालन करेंगे. उन्होंने कहा, “पूरी पश्चिमी दुनिया अपने पतन की ओर जा रही है.” इस दौरान उन्होंने कहा, “यूके के टैक्स में हुए बदलावों के कारण उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में बसने का फैसला किया है, जहां वे अपना अधिकतर समय बिताते हैं और अपने वैश्विक बिजनेस ऑपरेशन्स का वहीं से संचालन करेंगे.

ब्रिटेन से अरबपतियों का पलायन के पीछे के प्रमुख कारण

दरअसल, ब्रिटेन में काफी समय से बड़े पैमाने पर अरबपतियों के पलायन जारी है. इसके पीछे कई अहम कारण हैं. जिसमें सबसे प्रमुख कारण टैक्स नीतियों में बदलाव है. इसके अलावा,

    • लेबर सरकार की ओर से यूके में 1799 से लागू नॉन-डोमिसाइल (नॉन-डॉम) टैक्स प्रणाली को खत्म करना

 

    • अप्रैल 2025 में, चांसलर रेचेल रीव्स की ओर से इस प्रणाली को खत्म कर इनहेरिटेंस टैक्स लागू लगाया जाना

 

    • कैपिटल गेन्स टैक्स की दरों में बढ़ोत्तरी (बेसिक रेट को 10% से बढ़ाकर 18% और हायर रेट 20% से बढ़ाकर 24% कर दिया गया है.)

 

    • नेशनल इंश्योरेंस कॉन्ट्रिब्यूशन्स (NICs) में बढ़ोत्तरी

 

वहीं, टैक्स नीतियों के बदलाव के अलावा, यूके का ब्रेक्सिट भी एक बड़ा कारण रहा है. इससे

    • ब्रेक्सिट के कारण आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी है

 

    • पाउंड कमजोर हुआ है

 

    • यूरोपीय संघ में यूके के नागरिकों के लिए वीजा आवश्यक हो गया है

 

    • लंदन स्टॉक एक्सचेंज की घटती वैश्विक प्रतिष्ठा

 

    • 2008 की मंदी से अब तक यूके की धीमी आर्थिक रिकवरी भी ऐसे कारण है.

 

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

Previous Post

“अगर भारत ने पहल की तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे”… चौथे टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स ने ऐसा क्यों कहा?

Next Post

गंभीर नस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, हाथ-पैरों में नजर आ रहे हैं ऐसे लक्षण

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
गंभीर नस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, हाथ-पैरों में नजर आ रहे हैं ऐसे लक्षण

गंभीर नस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, हाथ-पैरों में नजर आ रहे हैं ऐसे लक्षण

कई दिनों से मानसिक तनाव और अकेलापन महसूस हो रहा है? हो सकता है आपका दिमाग कोई बड़ा संकेत दे रहा हो

कई दिनों से मानसिक तनाव और अकेलापन महसूस हो रहा है? हो सकता है आपका दिमाग कोई बड़ा संकेत दे रहा हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)