• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

नए साल पर बजट ट्रिप: रोमांच और मज़ा भरे 5 बेहतरीन डेस्टिनेशन

JANVEENA by JANVEENA
December 24, 2025
in पर्यटन
0
नए साल पर बजट ट्रिप: रोमांच और मज़ा भरे 5 बेहतरीन डेस्टिनेशन

 

दिसंबर के साथ साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और जल्द ही हम सभी नए साल 2026 का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए समय भी कम बचा है। अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। बिना ज्यादा खर्च किए भी आप नए साल का जश्न शानदार तरीके से मना सकते हैं। नववर्ष को खास बनाने के लिए भारत की इन 5 खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली जगहों पर जरूर घूमने जाएं।

READ ALSO

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड: दशहरा पर अयोध्या-कोलकाता जाएं या जंगल सफारी का बनाएं प्लान

ऋषिकेश

नए साल का जश्न मनाने के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। यहां घूमने के साथ-साथ आप कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बोटिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज युवाओं को खासा आकर्षित करती हैं। इसके अलावा, गंगा आरती को सामने से देखने का अनुभव बेहद सुकून देने वाला होता है। ऋषिकेश में घूमने के लिए परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ महादेव मंदिर जैसी प्रसिद्ध जगहें भी मौजूद हैं, जो आपकी ट्रिप को और यादगार बना देंगी।

जयपुर

नए साल का जश्न मनाने के लिए जयपुर एक शानदार और किफायती विकल्प है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर यह शहर फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है। यहां आप पत्रिका गेट, सिटी पैलेस, हवा महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों के साथ कई लोकप्रिय म्यूजियम भी देख सकते हैं। रोमांच पसंद करने वालों के लिए जयपुर में पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून राइड का भी विकल्प मौजूद है। इसके अलावा, यहां की लेट नाइट पार्टियां न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और भी खास बना देती हैं।

मनाली

अगर आप नए साल पर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो मनाली एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। इस समय यहां स्नोफॉल देखने को मिल रहा है, जो ट्रिप को और भी खास बना देता है। मनाली में आप स्कीइंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ लेट नाइट पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं। घूमने के साथ-साथ यहां शॉपिंग के भी अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मनाली को सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है। बजट में ट्रिप प्लान करने वालों के लिए यहां किफायती हॉस्टल आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही, घूमने के लिए टैक्सी और बाइक किराए पर उपलब्ध रहती हैं।

ऊटी

अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए दक्षिण भारत की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऊटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। साउथ का यह मशहूर हिल स्टेशन अपने खूबसूरत चाय बागानों और हरियाली के लिए जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में ऊटी की प्राकृतिक सुंदरता और भी आकर्षक लगती है। कम बजट में आप यहां परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिता सकते हैं और नए साल को खास बना सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर झीलों की नगरी के रूप में मशहूर है और नए साल का स्वागत करने के लिए यह शहर एक शानदार जगह है। लेक सिटी उदयपुर में आपको खूबसूरत झीलों के नजारे देखने को मिलेंगे, साथ ही यहां कई प्रसिद्ध म्यूजियम और ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। कम बजट में भी आप उदयपुर की सैर कर सकते हैं और न्यू ईयर को यादगार अंदाज़ में सेलिब्रेट कर सकते हैं।

शिमला

अगर आपको पहाड़ों की वादियों में घूमना पसंद है, तो नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला एक बेहतरीन जगह है। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी देखने का अलग ही आनंद मिलता है। न्यू ईयर के मौके पर शिमला में लेट नाइट पार्टियों का माहौल भी काफी खास रहता है। घूमने के लिए यहां खूबसूरत चर्च हैं और शिमला की पहचान मानी जाने वाली मशहूर मॉल रोड पर टहलना और शॉपिंग करना ट्रिप को और यादगार बना देता है।

सरिस्का, राजस्थान

अगर आप नए साल का जश्न प्रकृति और वन्यजीवों के बीच मनाना चाहते हैं, तो सरिस्का एक बेहतरीन विकल्प है। वाइल्डलाइफ का रोमांच लेने के लिए यह जगह खास मानी जाती है। यहां आप जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं और साथ ही न्यू ईयर पार्टी भी एन्जॉय कर सकते हैं। जंगल और सुकून भरे माहौल के बीच समय बिताने के लिए सरिस्का सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जहां आप फैमिली और दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। 

Previous Post

पाकिस्तानी फैंस की उकसाने की कोशिश के बीच, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऐसा काम कि हो रही चर्चा

Next Post

‘हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे…’ ललित ने विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर कर कही ये बात

Related Posts

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
पर्यटन

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

October 8, 2026
अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड: दशहरा पर अयोध्या-कोलकाता जाएं या जंगल सफारी का बनाएं प्लान
पर्यटन

अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड: दशहरा पर अयोध्या-कोलकाता जाएं या जंगल सफारी का बनाएं प्लान

October 6, 2026
सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार
पर्यटन

सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार

October 5, 2026
पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम
पर्यटन

पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम

October 3, 2026
Punjab Tourism: ‘दंगल’ से ‘जब वी मेट’ तक, फिल्मों में दिखीं पंजाब की ये खूबसूरत जगहें
पर्यटन

Punjab Tourism: ‘दंगल’ से ‘जब वी मेट’ तक, फिल्मों में दिखीं पंजाब की ये खूबसूरत जगहें

October 1, 2026
मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर
पर्यटन

मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर

September 29, 2026
Next Post
‘हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे…’ ललित ने विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर कर कही ये बात

‘हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे…’ ललित ने विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर कर कही ये बात

शुभमन गिल को टी20 इंटरनेशनल से बाहर करने का फैसला देर से लिया गया—पूर्व भारतीय क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

शुभमन गिल को टी20 इंटरनेशनल से बाहर करने का फैसला देर से लिया गया—पूर्व भारतीय क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)