• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- संसद में दिए गए बयान पर अडिग, सीएम स्टालिन से किया सीधा सवाल।

JANVEENA by JANVEENA
March 12, 2025
in देश
0
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- संसद में दिए गए बयान पर अडिग, सीएम स्टालिन से किया सीधा सवाल।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन पर जारी विवाद के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से आग्रह किया कि वह राजनीतिक लाभ से ज्यादा तमिलनाडु के बच्चों के हितों को प्राथमिकता दें। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ”कल डीएमके सांसदों और मुख्यमंत्री स्टालिन ने मुझ पर पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए तमिलनाडु की सहमति के बारे में संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया। मैं संसद में दिए गए अपने बयान पर कायम हूं और तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग का 15 मार्च 2024 का सहमति पत्र शेयर कर रहा हूं।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पूछा- NEP पर रुख में अचानक यह बदलाव क्यों?

उन्होंने कहा, ”डीएमके सांसद और माननीय सीएम जितना चाहें झूठ का ढेर लगा सकते हैं, लेकिन जब सच सामने आता है तो वे उसे दबा नहीं सकते। सीएम स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार को तमिलनाडु के लोगों को बहुत कुछ जवाब देना है। भाषा के मुद्दे को ध्यान भटकाने की रणनीति के रूप में उछालना और अपनी सुविधा के अनुसार तथ्यों को नकारना उनके शासन को नहीं बचा पाएगा।” शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, ”NEP पर रुख में अचानक यह बदलाव क्यों? निश्चित रूप से राजनीतिक स्वार्थों और डीएमके के राजनीतिक भाग्य को पुनर्जीवित करने के लिए। डीएमके की यह प्रतिगामी राजनीति तमिलनाडु और उसके छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैं माननीय मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे NEP 2020 को राजनीतिक नज़रिए से न देखें। कृपया राजनीतिक लाभ से ज्यादा तमिलनाडु के बच्चों के हितों को प्राथमिकता दें।”

‘राजनीतिक लाभ से जुड़ा है NEP 2020 का विरोध’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिखा है, ”भाषा थोपने पर डीएमके का ताजा शोर और NEP के त्रिभाषा फॉर्मूले पर रुख उसकी हिपोक्रेसी को उजागर करता है। NEP 2020 का विरोध तमिल गौरव, भाषा और संस्कृति के संरक्षण से नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ प्राप्त करने से जुड़ा है। डीएमके तमिल भाषा को बढ़ावा देने की वकालत करती है लेकिन, सच्चाई यह है कि उन्होंने तमिल भाषा, साहित्य और साहित्यिक प्रतीकों को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए बहुत कम काम किया है।

यूडीआईएसई+ डेटा के अनुसार, तमिल मीडियम में नामांकन 2018-19 में 65.87 लाख से घटकर 2023-24 में 46.83 लाख हो गया, यानी पांच साल की अवधि में 19.05 लाख से अधिक छात्रों की कमी।

    • 67% छात्र अब अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में हैं, जबकि तमिल मीडियम में नामांकन 54% (2018-19) से घटकर 36% (2023-24) हो गया है।

 

    • सरकारी स्कूलों में, अंग्रेजी मीडियम में नामांकन केवल पांच वर्षों में 3.4 लाख से 17.7 लाख तक पाँच गुना बढ़ गया।

 

    • सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में तमिल नामांकन में 7.3 लाख की गिरावट आई, जो वरीयता में गहरे बदलाव को दर्शाता है।

 

‘NEP और भाषा थोपने पर DMK की खोखली बयानबाजी’

उन्होंने आगे लिखा है, ”ये संख्याएं वास्तविक कहानी को उजागर करती हैं- तमिल मीडियम में नामांकन लगातार घट रहा है। यह केवल भाषा वरीयता में बदलाव नहीं है, यह औपनिवेशिक मानसिकता का खेल है। अंग्रेजी को स्टेटस सिंबल और नौकरियों के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है, जबकि भारतीय भाषाओं को पिछड़ेपन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।” शिक्षा मंत्री ने कहा, ”मातृभाषा में शिक्षा को प्रोत्साहित करना NEP 2020 के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। NEP और भाषा थोपने पर DMK की खोखली बयानबाजी उनकी विफलता को नहीं छिपा सकती। उनका एजेंडा तमिलनाडु के भविष्य की कीमत पर स्पष्ट राजनीति और सत्ता है।”

एनईपी ‘विनाशकारी नागपुर योजना’- स्टालिन

इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ‘‘विनाशकारी नागपुर योजना’’ करार दिया था और दोहराया था कि राज्य इसे स्वीकार नहीं करेगा भले ही केंद्र सरकार 10,000 करोड़ रुपये प्रदान करे। स्टालिन ने चेन्नई के नजदीक चेंगलपेट में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कल आपने टेलीविजन पर संसदीय कार्यवाही देखी होगी। वह अहंकार से कह रहे हैं कि तमिलनाडु को 2,000 करोड़ रुपये तभी दिए जाएंगे, जब हिंदी और संस्कृत को स्वीकार किया जाएगा। कौन? वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान थे।’’ उन्होंने कहा कि राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रहा है क्योंकि यह तमिलनाडु में शिक्षा के विकास को पूरी तरह से नष्ट कर देगा।

Previous Post

Health Tips: स्क्वॉट्स के अलावा ये एक्सरसाइज करें ग्लूट्स के लिए, बिना जिम इक्विपमेंट पाएंगे शानदार रिजल्ट

Next Post

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, 'ओपन द डोर भौजी...' गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)