लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए आयोजित फ़्रेशर्स पार्टी “सृजन-2024” में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में छात्रों ने गीत, नृत्य और नाट्य मंचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छात्रों को मेहनत और सकारात्मक सोच का महत्व को समझाते हुए अनुशासन और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों को छूने का संदेश दिया। वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने छात्रों को तकनीक के सकारात्मक उपयोग की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक आशा मौर्या, विधायक अमरेश रावत, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, सदस्य विधान परिषद उमेश द्विवेदी, वरिष्ठ प्रचारक गिरिजा शंकर, विधायक मनीष रावत, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारती जेपी सिंह, पूर्व एडिशनल कमिश्नर फ़ूड सप्लाई अशोक सिंह, डीसीपी लखनऊ आर.एन. सिंह और एसीपी बीकेटी ऋषभ रूणवाल ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पीयूष चौहान ने छात्रों को संस्थान के समर्पण और उनके समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बी.टेक के मिस्टर और मिस फ़्रेशर के खिताब जाह्नवी और शिवांश को मिले। एमबीए के मिस्टर और मिस फ़्रेशर प्रथम् और आयुषी चुने गए। बी.वोक के मिस्टर और मिस फ़्रेशर के रूप में पलक और हर्षित को सम्मानित किया गया। आयुष विभाग के मिस्टर और मिस फ़्रेशर हेमंत और काजल बने, वहीं आईएमबीए के मिस्टर और मिस फ़्रेशर का खिताब राज और श्रेया ने अपने नाम किया।
इसके अतिरिक्त, फैशन शो का विजेता बी.टेक विभाग और ग्रुप डांस का खिताब बायोटेक के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने जीता। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूशन के फैकल्टी मेंबर्स व नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





















