• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Haryana Assembly चुनाव 2024। कांग्रेस के साथ समझौता, आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

JANVEENA by JANVEENA
September 9, 2024
in देश
0
Haryana Assembly चुनाव 2024। कांग्रेस के साथ समझौता, आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

 

नयी दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सोमवार को हो सकता है।
आप के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। संभावना है कि कल तक गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आप ने राज्य में पांच सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है।’’ इससे पहले, आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को अलग रखकर हरियाणा चुनावों के लिए गठबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं।
चड्ढा ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर आम सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन बातचीत ‘‘सकारात्मक’’ दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘अगर दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद स्थिति नहीं बनती है’’ तो आम आदमी पार्टी गठबंधन के वास्ते आगे नहीं बढ़ेगी।
चड्ढा ने कहा, ‘‘बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है। दोनों दल अपनी और उम्मीदवार की आकांक्षाओं को अलग रखकर एकजुटता और हरियाणा के लोगों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए साथ मिलकर चुनाव लड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीट बंटवारे को लेकर हर ब्योरे पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। दोनों ही दलों की गठबंधन करने की इच्छा है और ऐसा होने की उम्मीद है।’’
हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। सूत्रों के अनुसार, आप जहां 10 सीट की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस उसे सिर्फ सात सीट देने को तैयार है। हालांकि, चड्ढा ने सीट बंटवारे के बारे में अब तक हुई कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम नामांकन की अंतिम तिथि 12 सितंबर से पहले ही निर्णय ले लेंगे। यदि कोई फायदेमंद स्थिति नहीं बनती है, तो हम इसे छोड़ देंगे। वार्ता चल रही है, अच्छी चर्चा हो रही है, मुझे उम्मीद है कि इसका कोई अच्छा निष्कर्ष निकलेगा।’’
इससे पहले, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) में भागीदार कांग्रेस और आप ने दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए सीट के बंटवारे पर समझौता किया था। हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता राज्य में लोकसभा चुनावों में पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार थे। वह भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिंदल से हार गए। कांग्रेस और आप ने पंजाब में अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ा था।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

मलयाली अभिनेता विनायकन को हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया: नशे में धुत होकर कर्मचारियों से बदतमीजी करने का आरोप, केस भी दर्ज

Next Post

अखिलेश यादव ने नेताओं को झांसी की हार का कारण पूछा।: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एक समीक्षा बैठक में दो नेताओं को हड़काया गया

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
अखिलेश यादव ने नेताओं को झांसी की हार का कारण पूछा।:  लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एक समीक्षा बैठक में दो नेताओं को हड़काया गया

अखिलेश यादव ने नेताओं को झांसी की हार का कारण पूछा।: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एक समीक्षा बैठक में दो नेताओं को हड़काया गया

Piyush Goyal ने दिल्ली में अबू धाबी के वली Zayed Al Nahyan का गर्मजोशी से स्वागत किया

Piyush Goyal ने दिल्ली में अबू धाबी के वली Zayed Al Nahyan का गर्मजोशी से स्वागत किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)