• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

केरल में हेपेटाइटिस A का प्रकोप, 31 हजार से अधिक केस; दूषित पानी और खराब स्वच्छता जिम्मेदार

JANVEENA by JANVEENA
January 5, 2026
in स्वास्थ्य
0
केरल में हेपेटाइटिस A का प्रकोप, 31 हजार से अधिक केस; दूषित पानी और खराब स्वच्छता जिम्मेदार

केरल में हेपेटाइटिस A का खतरा भयावह रूप से बढ़ता जा रहा है. इस बीमारी ने लगभग पूरे केरल को अपनी चपेट में ले लिया है. साल 2025 के आखिर तक करीब 31,536 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 82 लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हो चुकी है. यह अब तक का सबसे खतरनाक और डराने वाला आंकड़ा माना जा रहा है, जिसने केरल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, हेपेटाइटिस A के बढ़ते मामलों की मुख्य वजह स्वच्छता और साफ-सफाई के इंतजामों में भारी कमी है. इसके अलावा भूजल यानी जमीन के अंदर का पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है, जिसे इस बीमारी के फैलने की बड़ी वजह माना जा रहा है. रिपोर्ट्स में कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं. पहले हेपेटाइटिस जैसी बीमारी ज्यादातर बच्चों में देखी जाती थी, लेकिन हाल के मामलों में जवान लोग और किशोर उम्र के बच्चे भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है. यह बीमारी सीधे तौर पर लीवर को प्रभावित करती है.

READ ALSO

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

हेपेटाइटिस A क्या है?

हेपेटाइटिस A एक वायरल संक्रमण है, जो सीधे लीवर को प्रभावित करता है. जब हेपेटाइटिस A वायरस (HAV) शरीर में प्रवेश करता है, तो यह लीवर में सूजन पैदा कर देता है.
इस बीमारी के लक्षण अक्सर हल्के होते हैं और सामान्य चिकित्सीय इलाज से यह ठीक भी हो जाती है. हालांकि, यह बीमारी बेहद संक्रामक होती है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकती है, जो इसे खतरनाक बनाता है.

वायरस कैसे फैलता है?

हेपेटाइटिस A वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के मल और खून में पाया जाता है. यह बीमारी कई तरीकों से फैल सकती है. संक्रमित व्यक्ति द्वारा तैयार किया गया भोजन खाने से, गंदा या दूषित पानी पीने से, या फिर संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब रहने और उसके संपर्क में आने से यह वायरस दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है.

हेपेटाइटिस A के लक्षण

जब यह वायरस शरीर को संक्रमित करता है, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इसके खिलाफ लड़ना शुरू कर देती है. इस दौरान कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं. इनमें दस्त, थकान, जोड़ों और हड्डियों में दर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं, भूख न लगना, बार-बार बुखार आना, पूरे शरीर में खुजली और त्वचा का खुरदरा होना शामिल है. यह बीमारी सीधे तौर पर लीवर पर असर डालती है.

हेपेटाइटिस A का टीकाकरण और WHO की गाइडलाइन

हेपेटाइटिस A का टीकाकरण हर देश के लिए एक जैसा नहीं होता. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इसे देश की साफ-सफाई की स्थिति और बीमारी फैलने के खतरे के आधार पर तय करता है.कम आय वाले देशों में बड़े स्तर पर टीकाकरण की जरूरत कम होती है, क्योंकि वहां बच्चों में इस बीमारी के लक्षण अक्सर नहीं दिखते और उन्हें प्राकृतिक रूप से आजीवन इम्युनिटी मिल जाती है. ऐसे देशों में लगभग हर बच्चा इस संक्रमण के संपर्क में आ ही जाता है.वहीं अधिक आय वाले यानी विकसित देशों में बच्चे कम ही इस संक्रमण का शिकार होते हैं. विकासशील देशों जैसे भारत, जहां स्वच्छता में सुधार हो रहा है, वहां बच्चे बचपन में इस वायरस के संपर्क में नहीं आते. इस वजह से उनमें वह प्राकृतिक इम्युनिटी विकसित नहीं हो पाती, जो गरीब देशों के बच्चों में बन जाती है.

Previous Post

फैंस के साथ दीपिका पादुकोण का बर्थडे सेलिब्रेशन, ‘ओम शांति ओम’ गाने पर मस्ती, केक कटिंग वीडियो वायरल

Next Post

‘मैं राज करने आई हूं’, ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ सॉन्ग की सफलता पर आयशा खान का इमोशनल नोट

Related Posts

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
स्वास्थ्य

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

October 10, 2026
डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार
स्वास्थ्य

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

October 10, 2026
कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित
स्वास्थ्य

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

October 9, 2026
क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल
स्वास्थ्य

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

October 8, 2026
खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज
स्वास्थ्य

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

October 7, 2026
मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
स्वास्थ्य

मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

October 6, 2026
Next Post
‘मैं राज करने आई हूं’, ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ सॉन्ग की सफलता पर आयशा खान का इमोशनल नोट

‘मैं राज करने आई हूं’, ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ सॉन्ग की सफलता पर आयशा खान का इमोशनल नोट

US में जूलियन असांजे का केस लड़ चुके वकील को ही मिला मादुरो का मुकदमा

US में जूलियन असांजे का केस लड़ चुके वकील को ही मिला मादुरो का मुकदमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)