• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हिमाचल समोसा विवाद: जब सीएम सुक्खू समोसे नहीं खाते तो ये किसके लिए मंगाए गए? जांच की जरूरत क्यों पड़ी?

JANVEENA by JANVEENA
November 9, 2024
in देश
0
हिमाचल समोसा विवाद: जब सीएम सुक्खू समोसे नहीं खाते तो ये किसके लिए मंगाए गए? जांच की जरूरत क्यों पड़ी?
 

हिमाचल प्रदेश में समोसा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी ने आरोप लगाए कि सीएम सुक्खू के समोसे किसी और ने खा लिए तो हिमाचल सरकार ने सीबीआई जांच बैठा दी। इसके बाद सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कोई सीबीआई जांच नहीं बैठाई गई है। सीआईडी की तरफ से भी कहा गया कि यह उनका अंदरूनी मामला है और इसमें अन्य लोगों को नहीं घसीटा जाना चाहिए। अंत में सीएम सुक्खू ने एक इंटरव्यू में कह दिया कि वह समोसे खाते ही नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल है कि फिर समोसे आए किसके लिए थे और बवाल क्यों हो रहा है। आइए पूरा मामला समझते हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में सीआईडी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सीआईडी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से समोसे और केक के तीन डिब्बे मंगवाए गए थे। हालांकि, ये स्नैक्स सीएम तक नहीं पहुंचे और सुरक्षा टीम को परोस दिए गए। इस मामले की जांच डिप्टी एसपी स्तर के एक अधिकारी ने की और इस घटना को “सरकार विरोधी कृत्य” कह दिया इसके बाद बवाल मच रहा है।

बीजेपी ने क्या कहा ?

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने समोसे और केक को लेकर उठे विवाद पर प्रदेश सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि समोसे ना मिलने पर अगर सीआईडी जांच बिठाई जा सकती है तो ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार की क्या प्राथमिकता है यह साफ तौर पर नजर आता है। उन्होंने कहा कि इस वक्त हिमाचल प्रदेश में और भी कई बड़ी समस्याएं हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार का ध्यान केवल खाने-पीने की चीजों पर ही है। समोसे ना मिलने पर सीआईडी जांच बिठाई जा रही है। यही नहीं इस घटना को सरकार विरोधी भी बताया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से विकास कार्य बंद पड़े हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का उसे और कोई भी ध्यान नहीं है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को चाहिए कि इन सब छोटी-मोटी बातों को छोड़कर विकास कार्यों की ओर ध्यान दें।

सीआईडी की सफाई

समोसा जांच विवाद को लेकर सीआईडी महानिदेशक संजीव रंजन ओझा ने कहा है कि यह सीआईडी का आंतरिक मामला है। अंतरिम जांच रिपोर्ट वायरल होना चिंता का विषय है। किसी भी कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी नहीं किया गया है। मामले का राजनीतीकरण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीआईडी की आंतरिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सीएम के लिए समोसे लाने का काम एक एसआई को दिया गया था, जिसने अपने जूनियर कर्मचारियों को यह काम सौंप दिया। इसके बाद समोसे और केक आए, लेकिन गलफहमी में उन्हें सुरक्षा टीम में बांट दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एक अधिकारी ने पूछा कि जो सामान मंगाया गया था, उसका क्या हुआ तो मामले का खुलासा हुआ।

नेता प्रतिपक्ष का बयान

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ने समोसा कांड पर कहा कि  एक समोसा सरकार विरोधी कृत्य कैसे हो गया? समोसा तो विपक्ष के लोगों ने खाया नहीं। सरकार की पोती मशीनरी समोसा खाने वाले का पता लगाने में लग गई है। प्रदेश में हर स्तर पर अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है।

सीएम के मीडिया एडवाइजर का बयान

सीएम सुक्खू के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान का कहना है कि सरकार ने ऐसी कोई जांच करने के आदेश नहीं दिए। इस मामले से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। सीआईडी विभाग का ये आंतरिक मामला है और वे अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। सबको पता है कि मुख्यमंत्री बाहर का खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में यह केवल सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई है। भाजपाई नेता बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। क्योंकि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, लिहाजा इस मसले के जरिए गलत तरीके से कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है।

किसके लिए आए थे समोसे, क्यों हो रहा बवाल

सीएम के मीडिया एडवाइजर के अनुसार वह बाहर का खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में समोसे और केक कार्यक्रम में शामिल अन्य अधिकारियों के लिए मंगाए गए थे। अब अधिकारियों का नाश्ता सुरक्षाकर्मी खा गए तो बवाल होना ही था। इसी वजह से जांच बैठाई गई और इसे सरकार विरोधी कृत्य कहा गया। हालांकि, विपक्ष ने इसे अलग ही रंग दे दिया और अब सीएम को भी सफाई देनी पड़ी है।

 

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने माता विंध्यवासिनी के दर्शन कर किया पूजन: शिव प्रताप शुक्ल ने विधि-विधान से आदिशक्ति की आराधना कर मांगी मन्नत – मिर्जापुर न्यूज़।

Next Post

कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ के रूप में बुर्ज खलीफा से दिखाई झलकियां, दुबई घूमने निकले अभिनेता।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ के रूप में बुर्ज खलीफा से दिखाई झलकियां, दुबई घूमने निकले अभिनेता।

कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ के रूप में बुर्ज खलीफा से दिखाई झलकियां, दुबई घूमने निकले अभिनेता।

बरेली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा: भाजपा नेत्री के साथ गाली-गलौज और अश्लील बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल – बरेली न्यूज़।

बरेली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा: भाजपा नेत्री के साथ गाली-गलौज और अश्लील बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल – बरेली न्यूज़।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)