• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 6, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

‘अगर मुझे एक दिन के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया जाए, तो सबसे पहले मैं…’ — हरभजन सिंह का बयान वायरल, जानिए उन्होंने क्या कहा

JANVEENA by JANVEENA
June 18, 2025
in खेल
0
‘अगर मुझे एक दिन के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया जाए, तो सबसे पहले मैं…’ — हरभजन सिंह का बयान वायरल, जानिए उन्होंने क्या कहा

Harbhajan Singh Latest Interview: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खास बातचीत में राजनीति, क्रिकेट और अपनी निजी पसंद-नापसंद को लेकर खुलकर बात की. पंकज कपाही से बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर उन्हें एक दिन के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया जाए, तो वो राज्य में क्या बदलाव लाना चाहेंगे. साथ ही शुभमन गिल को भारत का कप्तान बनाए जाने और विराट कोहली के टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर भी खुलासे किए हैं.

एक दिन का मुख्यमंत्री बनने पर क्या करेंगे?

इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह से जब पूछा गया कि अगर वो एक दिन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो सबसे पहले क्या कदम उठाएंगे, तो उनका जवाब बेहद सोच-समझकर था. उन्होंने कहा कि उनका पहला फोकस होगा बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाना. इसके बाद वो ये सुनिश्चित करना चाहेंगे कि राज्य में कोई भी भूखा न सोए और सबको तीन टाइम का खाना मिले. तीसरी प्राथमिकता में हरभजन ने खेलों को रखा और कहा कि खेल न सिर्फ युवाओं को दिशा देते हैं, बल्कि एक पूरे सिस्टम को बदलने की ताकत रखते हैं.

“ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोच करना पसंद करूंगा”

जब उनसे पूछा गया कि भारत के अलावा वो किस देश की क्रिकेट टीम को कोच करना चाहेंगे? इस पर हरभजन ने जवाब दिया कि उनका दिल तो हमेशा भारतीय टीम के साथ है, इसलिए वो भारतीय टीम को कोच करना पसंद करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत को छोड़कर किसी और टीम का नाम लेना हो, तो वो ऑस्ट्रेलिया को चुनेंगे. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रोफेशनल रवैया, मजबूत सिस्टम और मैच की तैयारी का तरीका काफी पसंद आता है.

विराट कोहली के रिटायरमेंट क्या बोले भज्जी

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने पर हरभजन ने कहा कि उन्हें लगता है विराट अभी 4-5 साल और खेल सकते थे.उनके अंदर अभी और गेम बाकी है, लेकिन ये उनका निजी फैसला है, और हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए. उन्होंने ये भी साफ किया कि रिटायरमेंट को लेकर विराट पर कोई दबाव नहीं था.

IPL 2025 में दिल था पंजाब के साथ, लेकिन जीती कोहली की टीम

आईपीएल 2025 के फाइनल में हरभजन सिंह ने पंजाब की टीम को सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा कि उनका दिल हमेशा अपने राज्य के साथ होता है और वो चाहते थे कि पंजाब ट्रॉफी जीते. हालांकि, विराट कोहली की टीम ने बाजी मार ली और हरभजन ने उन्हें जीत की भी बधाई दी.

शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर क्या कहा

शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान चुना गया है.इसको लेकर हरभजन ने कहा कि उनके पास काबिलियत है और वो लगातार अच्छा खेलकर खुद को बेहतर साबित कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए एक अहम परीक्षा होगी, लेकिन हरभजन को भरोसा है कि गिल इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार करेंगे और लंबे वक्त तक टीम की कप्तानी संभालेंगे.

2027 में लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

राजनीति में आने को लेकर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर ऐसे हालात बनते हैं और पंजाब को उनकी जरूरत महसूस होती है, तो वो 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे. उनका मानना है कि युवाओं को आगे आकर राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए.

शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के भारत को लेकर दिए बयानों पर जब हरभजन से उनकी राय मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि अफरीदी शायद इमरान खान की राह पर चलना चाहते हैं और राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को बिना वजह बयानबाजी करना अच्छा लगता है.ये उनकी आदत है.

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर क्या बोले?

हरभजन सिंह का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब तक राजनीतिक रिश्ते सामान्य नहीं होते, तब तक क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि क्रिकेट से पहले दोनों देशों के संबंधों का ठीक होना जरूरी है, क्योंकि खेल से पहले इंसानियत और शांति जरूरी है.

क्या है उनका लकी नंबर 

हरभजन ने बताया कि उनका लकी नंबर 3 है क्योंकि उनका जन्मदिन 3 जुलाई को आता है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भी 3 नंबर की जर्सी से की थी, लेकिन जब उनकी बेटी का जन्म 27 जुलाई को हुआ, तो उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर बदलकर 27 कर लिया था. उनके लिए वो दिन सबसे खास और यादगार है.

क्या रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे?

जब हरभजन से रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2007 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब बड़ी समझदारी से दिया. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी 2027 वर्ल्ड कप में उनकी फिटनेस और उस वक्त के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. अभी उनके पास काफी समय है, लेकिन आगे की परिस्थितियां क्या होंगी, ये देखना होगा.

READ ALSO

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी

Previous Post

इन वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में करें शामिल, विटामिन B12 की कमी नहीं होगी कभी।

Next Post

झुककर मैक्रों के कान में कुछ कहा, फिर जिस अंदाज में देखा… इटली की PM मेलोनी का ये रिएक्शन हुआ वायरल

Related Posts

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त
खेल

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

October 6, 2026
वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी
खेल

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी

October 5, 2026
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11
खेल

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11

October 3, 2026
शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात
खेल

शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात

October 2, 2026
IND vs WI: गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक से भारत ने रचा इतिहास, 406 रन का लक्ष्य किया हासिल
खेल

IND vs WI: गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक से भारत ने रचा इतिहास, 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

October 1, 2026
‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल
खेल

‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 29, 2026
Next Post
झुककर मैक्रों के कान में कुछ कहा, फिर जिस अंदाज में देखा… इटली की PM मेलोनी का ये रिएक्शन हुआ वायरल

झुककर मैक्रों के कान में कुछ कहा, फिर जिस अंदाज में देखा... इटली की PM मेलोनी का ये रिएक्शन हुआ वायरल

हेल्थ टिप्स: वजन घटाएं, सेहत बढ़ाएं – ‘5 P’ के साथ अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत

हेल्थ टिप्स: वजन घटाएं, सेहत बढ़ाएं – '5 P' के साथ अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)