• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

IND vs SL पहला वनडे आज: विराट-रोहित 7 महीने बाद वनडे में खेलेंगे; पंत या राहुल, कौन होगा विकेटकीपर? संभावित प्लेइंग-11

JANVEENA by JANVEENA
August 2, 2024
in खेल
0
IND vs SL पहला वनडे आज: विराट-रोहित 7 महीने बाद वनडे में खेलेंगे; पंत या राहुल, कौन होगा विकेटकीपर? संभावित प्लेइंग-11

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

श्रीलंका को 3-0 से टी-20 सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम इंजर्ड मथीश पथिराना समेत अपने 4 प्रमुख तेज गेंदबाजों के बिना उतरेगी।

 

भारत टी-20 टीम के 6 प्लेयर्स के बिना उतरेगा, उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी लेंगे। रोहित और विराट दोनों ही वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद पहला ही वनडे खेलेंगे।

दूसरी ओर ऋषभ पंत नवंबर 2022 के पहला वनडे खेलते नजर आएंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि उन्हें प्लेइंग-11 शामिल किया जाएगा या नहीं? क्योंकि केएल राहुल वनडे टीम में फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के रूप में एस्टैब्लिश हो चुके हैं।

सबसे पहले मैच डिटेल
भारत vs श्रीलंका
पहला वनडे
कब: 2 अगस्त, दोपहर 2:30 बजे से
कहां: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

श्रीलंका पर 100वीं जीत का मौका
भारत के पास आज श्रीलंका पर 100वीं वनडे जीत दर्ज करने का मौका है। दोनों के बीच 168 वनडे खेले गए, 99 में भारत और 57 में श्रीलंका को जीत मिली। इस दौरान 1 वनडे टाई और 11 बेनतीजा रहे। 2014 से तो भारत ने श्रीलंका को 25 में से 21 वनडे हराए हैं। महज 4 में श्रीलंका को जीत मिल सकी।

पिछले 2 वनडे में भारत के मोहम्मद सिराज और तेज गेंदबाज पूरी श्रीलंका टीम पर भारी पड़े। सिराज ने एशिया कप फाइनल में 6 और वनडे वर्ल्ड कप मैच में 3 विकेट लिए थे। इनमें श्रीलंका 50 और 55 रन पर ही सिमट गया था।

रोहित-विराट की 7 महीने बाद वापसी
भारत की वनडे टीम टी-20 से बदली हुई है। स्क्वॉड के 6 प्लेयर्स चेंज हुए, इनमें कप्तान रोहित, विराट, कुलदीप के साथ विकेटकीपर केएल राहुल, हर्षित राणा और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। रोहित और विराट 7 महीने बाद वनडे खेलेंगे, दोनों ने 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में आखिरी वनडे खेला था।

भारत की वनडे की प्लेइंग-11 वैसे तो तय है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में नए प्लेयर्स को मौका मिल सकता है। हर्षित राणा डेब्यू कर सकते हैं। वहीं पंत और राहुल में किसी एक विकेटकीपर को चुनना पड़ा तो टीम मैनेजमेंट अनुभवी राहुल के साथ जा सकती है। एशिया कप से ही राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा। उनकी कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को भी पिछली सीरीज हराई थी।

श्रीलंका 4 तेज गेंदबाजों के बिना उतरेगा
श्रीलंका टीम अपने तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रही है। टी-20 टीम का हिस्सा रहे मथीश पथिराना तीसरे टी-20 में चोटिल हो गए। इस कारण उन्हें वनडे टीम से बाहर होना पड़ा। उनसे पहले दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और नुवान थुषारा भी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। ऐसे में श्रीलंका के सामने भारत की फुल स्ट्रेंथ बैटिंग लाइन-अप को रोकने की बड़ी चुनौती है।

रिकॉर्ड्स

  • कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2594 रन बनाए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर ने 3113 रन बनाए हैं।
  • जनवरी 2023 से श्रीलंका के पाथुम निसांका ने वनडे में सबसे ज्यादा 1648 रन बनाए हैं। भारत के शुभमन गिल 1584 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। वह आज टॉप पर आ सकते हैं।
  • कोहली ने कोलंबो में 11 वनडे खेले और 107.33 की औसत से 644 रन बना दिए। इनमें 4 शतक और एक फिफ्टी शामिल हैं। कोलंबो में 10 से ज्यादा वनडे खेलने वाले प्लेयर्स में कोहली 100 प्लस का औसत रखने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

दोनों टीमों का रीसेंट रिकॉर्ड
भारत ने आखिरी वनडे दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। तब केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी। इससे पहले भारत ने वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जीता, लेकिन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका ने आखिरी वनडे इसी साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेला। टीम को 1-2 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ इससे पहले टीम ने 3 वनडे लगातार जीतकर सीरीज 3-0 से जीती थी।

टॉस और पिच का रोल
कोलंबो में 148 वनडे खेले गए हैं। 80 में पहले बैटिंग और 59 में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। 9 मैच बेनतीजा भी रहे। इस रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना ही पसंद करेगी।

हालांकि, 2011 के बाद से यह रिकॉर्ड बराबरी की ओर गया है। 54 में से 26 वनडे चेज करने वाली टीमों और 25 वनडे पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। 3 वनडे बेनतीजा भी रहे। कोलंबो में सीरीज के तीनों वनडे होंगे, रीसेंट रिकॉर्ड और लंबी सीरीज को देखते हुए आज टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

वेदर रिपोर्ट
कोलंबो में आज बारिश की 70% संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान, यानी दोपहर 2 बजे के बाद संभावना 13% तक ही बताई गई है। ग्राउंड स्टाफ का मैनेजमेंट सही रहा तो 50-50 ओवर का मैच आसानी से पूरा हो सकता है।

पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जनिथ लियानागे/कमिंडु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लालागे/अकिला धनंजय, महीश तीक्षणा और असिथा फर्नांडो।

Previous Post

आसिम रियाज से शिल्पा शिंदे तक: सेट पर नखरे दिखाने के चलते इन सेलेब्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया।

Next Post

केंद्र के नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा के लिए बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पास हुआ, मंत्री मोलॉय घटक ने दी जानकारी।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
केंद्र के नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा के लिए बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पास हुआ, मंत्री मोलॉय घटक ने दी जानकारी।

केंद्र के नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा के लिए बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पास हुआ, मंत्री मोलॉय घटक ने दी जानकारी।

ट्रांसफर के बाद ग्राम निधि के खाते से निकाली रकम: सेक्रेटरी सस्पेंड, ट्रांसफर के बाद निकाले थे चार लाख रुपए – देवरिया समाचार।

ट्रांसफर के बाद ग्राम निधि के खाते से निकाली रकम: सेक्रेटरी सस्पेंड, ट्रांसफर के बाद निकाले थे चार लाख रुपए - देवरिया समाचार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)