देवरिया जिले के भागलपुर ब्लाक के बलिया दक्षिण में तैनात सेक्रेटरी विवेक कुमार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने धन आहरण में अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड सेक्रेट्री का ट्रांसफर जिले से बाहर बाराबंकी में हुआ था। ट्रांसफर के बाद उन्होंन
.
जिले के भागलपुर विकास खंड के बलिया दक्षिण में तैनात सेक्रेटरी विवेक कुमार का ट्रांसफर 30 जून को शासन ने बाराबंकी जिले के लिए कर दिया था। ट्रांसफर के बाद वे अपना चार्ज एडीओ पंचायत को देकर रिलीव हो गए। आरोप है कि ट्रांसफर के बाद सेक्रेटरी ने पहली जुलाई को ग्राम पंचायत बलिया दक्षिण के ग्राम निधि के खाते से एक दिन में चार लाख रुपए से अधिक धनराशि एक मुश्त भुगतान निर्धारित वेंडर से इतर खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके साथ ही लाखों रुपयों का अन्य भुगतान भी किया। इसको ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिसका बिल वाउचर भिन्न-भिन्न है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने सेक्रेटरी को किया सस्पेंड
बाउचर स्पष्ट नहीं कर रहा है कि पैसा किस मद में किसको भुगतान किया गया है। इसके चलते जिला पंचायत राज अधिकारी ने उन्हें दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि सेक्रेट्री ने धन के आहरण में अनियमितता की है। ट्रांसफर के बाद किसी के खाते में धन आहरण कराना गलत है। इसके चलते उन्हें जिलाधिकारी की संस्तुति पर सस्पेंड कर दिया गया है।



















