• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भारत ने थॉमस कप में इंडोनेशिया से हार का सामना किया: एचएस प्रणय ही मुकाबला जीत सके , बाकी को हार मिली; ग्रुप सी में दूसरा रहा स्थान

JANVEENA by JANVEENA
May 2, 2024
in खेल
0
भारत ने थॉमस कप में इंडोनेशिया से हार का सामना किया:  एचएस प्रणय ही मुकाबला जीत सके , बाकी को हार मिली; ग्रुप सी में दूसरा रहा स्थान

READ ALSO

‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज कौन? रोहित शर्मा टॉप पर, गेल दूसरे नंबर पर

एचएस प्रणय ने एंथनी गिंटिंग को 13-21, 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया था, लेकिन फिर सभी भारतीय अपने मैच हार गए।

चीन के चेंगदू में खेले जा रहे थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को बुधवार को इंडोनेशिया से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंडोनेशिया ग्रुप सी में टॉप पर है।

वहीं भारत दूसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दूसरी ओर, भारतीय विमेंस टीम उबर कप के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी।

थॉमस कप पुरुष टीमों के बीच होने वाला मल्टीनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट है। महिलाओं के इस टूर्नामेंट को उबर कप कहा जाता है। इन टूर्नामेंट में दो टीमों के एक मुकाबले में तीन सिंगल्स और 2 डबल्स मैच खेले जाते हैं इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप सी के आखिरी मुकाबले में भारत के एचएस प्रणय ही अपना मैच जीत सके। बाकी दो सिंगल्स और दो डबल्स में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

पहले मैच में प्रणय ने जीत दिलाई
मेंस के सिंगल्स में भारत के नंबर एक खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शुरुआती मैच में पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए एंथनी गिंटिंग को 13-21, 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

सात्विकसाईंराज और चिराग पहला गेम जीतने के बाद मैच गंवाया
दूसरा मैच डबल्स का खेला गया। दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना से हार का सामना करना पड़ा।
सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम 24-22 से अपने पक्ष में कर लिया। वहीं उसके बाद वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाए और इंडोनेशियाई ने जोड़ी ने वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा गेम 24-22, 21-19 से जीत कर स्कोर 1-1 की बराबर कर लिया।

लक्ष्य ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जोनाथन क्रिस्टी से हारे
तीसरा मैच सिंगल्स का हुआ। इसमें भारत के लक्ष्य सेन को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स के विजेता जोनाथन क्रिस्टी से हार का सामना करना पड़ा। पहला गेम सेन 18-21 से हार गए। उसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-16 से अपने पक्ष में कर लिया। फिर आखिरी और निर्णायक तीसरे गेम में लक्ष्य को 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

चौथे मैच में भी मिली हार
चौथा मैच डबल्स का खेला गया। इस मैच में भारत के ध्रुव कपिला और साई प्रतीक को लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन ने सीधे गेम में 22-20, 21-11 से हराकर इंडोनेशिया को 3-1 की विजयी बढ़त दिलाई।

श्रीकांत ने भी सिंगल्स गंवाया
इस मुकाबले का आखिरी मैच सिंगल्स का खेला गया। मुकाबले के अंतिम मैच में किदांबी श्रीकांत भी चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो से हार गए। श्रीकांत ने पहला गेम 21-19 से जीता लेकिन दूसरा और तीसरा गेम 22-24, 14-21 से हार गए।

पिछली बार थॉमस कप जीतकर भारत ने इतिहास रचा था
साल 2022 में भारत ने पहली बार थॉमस कप जीता था। भारत ने फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था।

1948-1949 के बाद से आयोजित 30 थॉमस कप टूर्नामेंटों में से केवल छह देशों ने खिताब जीता है। इंडोनेशिया सबसे सफल टीम है, जिसने 14 बार जीत हासिल की है। चीन, जिसने 1982 से पहले प्रतिस्पर्धा शुरू नहीं की थी, 10 खिताबों के साथ इंडोनेशिया से पीछे है, जबकि मलेशिया ने 5 खिताब जीते हैं।

साल 2022 में थॉमस कप के साथ इंडियन मेंस टीम ।

1949 से हो रही है चैंपियनशिप
थॉमस कप चैंपियनशिप 1949 से खेली जा रही है। वहीं, उबर कप का आयोजन 1956 से हो रहा है। 1984 से दोनों टूर्नामेंट एक साथ आयोजित कराए जा रहे हैं।

Previous Post

यात्रा सुझाव: हनीमून की योजना बना रहे हैं तो इस स्थान पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि धूप और पसीना आपके स्वास्थ्य को खराब कर देगा।

Next Post

चंदौली में गेंहू खरीद में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई: ADM ने 33 क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका, बोले-लक्ष्य पूरा करने पर भुगतान किया जाएगा – Chandauli News

Related Posts

‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल
खेल

‘नाले की बदबू में शूटिंग कर रहे खिलाड़ी’, मनु भाकर के पिता ने एशियन गेम्स की व्यवस्था पर उठाए सवाल

September 29, 2026
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज कौन? रोहित शर्मा टॉप पर, गेल दूसरे नंबर पर
खेल

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज कौन? रोहित शर्मा टॉप पर, गेल दूसरे नंबर पर

September 29, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ शुभमन गिल ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी की बराबरी
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ शुभमन गिल ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी की बराबरी

September 28, 2026
हीली मैथ्यूज का तूफानी 182, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 99 रन से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
खेल

हीली मैथ्यूज का तूफानी 182, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 99 रन से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

September 25, 2026
दक्षिण अफ्रीका के सामने ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया, 15 रन में गंवाए आखिरी 4 विकेट; 67 रन से हारा
खेल

दक्षिण अफ्रीका के सामने ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया, 15 रन में गंवाए आखिरी 4 विकेट; 67 रन से हारा

September 25, 2026
22 सितंबर को जापान में भारत के दो मुकाबले, जानें कहां और कैसे देखें लाइव
खेल

22 सितंबर को जापान में भारत के दो मुकाबले, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

September 22, 2026
Next Post
चंदौली में गेंहू खरीद में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई:  ADM ने 33 क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका, बोले-लक्ष्य पूरा करने पर भुगतान किया जाएगा – Chandauli News

चंदौली में गेंहू खरीद में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई: ADM ने 33 क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका, बोले-लक्ष्य पूरा करने पर भुगतान किया जाएगा - Chandauli News

Anil Vij: कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में बेगाना बना दिया है

Anil Vij: कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में बेगाना बना दिया है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)