चंदौली जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की हालत काफी खराब है। अभी तक 87 क्रय केंद्रों पर मात्र 6366 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जबकि शासन के द्वारा 110.600 एमटी गेहूं खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं गेंहू खरीद की समीक्षा करने के बाद एडीएम अभय कुमार पांडेय ने 33 क्रय केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया है। बताया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के बाद ही क्रय केंद्र प्रभारियों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। अगर इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजा जाएगा।



















