• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

लोकतंत्र के प्रहरी हैं पत्रकार : देवी प्रसाद गुप्ता

Janveena News by Janveena News
May 17, 2025
in Auto, देश
0
लोकतंत्र के प्रहरी हैं पत्रकार : देवी प्रसाद गुप्ता

बेंगलुरु। पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान सर्वोपरि है। ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों में भेदभाव न करके उनको एक सशक्त मंच प्रदान करना ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्राथमिकता है। स्वतंत्रता संग्राम हो या आजादी का अमृत महोत्सव, पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ‘विकसित भारत’ संकल्प का स्वप्न साकार करने में भी पत्रकार बंधु अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।

यह विचार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने बेंगलुरु प्रेस क्लब सभागार में आयोजित परिचर्चा एवं प्रेस-वार्ता में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

READ ALSO

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान पत्रिका के सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘शुभ लाभ’ समाचार पत्र के संपादक सुरेंद्र जी ने की। उन्होंने कर्नाटक में एसोसिएशन की इकाई के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पत्रकारों की एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रवि राजहंस ने समाज हित में पत्रकारों के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। जनता की आवाज उठाने पर उन्हें अक्सर धमकियां मिलती हैं। हर किसी को समाज उत्थान के लिए सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर्णा जी द्वारा प्रस्तुत गीत ‘ज्योति कलश छलके’ अत्यंत सराहनीय रहा। अर्पिता कपूर ने उपस्थित पत्रकारों का स्वागत किया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन अपने स्थापना-काल से ही उन पत्रकारों की पहचान एवं स्वाभिमान-रक्षा का प्रयास करता चला आ रहा है जिनकी लेखनी से प्रिंट अथवा इलेक्ट्रानिक मीडिया का दो तिहाई हिस्सा भरा रहता है । भारत के सर्वांगीण विकास तथा अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता में भारत के गांवों-कस्बों की बड़ी भूमिका है। इसलिये भी ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की महत्ता और बढ जाती है। यह बात हमारी शासकीय व्यवस्था के समक्ष स्पष्ट हो सके, इसके लिये ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मजबूती से इस पक्ष को रखने का काम करता चला आ रहा है। अब कर्नाटक जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश में प्रवेश कर संगठन बड़े गौरव का अनुभव कर रहा है। हम, आप सभी के साथ मिल कर, आपकी ही अगुवाई में कर्नाटक में पत्रकारों के हित के लिये कुछ विशेष कर पाये, तो यह हमारी बड़ी उपलब्धि होगी। श्री गुप्ता ने कहा कि इस समय मीडिया के क्षेत्र में भी पूंजीवाद हावी है। परिणाम स्वरूप समाचारों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। सकारात्मक पत्रकारिता के साथ ही तथ्यपरक समाचारों का प्रस्तुतीकरण समय की मांग है। कर्नाटक की धरती संतों, त्यागियों और बलिदानियों की धरती है। देश की डिजिटल क्रांति में कर्नाटक का महत्वपूर्ण योगदान एवं स्थान है। पत्रकारों के हित रक्षार्थ हमें आप सभी का सहयोग मिलता रहेगा, ऐसा विश्वास है।

सम्मानित किए गए वरिष्ठ पत्रकार

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जनाब यासिर (न्यूज़ नेशन), निहाल किदवई (एनडीटीवी), सुरेंद्र जी (राजस्थान पत्रिका), भानु जी ( दक्षिण भारत राष्ट्र मत), टी राघवन (इंडिया टीवी), जयपाल शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों के लगभग 40 पत्रकारों ने सहभागिता की। जीपीए न्यूज़ के कर्नाटक डेस्क प्रभारी गोविंद रवि शंकर ने कन्नड़ भाषा एवं अंग्रेजी में सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपर्णा जी द्वारा ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ का सस्वर मंत्र पाठ करके सभी के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की।

अतुल कपूर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष व गोविंद रवि शंकर गोवा के प्रभारी घोषित

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में अतुल कपूर को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने गोविंद रवि शंकर को गोवा राज्य का संगठन का प्रभारी घोषित किया। उन्होंने आशा व्यक्ति की कि दोनों ही राज्यों में अब ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का विधिवत गठन यथाशीघ्र हो जाएगा।

सूत्र : नरेश कुमार सक्सेना, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन

Previous Post

तिरुपति बालाजी मंदिर में IPL टीम के मालिक ने चढ़ाया करोड़ों का सोना, जानिए इसकी कुल कीमत।

Next Post

जमींदार परिवार से ताल्लुक, फिर भी की गार्ड की नौकरी और बेचनी पड़ी धनिया।

Related Posts

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा
देश

उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा

July 18, 2025
Next Post
जमींदार परिवार से ताल्लुक, फिर भी की गार्ड की नौकरी और बेचनी पड़ी धनिया।

जमींदार परिवार से ताल्लुक, फिर भी की गार्ड की नौकरी और बेचनी पड़ी धनिया।

पंजाब ने 10 साल बाद तोड़ा सूखे का सिलसिला, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान।

पंजाब ने 10 साल बाद तोड़ा सूखे का सिलसिला, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)