2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर भी मतदान शुरू हो चुका है। पांचवें चरण की इस वोटिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे।
भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डालकर बाहर निकले अक्षय कुमार।
सुबह 7 बजे बूथ पर पहुंचे अक्षय
सोमवार सुबह एक्टर अक्षय कुमार मुंबई के गांधी ग्राम पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे। एक्टर ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डाला। एक्टर को पिछले साल 15 अगस्त को भारतीय नागरिकता मिली थी।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि उन्होंने विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए वोट किया है। एक्टर बोले- ‘मैं चाहता हूं कि मेरा देश विकसित रहे, मजबूत रहे। बस यही सोचकर मैंने वोट दिया है। सिटीजनशिप मिलने के बाद पहली बार वोट दिया है, अच्छा लग रहा है।’
इस मौके पर अक्षय मीडिया से भी मुखातिब हुए।
सुपरस्टार धर्मेंद्र भी 88 साल की उम्र में वोट डालने पहुंचे।
वोट डालने के बाद धर्मेंद्र ने कहा कि जो लोग वोट डालने नहीं आते उन्हें कोई सुधार नहीं सकता।
सलमान खान के 88 वर्षीय पिता सलीम खान भी पत्नी सलमा खान के साथ वोट डालने पहुंचे।
एक्टर राजकुमार राव ने भी फिल्म प्रमोशन के बीच वक्त निकालकर वोट दिया।
राजकुमार बोले- यह बड़ी जिम्मेदारी है
इस मौके पर राजकुमार राव ने कहा क्योंकि यह हम सभी की हमारे देश के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए हमने अपने प्रमोशनल इवेंट के बीच से वक्त निकालकर वोट दिया है। आप से भी ऐसा करने की अपील करता हूं।
जान्हवी कपूर भी पाली हिल इलाके में वोट डालने पहुंचीं।
फरहान अख्तर बहन जोया अख्तर के साथ वोट डालने पहुंचे।
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी पाली हिल इलाके में वोट दिया।
विद्या बालन भी वोट डालने पहुंचीं। इस मौके पर उनके पिता भी साथ में थे।
वोट डालने के बाद पोज देतीं एक्ट्रेस श्रिया सरन।
डायरेक्टर सुभाष घई ने भी वोट दिया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने विकास के लिए वोट दिया है।
परेश रावल बोले- वोट न देने वालों का टैक्स बढ़ा देना चाहिए
एक्टर परेश रावल भी वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मतदान करने नहीं आते और फिर कहते हैं कि सरकार ने कुछ नहीं किया। अगर आप वोट नहीं करते तो जिम्मेदार आप हो, सरकार नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वोट नहीं करते उनके कुछ तो सजा मिलनी चाहिए, उनका टैक्स बढ़ा देना चाहिए।
परेश रावल भी वोट डालने पहुंचे। उन्होंने वोट ना डालने वाले लोगों पर नाराजगी जताई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तबु मास्क लगाकर वोट देने पहुंचीं।
‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी अपना वोट दिया।
विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी वोट डालने पहुंचे।
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी भी पोलिंग बूथ पर नजर आए।
वोट डालने के लिए जातीं ‘तारक मेहता..’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता।
फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित भी वाइफ के साथ वोट डालने पहुंचे।
आमिर खान की बेटी आइरा भाई जुनैद के साथ वोट डालने पहुंचीं।
डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी अपना वोट दिया।



















