• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

निषाद पार्टी मझवां और कटेहरी में अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारेगी: संजय निषाद

JANVEENA by JANVEENA
August 17, 2024
in देश
0
निषाद पार्टी मझवां और कटेहरी में अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारेगी: संजय निषाद

 

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी ‘निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल’ (निषाद) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य में कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, निषाद पार्टी के नौंवें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में कटेहरी (अंबेडकरनगर जिला) और मझवां (मिर्ज़ापुर जिला) सीट पर अपने चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरी थी और आगामी उपचुनाव में भी निषाद पार्टी दोनों सीटों पर अपने चुनाव चिह्न पर ही उम्मीदवार उतारेगी।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राजग के जो भी सहयोगी दल हैं, उनका निर्णय राजग नेतृत्व करता है और जहां तक सीटों पर चुनाव लड़ने की बात है, यह भी राजग नेतृत्व ही तय करेगा। अभी आधिकारिक रूप से राजग की ओर से उपचुनाव वाली सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर कोई निर्णय सार्वजनिक नहीं हुआ है।’’ प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग ने अभी चुनाव की तारीख तय नहीं की है। निषाद के बयान को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि भाजपा ने अभी तक इन सीटों पर न ही उम्मीदवार तय किये हैं और न ही सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय की है।
निषाद पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गठबंधन से कटेहरी सीट पर अवधेश कुमार को उम्मीदवार बनाया था जो सपा के लालजी वर्मा से पराजित हो गये थे। वर्मा हाल के लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर से सपा के सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्मा के त्यागपत्र से कटेहरी सीट रिक्त हुई है। वहीं, मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट पर 2022 में निषाद पार्टी ने डॉ विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के रोहित शुक्ला को पराजित कर दिया था। बिंद लोकसभा चुनाव में भदोही संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुने गये और उनके इस्तीफे से मझवां सीट रिक्त हुई है।
स्थापना दिवस पर संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का गठन मझवार आरक्षण के मुद्दे समेत मछुआ समाज के अन्य मुद्दों को लेकर हुआ था और आज भी पार्टी अपने मुद्दे पर अडिग है। उन्होंने कहा, ‘‘आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार से लगातार वार्ता जारी है, आज तक मेरी भाजपा शीर्ष नेतृत्व से हुई हर मुलाकात में आरक्षण के मुद्दे पर वार्ता जरूर हुई है।’’ निषाद ने कहा कि पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और रिपोर्ट को केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखेगी।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

आज विनेश फोगाट भारत लौटेंगी : 125 किमी तक हरियाणा में हर जगह स्वागत होगा; बलाली में समानित करेंगे— Panipat समाचार

Next Post

जब सैफ पर जानलेवा हमला हुआ रात के क्लब में: लड़कियों के साथ डांस करने से इनकार करने पर एक्टर की पिटाई

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
जब सैफ पर जानलेवा हमला हुआ रात के क्लब में:  लड़कियों के साथ डांस करने से इनकार करने पर एक्टर की पिटाई

जब सैफ पर जानलेवा हमला हुआ रात के क्लब में: लड़कियों के साथ डांस करने से इनकार करने पर एक्टर की पिटाई

The Fox Nuts: रोजाना भोजन में मखाना शामिल करें: ये 5 आसान घरेलू डिशेज

The Fox Nuts: रोजाना भोजन में मखाना शामिल करें: ये 5 आसान घरेलू डिशेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)