मूर्तियों को फेंक देवी देवताओं का अपमान न करने की अपील कर रहीं शिक्षिका।
गंगा नदी के ऊपर फाफमऊ पुल पर आते-जाते लोग सड़क किनारे देवी-देवताओं की मूर्तियां व माला फूल फेंक देते हैं। कुछ लोग पुल के ऊपर से यह सब गंगा नदी में फेंक आगे बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि दोनाें तरफ बड़ी मात्रा में यह पूजन सामग्री वहां पड़े रहते हैं। इसे रोकने के लिए प्रयागराज की रहने वाली शिक्षिका रंजीता गुप्ता ने एक पहल की है।



















