• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Pain In Winter: सर्दियों में गर्दन और कंधों के बार-बार दर्द से परेशान? ये देसी नुस्खे हैं असरदार इलाज

JANVEENA by JANVEENA
December 19, 2025
in स्वास्थ्य
0
Pain In Winter: सर्दियों में गर्दन और कंधों के बार-बार दर्द से परेशान? ये देसी नुस्खे हैं असरदार इलाज

 

Home Remedies For Pain: सर्दियों के मौसम में गर्दन और कंधों में दर्द की शिकायत आम हो जाती है. ठंडी हवा, कम धूप और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मांसपेशियों में जकड़न बढ़ जाती है।. कई लोग सुबह उठते ही गर्दन अकड़ी हुई महसूस करते हैं या दिनभर कंधों में भारीपन और दर्द बना रहता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह दर्द धीरे-धीरे गंभीर रूप भी ले सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंड के मौसम में शरीर का नर्वस सिस्टम अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है. ठंड लगने पर शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और गर्दन, कंधों व बाजुओं की ब्लड बेसल्स संकरी हो जाती हैं.  यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे शरीर के अंदरूनी अंगों का तापमान संतुलित बना रहे. लेकिन जब मांसपेशियां लंबे समय तक इसी कसी हुई अवस्था में रहती हैं, तो दर्द ज्यादा महसूस होने लगता है. चलिए आपको इसके घरेलू उपाय बताते हैं.

देसी और आयुर्वेदिक उपाय

atlanticspinecenter के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. हल्का ध्यान और गहरी सांसों के अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है. साथ ही, सर्दियों में गर्म, ताजा और पका हुआ भोजन लेना फायदेमंद माना जाता है. अदरक और हल्दी जैसे मसाले सूजन कम करने और जोड़ों को मजबूती देने में मदद करते हैं.

गर्म तेल से मालिश भी गर्दन और कंधों के दर्द में बेहद असरदार मानी जाती है. सरसों या तिल के तेल को हल्का गर्म करके गर्दन और कंधों पर मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और जकड़ी हुई मांसपेशियों को आराम मिलता है. वहीं, नीलगिरी जैसे तत्वों से बने दर्द निवारक बाम मांसपेशियों में तुरंत राहत दे सकते हैं.

घर पर करें ये आसान उपाय

अगर दर्द ज्यादा नहीं है, तो घर पर ही कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है. गर्दन और कंधों पर 15 से 20 मिनट तक गर्म या ठंडी सिकाई करने से सूजन और जकड़न कम होती है. कुछ लोग गर्म और ठंडी सिकाई को बारी-बारी से भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है.

एक्सरसाइज और योग भी हैं जरूरी

हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसे गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाना या ठुड्डी को छाती की ओर ले जाना, गर्दन की जकड़न को कम करता है. कंधों के लिए सिंगल आर्म रो और अपराइट रो जैसी एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और दर्द की संभावना घटाती हैं. इसके साथ योगासन शरीर में संतुलन, लचीलापन और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं.

सही पोस्चर अपनाएं

अच्छा पोस्चर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दर्द से बचाव के लिए जरूरी है. मोबाइल या लैपटॉप को आंखों के स्तर पर रखें, हर घंटे अपने बैठने के तरीके को जांचें और कंधों को ढीला छोड़ने की आदत डालें. ये छोटे-छोटे बदलाव गर्दन और कंधों के दर्द से बड़ी राहत दिला सकते हैं. अगर सर्दियों में गर्दन और कंधों का दर्द लगातार बना रहता है या बढ़ता जा रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में ये देसी उपाय और सही आदतें अपनाकर आप इस दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

Previous Post

किस बीमारी के कारण यशस्वी जायसवाल हुए अस्पताल में भर्ती, जानें यह कितनी गंभीर है

Next Post

‘ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात’—सिडनी गोलीबारी पर ISIS का दावा

Related Posts

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
स्वास्थ्य

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

October 10, 2026
डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार
स्वास्थ्य

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

October 10, 2026
कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित
स्वास्थ्य

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

October 9, 2026
क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल
स्वास्थ्य

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

October 8, 2026
खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज
स्वास्थ्य

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

October 7, 2026
मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
स्वास्थ्य

मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

October 6, 2026
Next Post
‘ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात’—सिडनी गोलीबारी पर ISIS का दावा

‘ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात’—सिडनी गोलीबारी पर ISIS का दावा

कॉफी से कैंसर का खतरा? जानकारी सामने आते ही 10 राज्यों के बाजारों से सारा स्टॉक हटाया गया

कॉफी से कैंसर का खतरा? जानकारी सामने आते ही 10 राज्यों के बाजारों से सारा स्टॉक हटाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)