• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया के आतंकी हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया! शूटर नवीद लाहौर का निवासी था, फोटो भी वायरल।

JANVEENA by JANVEENA
December 15, 2025
in विदेश
0
ऑस्ट्रेलिया के आतंकी हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया! शूटर नवीद लाहौर का निवासी था, फोटो भी वायरल।

 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले की भारत, इटली, अमेरिका, फ्रांस सहित दुनिया के कई देशों ने जहां कड़ी निंदा की है. वहीं, इस घटना में अब पाकिस्तान का कनेक्शन भी सामने आया है. दरअसल, सिडनी के एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि बोंडी बीच गोलीबारी के कथित आरोपियों में से एक की पहचान सिडनी के बॉनिरिग निवासी नवीद अकरम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पाकिस्तान के लौहार का रहने वाला है.

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

सोशल मीडिया पर शूटर नवीद अकरम की तस्वीर वायरल होने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही है, जबकि ऑनलाइन सामने आई एक लाइसेंस की फोटो में नवीद पाकिस्तान के क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रहा है. दरअसल, शूटर नवीद अकरम ने इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पहले पढ़ाई कर चुका है और उसने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के अल-मुराद इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की थी.

शूटर नवीद अकरम की तस्वीर हुई वायरल

हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस कमिश्नर मल लैन्यन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, ‘यह बदले की कार्रवाई का समय नहीं है, यह पुलिस को अपना काम करने देने का समय है.’ उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्धों में से एक के बारे में पुलिस के पास बहुत कम जानकारी है, इसलिए इस समय हम उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में शामिल दो शूटर्स में से एक को मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कोई तीसरा हमलावर या इनका अन्य सहयोगी तो इसमें शामिल नहीं था.

आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत, 11 घायल

सिडनी के बोंडी बीच पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:30 बजे दो शूटर्स ने यहूदी पर्व हनुक्का में शामिल होने पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया. जिसके बाद भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली समेत दुनिया के कई देशों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए एकजुटता प्रकट की.

यहूदियों पर अटैक से भड़का इजरायल

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर सिडनी में रविवार (14 दिसंबर, 2025) को हुई गोलीबारी से पहले के समय में यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तीन महीने पहले मैंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को लिखा था कि आपकी नीति यहूदी विरोधी भावना की आग में घी डाल रही है. यहूदी विरोधी भावना एक कैंसर है जो तब फैलता है जब नेता चुप रहते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते हैं.’

वहीं, इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमने बार-बार ऑस्ट्रेलियाई सरकार से कार्रवाई करने और ऑस्ट्रेलियाई समाज में फैली यहूदी-विरोधी भावना की बड़ी लहर के खिलाफ लड़ने की अपील की है.’

PM अल्बनीज ने बताया आतंकी हमला

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोगों पर हुई अंधाधुध फायरिंग को एक आतंकवादी हमला करार दिया. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना भी जताई.

Previous Post

ईशान खट्टर ने दिल्ली की प्रदूषित हवा को लेकर चिंता व्यक्त की: ‘इतनी जहरीली हवा में रहना असहनीय है’।

Next Post

“दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत”

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
“दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत”

“दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत”

“आतंकी पर हमला करने वाले अहमद गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए शुरू हुआ फंडिंग कैंपेन”

“आतंकी पर हमला करने वाले अहमद गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए शुरू हुआ फंडिंग कैंपेन”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)