• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पाकिस्तान की समझ आई सही जगह, पीएम मोदी के कड़े रुख के बाद कहा – अब संघर्ष नहीं तोड़ेंगे।

JANVEENA by JANVEENA
May 14, 2025
in विदेश
0
पाकिस्तान की समझ आई सही जगह, पीएम मोदी के कड़े रुख के बाद कहा – अब संघर्ष नहीं तोड़ेंगे।

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

इस्लामाबाद: आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त रुख अपनाने के बाद पाकिस्तान की अक्ल भी ठिकाने आने लगी है। पीएम मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में साफ कह दिया था कि अगर अब आतंकियों या पाकिस्तान की ओर से हमारी सीमा के अंदर कोई कार्रवाई होती है तो इसका अंजाम बुरा होगा। पीएम मोदी ने साफ कहा था कि अब आतंकी हमला होने पर भारत आतंकवादियों और पाकिस्तान की सरकार को अलग नहीं समझेगा और उन पर सख्त कार्रवाई करेगा। सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से कई बार संघर्ष विराम तोड़ने की कोशिश की जा चुकी है। मगर अब पीएम मोदी का सख्त रुख देखने के बाद पाकिस्तान ने आगे संघर्ष विराम नहीं तोड़ने और इस पर कायम रहने का भरोसा दिलाया है।

बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम’ समझौते पर कायम रहने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। हालांकि पाकिस्तान सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों की आलोचना भी की। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को बर्दाश्त नहीं करेगा और साथ ही उन्होंने विश्व को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि ‘आतंकवाद एवं व्यापार’ तथा ‘आतंकवाद एवं बातचीत’ साथ -साथ नहीं चल सकते।

पाकिस्तान बौखलाया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि मैं पूरे विश्व को बताना चाहता हूं कि अब बात सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर होगी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सोमवार को दिये गए संबोधन में की गई ‘‘भड़काऊ’’ टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। बयान में कहा गया कि ऐसे समय में जब क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे हैं, उनकी टिप्पणियों से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। इसमें दावा किया गया है, ‘‘पाकिस्तान हाल में हुए संघर्ष विराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है और तनाव घटाने तथा क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।’’

पहलगाम पर जवाबी कार्रवाई से कांप उठा था पाकिस्तान

भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह मई की देर रात को आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए थे। भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा के दोनों ओर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, संघर्ष को रोकने के लिए शनिवार को सहमति बनी। विदेश कार्यालय ने दावा किया कि पाकिस्तान को ‘‘निराशा और हताशा’’ में ‘संघर्ष विराम’ की गुहार लगाते चित्रित करना एक और ‘‘खुल्लमखुल्ला झूठ’’ है। इसने आरोप लगाया कि भारतीय कार्रवाई ने ‘‘आक्रामकता के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम की है, जो पूरे क्षेत्र को आपदा के कगार पर ले जा रही है।’’

आने वाले समय में आतंकी की कमर पर प्रहार करेगी-सेना

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘किसी को भी संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और उद्देश्यों को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जैसा कि पाकिस्तान ने अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और साथ ही अपने लोगों की सुरक्षा का दृढ़तापूर्वक बचाव करके प्रदर्शित किया है।’’ इसने कहा, ‘‘हम आने वाले दिनों में इस संबंध में भारत की कार्रवाइयों और व्यवहार पर करीबी नजर रखेंगे। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी ऐसा ही करने का आग्रह करते हैं।’’

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा जम्मू कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। इसने इस मुद्दे के समाधान को लक्षित (अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के लिए इस्लामाबाद के समर्थन को दोहराया। ट्रंप ने रविवार को कश्मीर मुद्दे के ‘‘समाधान’’ के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने की पेशकश की थी। हालांकि, भारत ने हमेशा कहा है कि कश्मीर मुद्दा एक द्विपक्षीय मामला है और किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है।

Previous Post

भारत के लिए कब खेलते हुए नजर आएंगे रोहित और कोहली? दोनों केवल नीली जर्सी में ही दिखेंगे।

Next Post

पत्नी जेनेलिया ने आमिर खान के साथ बनाई जोड़ी, ट्रेलर देखकर रितेश खुशी से झूम उठे।

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
पत्नी जेनेलिया ने आमिर खान के साथ बनाई जोड़ी, ट्रेलर देखकर रितेश खुशी से झूम उठे।

पत्नी जेनेलिया ने आमिर खान के साथ बनाई जोड़ी, ट्रेलर देखकर रितेश खुशी से झूम उठे।

पाकिस्तान के भोलार और अन्य एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने, जिन्हें भारत ने हमले में नष्ट कर दिया था।

पाकिस्तान के भोलार और अन्य एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने, जिन्हें भारत ने हमले में नष्ट कर दिया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)