• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

PoK में जुल्म के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने फायरिंग और आंसू गैस से किया हमला

JANVEENA by JANVEENA
October 1, 2025
in विदेश
0
PoK में जुल्म के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने फायरिंग और आंसू गैस से किया हमला

 


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में आज मंगलवार को कश्मीरियों के प्रदर्शन के दूसरे दिन शाम को हालात एक बार फिर से गृहयुद्ध जैसे हो गए. सड़क पर नारेबाजी कर रही जनता को तितर-बितर करने के लिए पहले पाकिस्तान की पुलिस और अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद कश्मीरी भीड़ और उग्र हो गई और उन्होंने पुलिस और पैरा-मिलिट्री पर जबरदस्त पथराव शुरू कर दिया और उन्हें दौड़ा दिया.

READ ALSO

सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, नागरिकों से की ये अपील

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, कौन-कौन हैं दावेदार और भारत पर क्या होगा असर?

जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि पाकिस्तानी पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स की गाड़ियां सड़कों से भागती नजर आईं और पुलिस और पैरा-मिलिट्री के जवान जान बचाकर भागकर गाड़ियों में बैठते दिखे.

जनता को डराने के लिए पाक पुलिस ने की हवाई फायरिंग

हालांकि, इस झड़प के बाद स्थानीय पुलिस ने जनता को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की, लेकिन इसके बावजूद कश्मीरियों का गुस्सा कम नहीं हुआ और लोग सड़कों पर डटे रहे. इसी बीच, रावलकोट और कोटली जैसे जिलों में भी शाम ढलने से पहले बड़े पैमाने पर कश्मीरियों ने जुलूस निकाले और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाए और संदेश दिया की पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की जनता अब इस्लामाबाद के हुक्म को मानने को तैयार नहीं है और ना ही इस्लामाबाद के आगे झुकेगी.

अवामी एक्शन कमेटी ने सरकार के सामने रखी मांग

कल तीसरे दिन भी अवामी एक्शन कमेटी की 38 मांगों की वजह से पूरे पीओके में बंद और पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन जारी रहेंगे. साथ ही आज मंगलवार को अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार उमर नजीर ने ऐलान किया कि कि पाकिस्तानी सरकार से किसी भी तरह की बातचीत तभी होगी जब पहले पाकिस्तानी सरकार अपनी पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स को पीओके से वापस पाकिस्तान बुलाएगी और इंटरनेट व कॉलिंग सेवाएं बहाल की जाएंगी.

PAK एजेंसियों की हरकतों को अवामी एक्शन कमेटी वैश्विक मंच पर लेकर जाएगी

इसके साथ ही अवामी एक्शन कमेटी ने घाटी में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के दखल का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई पीओके में भी वही हरकत करना चाहती है, जो पाकिस्तान के प्रांतों में करती है. अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य शौकत नवाज मीर ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार की जिन संस्थाओं का काम देश की रक्षा करना है वो कश्मीरियों के प्रदर्शन को रोकने में शामिल हो रहे हैं. साथ ही इन सरकरी संस्थाओं ने जो ट्रेंड पूरे पाकिस्तान में चलाया है उसे कश्मीर में भी चलाया जा रहा है. ऐसे में अवामी एक्शन कमेटी अब इन संस्थाओं की हरकतों को वैश्विक मंच पर लेकर जाएगी.

Previous Post

दुनिया की पांच सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन हैं? नंबर वन पर कौन है?

Next Post

हार्ट अटैक और स्ट्रोक के 99% मामले एक ही बड़ी गलती की वजह से होते हैं, क्या आप भी करते हैं ये काम?

Related Posts

सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, नागरिकों से की ये अपील
विदेश

सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, नागरिकों से की ये अपील

October 28, 2026
इजरायल चुनाव में नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, कौन-कौन हैं दावेदार और भारत पर क्या होगा असर?
विदेश

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, कौन-कौन हैं दावेदार और भारत पर क्या होगा असर?

October 28, 2026
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय पर मिसाइल हमले का हूतियों का दावा, तेल रिफाइनरी को भी बनाया निशाना
विदेश

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय पर मिसाइल हमले का हूतियों का दावा, तेल रिफाइनरी को भी बनाया निशाना

October 28, 2026
ईरान में क्षेत्रीय सुरक्षा पर अहम चर्चा, पेजेश्कियान ने इस्लामी देशों की एकजुटता पर दिया जोर
विदेश

ईरान में क्षेत्रीय सुरक्षा पर अहम चर्चा, पेजेश्कियान ने इस्लामी देशों की एकजुटता पर दिया जोर

October 27, 2026
ईरान का सख्त संदेश, इस्माइल बघाई बोले- अपनी रक्षा से पीछे हटने का सवाल नहीं
विदेश

ईरान का सख्त संदेश, इस्माइल बघाई बोले- अपनी रक्षा से पीछे हटने का सवाल नहीं

October 27, 2026
दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव, ब्राजील में लूला की वापसी से सर्बिया के छात्र आंदोलन तक; अब नेतन्याहू की बारी?
विदेश

दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव, ब्राजील में लूला की वापसी से सर्बिया के छात्र आंदोलन तक; अब नेतन्याहू की बारी?

October 27, 2026
Next Post
हार्ट अटैक और स्ट्रोक के 99% मामले एक ही बड़ी गलती की वजह से होते हैं, क्या आप भी करते हैं ये काम?

हार्ट अटैक और स्ट्रोक के 99% मामले एक ही बड़ी गलती की वजह से होते हैं, क्या आप भी करते हैं ये काम?

क्या भारतीयों को इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूरी है?

क्या भारतीयों को इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूरी है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)