• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हार्ट अटैक से प्रशांत तमांग का निधन, सर्दियों में दिल के दौरे के बढ़ते मामलों की क्या है वजह?

JANVEENA by JANVEENA
January 12, 2026
in स्वास्थ्य
0
हार्ट अटैक से प्रशांत तमांग का निधन, सर्दियों में दिल के दौरे के बढ़ते मामलों की क्या है वजह?

How Cold Weather Affects The Heart: इंडियन आइडल 3 के विनर और पाताल लोक 2 में नजर आने वाले प्रशांत तमांग का निधन हार्ट अटैक की वजह से रविवार (11 जनवरी) को हो गया. वह महज 43 साल के थे. गौर करने वाली बात है कि ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह ठंडा मौसम है, जो शरीर की ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है. इससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। यही कारण है कि हर साल सर्दियों में अस्पतालों में दिल के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर चार में से एक मौत दिल की बीमारी की वजह से होती है और इनमें से 80 फीसदी से ज्यादा मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण होती हैं. आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर कोलेस्ट्रॉल सामान्य है तो हार्ट सुरक्षित है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में इसके अलावा भी कई ऐसे कारक होते हैं, जिन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

सर्दी में क्यों होते हैं ज्यादा हार्ट अटैक?

सर्दियों में हार्ट के लिए कुछ छिपे हुए खतरे होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. साल 2024 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कड़ाके की ठंड या फिर अचानक ठंड बढ़ने से हार्ट अटैक का जोखिम काफी बढ़ जाता है. हैरानी की बात यह है कि यह खतरा ठंड शुरू होते ही नहीं आता, बल्कि तापमान गिरने के 2 से 6 दिन बाद सबसे ज्यादा होता है. आंकड़े बताते हैं कि हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी मौतों के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं. यह सिर्फ संयोग नहीं है. ठंडा मौसम, छुट्टियों के दौरान लाइफस्टाइल में बदलाव और शरीर पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव ये सभी मिलकर दिल पर भारी असर डालते हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन अग्रवाल के मुताबिक, सर्दियों में शरीर ठंड के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करता है. इस दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, खून ज्यादा गाढ़ा हो सकता है और नसों में बदलाव आते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो शेयर करके इसके बारे में बताया था कि आखिर वे कौन से कारण होते हैं, जिनके चलते सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है

कैसे कर सकते हैं बचाव?

सर्दियों में हमारी आदतें भी दिल को नुकसान पहुंचाती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, ठंड में लोग कम एक्सरसाइज करते हैं, ज्यादा तला-भुना खाते हैं और तनाव भी बढ़ जाता है. डॉक्टर बताते हैं कि सर्दी के मौसम में  वजन को कंट्रोल में रखें, रोज योग या ध्यान करें और 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. सर्दियों में पकौड़े, समोसे जैसे तले-भुने खाद्य पदार्थ सीमित मात्रा में ही खाएं. इसके बजाय फल, सब्जियां और दालों को अपनी डाइट में शामिल करें. नमक और चीनी का ज्यादा सेवन भी दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

Previous Post

भारत–न्यूजीलैंड पहले वनडे में उठा विवाद, पूर्व क्रिकेटर के ‘हिंदी को राष्ट्रभाषा’ कहने पर मचा बवाल

Next Post

कोहली और रोहित: ODI में असली रन मशीन कौन? देखें दोनों का हेड-टू-हेड मुकाबला

Related Posts

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
स्वास्थ्य

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें छाती दबाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

October 10, 2026
डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार
स्वास्थ्य

डॉक्टर की पर्ची वाली दवाओं के विज्ञापन पर सख्ती की तैयारी, बिना मंजूरी नहीं होगा प्रचार

October 10, 2026
कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित
स्वास्थ्य

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित

October 9, 2026
क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल
स्वास्थ्य

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

October 8, 2026
खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज
स्वास्थ्य

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

October 7, 2026
मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
स्वास्थ्य

मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

October 6, 2026
Next Post
कोहली और रोहित: ODI में असली रन मशीन कौन? देखें दोनों का हेड-टू-हेड मुकाबला

कोहली और रोहित: ODI में असली रन मशीन कौन? देखें दोनों का हेड-टू-हेड मुकाबला

ईरान में भारतीय नागरिकों को क्या कारण गिरफ्तार किया गया? वहां के राजदूत ने खुद सच बताया

ईरान में भारतीय नागरिकों को क्या कारण गिरफ्तार किया गया? वहां के राजदूत ने खुद सच बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)