• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत में कहा कि वे गारंटियों को पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत करेंगे

JANVEENA by JANVEENA
July 22, 2024
in देश
0
प्रधानमंत्री ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत में कहा कि वे गारंटियों को पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत करेंगे

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

 

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। इस सत्र के दौरान मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। संसद में आज आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जायेगा उसके बाद कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट से देश को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस बार का बजट लोक लुभावन होगा और इसमें रोजगार सृजन पर विशेष जोर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानसून सत्र के सार्थक रहने की उम्मीद जताई है। संसद सत्र की शुरुआत से पहले संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नजर संसद पर है और हमारा जोर गारंटियों को पूरा करने पर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज सावन का पहला सोमवार है। इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है। मैं सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि 60 साल बाद कोई सरकार तीसरी बार चुन कर आई है। उन्होंने कहा कि जितनी लड़ाई लड़नी थी लड़ ली अब देश के लिए लड़ाई लड़नी है।

हम आपको यह भी बता दें कि संसद सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। सत्र के दौरान विपक्ष ‘नीट’ पेपरलीक और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठायेगा। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का मुद्दा भी संसद में उठाये जाने की तैयारी है। सरकार ने रविवार को जो सर्वदलीय बैठक बुलाई थी उसमें विपक्ष के तेवरों से साफ हो गया था कि वह जनहित के मुद्दे प्रभावी तरीके से उठायेगा। वैसे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की असली चुनौती आज से ही शुरू हुई है क्योंकि अब भाजपा के पास लोकसभा और राज्यसभा में अपने दम पर बहुमत नहीं हैं इसलिए उसे विधेयक पारित कराने में एनडीए के सहयोगी दलों के अलावा इंडिया गठंबधन से अलग विपक्षी दलों के साथ की भी जरूरत पड़ सकती है। भाजपा के लिए मुश्किल यह भी है कि बीजू जनता दल अब पहले की तरह सहयोग नहीं कर रहा। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक ने अपने सांसदों से प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने को कहा है।

हम आपको बता दें कि आज से शुरू हुआ मानसून सत्र 12 अगस्त को समाप्त होगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। इस सत्र में सरकार की ओर से छह विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी मिलेगी। इस केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल विधानसभा अस्तित्व में नहीं है और केंद्र का शासन है। इस सत्र में वित्त विधेयक के अलावा सरकार ने आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक को भी पेश करने, विचार करने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है। लोकसभा बुलेटिन में कहा गया था कि प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न संगठनों की भूमिका में अधिक स्पष्टता और तालमेल लाना है। इसके अलावा, भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 नागरिक उड्डयन क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी के लिए सक्षम प्रावधान प्रदान करने की खातिर 1934 के विमान अधिनियम को बदलने का प्रयास करता है। सत्र के दौरान पेश और पारित किए जाने वाले अन्य विधेयकों में स्वतंत्रता पूर्व के कानून की जगह लेने वाला बॉयलर विधेयक, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं।

Previous Post

लखनऊ: तीसरे दिन भी माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने का दिखी , दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें लेट, दो रद्द

Next Post

डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को सोने से पहले इस पांच मसालों को पानी में मिलाकर पीना चाहिए. फिर देखें कि यह ब्लड शुगर को जड़ से दूर करेगा।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को सोने से पहले इस पांच मसालों को पानी में मिलाकर पीना चाहिए. फिर देखें कि यह ब्लड शुगर को जड़ से दूर करेगा।

डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को सोने से पहले इस पांच मसालों को पानी में मिलाकर पीना चाहिए. फिर देखें कि यह ब्लड शुगर को जड़ से दूर करेगा।

किरण राव आमिर से तलाक के बाद खुश हैं:  कहा बेटे आज़ाद की वजह से अकेलापन महसूस नहीं होता, दोनों परिवारों से सपोर्ट भी मिलता है।

किरण राव आमिर से तलाक के बाद खुश हैं: कहा बेटे आज़ाद की वजह से अकेलापन महसूस नहीं होता, दोनों परिवारों से सपोर्ट भी मिलता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)