• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

राहुल ने संभल दौरे की तैयारी की, पुलिस का बयान- धारा 163 लागू, आने पर दिया जाएगा नोटिस।

JANVEENA by JANVEENA
December 4, 2024
in देश
0
राहुल ने संभल दौरे की तैयारी की, पुलिस का बयान- धारा 163 लागू, आने पर दिया जाएगा नोटिस।

लखनऊ: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ बुधवार को संभल का दौरा करने की तैयारी में हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौर पर राहुल के साथ जा सकती हैं। इस बीच, संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने पड़ोसी जिलों में तैनात पुलिस के अफसरों को एक पत्र लिखकर उनसे राहुल गांधी को उनके जिलों की सीमाओं पर रोकने का आग्रह किया है।

‘डेलिगेशन में यूपी के 6 सांसद होंगे’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने डीएम के पत्र जारी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और पुलिस सिस्टम का खुला दुरुपयोग है। राय ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘डेलिगेशन में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी 6 सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। डेलिगेशन में पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे।’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह भी राहुल के साथ संभल जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या केरल के वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी भी अपने भाई के साथ संभल जाएंगी, राय ने कहा कि वह भी जा सकती हैं।

संभल में 10 दिसंबर तक धारा 163 लागू

वहीं, संभल के डीएम पेंसिया ने मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरों तथा अमरोहा और बुलंदशहर जिलों के एसपी को पत्र लिखकर उनसे राहुल गांधी को उनके जिलों के बॉर्डर पर रोकने का आग्रह किया है। संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक शनिवार को खत्म हो रही थी हालांकि पेंसिया ने इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया है। इस बीच डीएम ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए BNSS की धारा 163 (निषेधाज्ञा) जिले में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। पेंसिया ने कहा, ‘10 दिसंबर तक कोई भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि, सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए बिना जिले में प्रवेश नहीं कर सकता।’

मस्जिद की जगह पर मंदिर का है दावा

बता दें कि संभल की एक कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे। कोर्ट में दायर वाद में दावा किया गया है कि मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। राहुल के संभल दौरे के बारे में पूछे जाने पर जिले के एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, ‘संभल में पहले से ही BNSS की धारा 163 लागू है। किसी को भी संभल आने की इजाजत नहीं है। यदि वह आते हैं तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा।’ (भाषा)

 

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

किसानों के मुद्दे पर केंद्र से खफा हुए उपराष्ट्रपति, पूछा- वादा अब तक क्यों नहीं पूरा किया?

Next Post

कॉमेडियन सुनील पाल लापता! पत्नी का दावा, पुलिस ने दिया ऐसा जवाब।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
कॉमेडियन सुनील पाल लापता! पत्नी का दावा, पुलिस ने दिया ऐसा जवाब।

कॉमेडियन सुनील पाल लापता! पत्नी का दावा, पुलिस ने दिया ऐसा जवाब।

न हीरो, न विलेन, बल्कि कॉमेडियन बनकर छाया यह मल्टीटैलेंटेड स्टार, जिनके पिता भी थे कॉमेडी के बादशाह।

न हीरो, न विलेन, बल्कि कॉमेडियन बनकर छाया यह मल्टीटैलेंटेड स्टार, जिनके पिता भी थे कॉमेडी के बादशाह।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)