• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह बोले, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की प्रगति से पाकिस्तान दुखी है।

JANVEENA by JANVEENA
September 23, 2024
in देश
0
राजनाथ सिंह बोले, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की प्रगति से पाकिस्तान दुखी है।

 

पुंछ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में भारी संख्या में हिस्सा लेने के लिए लोगों की रविवार को सराहना की और कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र को फलते-फूलते देख पाकिस्तान के ‘‘पेट में दर्द’’ हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर अपने घोषणापत्रों में संविधान के अनुच्छेद 370 की बहाली की बात करके लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों को ‘‘पाकिस्तान के प्रॉक्सी’’ के रूप में काम करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जो 30 वर्षों में सर्वाधिक है और लोकसभा चुनाव में हुए 58 प्रतिशत के रिकॉर्ड मतदान को भी पीछे छोड़ दिया। दुनिया में यह संदेश गया है कि अनुच्छेद 370 को भारत की बेहतरी के लिए हटाया गया।’’
सिंह ने यहां भाजपा उम्मीदवार चौधरी अब्दुल गनी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लोगों ने लोकतंत्र का झंडा इतना ऊंचा उठा दिया है कि पाकिस्तान के पेट में दर्द हो रहा है। हम पाकिस्तान के साथ दुश्मनी नहीं चाहते, क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं से अपने लोगों का ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ नापाक हरकतें करता रहता है।’’

 

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान का हवाला देते सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश को जम्मू-कश्मीर के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसने दिया है। आसिफ ने कहा था कि उनका देश और नेकां-कांग्रेस गठबंधन अनुच्छेद 370 की बहाली पर एक ही राय रखते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘मैं नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के अपने मित्रों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप पाकिस्तान के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं?’’
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग परेशान हैं और भारत में शामिल होना चाहते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘वे (पीओके के लोग) जम्मू एवं कश्मीर में बदलाव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति देख रहे हैं। वे अपनी समृद्धि के लिए भारत में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं और वे अब उनके (पाकिस्तान) साथ नहीं रहना चाहते।’’
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने कभी भी धर्म के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं किया और पीओके के निवासियों को अपना माना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन ‘‘हम दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं’’ का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान सही रास्ते पर चलता है, तो भारत अपने पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध रखने को तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें वाजपेयी के शब्दों को नहीं भूलना चाहिए।’’
सिंह ने कहा, ‘‘नेकां, कांग्रेस और पीडीपी नेता अनुच्छेद 370 को लेकर काफी शोर मचा रहे हैं और उन्होंने इसे बहाल करने का वादा किया है। आप इसे कैसे बहाल करेंगे, क्योंकि केवल केंद्र सरकार के पास ही ऐसा करने का अधिकार है?’’ पांच अगस्त, 2019 को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था,और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। पिछले 35 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में हुई मौतों और तबाही के लिए अनुच्छेद 370 को जिम्मेदार ठहराते हुए सिंह ने कहा कि आतंकवाद के कारण जान गंवाने वालों में 80 प्रतिशत मुसलमान थे।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर नेकां-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आता है, तो लोग (आतंकवाद के कारण) अपनी जान गंवाना शुरू कर देंगे। अनुच्छेद 370 के कारण ही जम्मू-कश्मीर पिछड़ गया।’’ वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर भाजपा यहां सत्ता में आती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि जम्मू-कश्मीर 10 साल में देश का सबसे विकसित क्षेत्र बने। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा, ‘‘वह समय चला गया जब श्रीनगर के मुख्य केंद्र लाल चौक पर तिरंगा नहीं होता था। क्या अब किसी के पास इतनी ताकत है कि वह किसी को वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोक सके?’’

 

सिंह ने नेकां, कांग्रेस और पीडीपी पर लोगों को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘भारत की धरती पर जन्मा हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, भारतीय नागरिक है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो जम्मू-कश्मीर का गौरव बहाल कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू-कश्मीर अतीत के भंवर में खो गया। हमें इसे इस भंवर से बाहर निकालना है और आगे ले जाना है। पहले के शासकों ने इसे पिछड़ा बनाए रखा और विभाजनकारी राजनीति में लिप्त रहे।’’
सिंह ने कश्मीर की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा, ‘‘आपने आतंकवादी गतिविधियों में कमी देखी है। जम्मू-कश्मीर को अब आतंकवाद के लिए नहीं, देश की पर्यटन राजधानी के रूप में जाना जाता है।’’ उन्होंने स्थानीय राजनीतिक नेताओं पर क्षेत्र को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मोदी की राजनीति उन्हें जम्मू-कश्मीर को और बर्बाद नहीं करने देगी। मोदी के दिल में जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष स्थान है।’’ सिंह ने कहा कि पुराने राजनीतिक खानदानों की नजर केवल सत्ता हथियाने पर है जबकि भाजपा वाजपेयी के शब्दों ‘‘इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत’’ पर अमल कर रही है।
Previous Post

इम्यून सिस्टम को बूस्टअप करना है? तो अपनाएं ये अनोखे तरीके।

Next Post

बरेली में आज तीसरे दिन भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है: दिन में तेज धूप के साथ पारा 36 डिग्री तक जाएगा, जबकि रात में तापमान 2 डिग्री बढ़ गया है।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
बरेली में आज तीसरे दिन भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है: दिन में तेज धूप के साथ पारा 36 डिग्री तक जाएगा, जबकि रात में तापमान 2 डिग्री बढ़ गया है।

बरेली में आज तीसरे दिन भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है: दिन में तेज धूप के साथ पारा 36 डिग्री तक जाएगा, जबकि रात में तापमान 2 डिग्री बढ़ गया है।

आजमगढ़ से नहीं, मऊ से चलेगी कैफियत एक्सप्रेस: 23 तारीख को मऊ-आजमगढ़ के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी, कई अन्य ट्रेनों के रूट में भी डायवर्जन किया गया है।

आजमगढ़ से नहीं, मऊ से चलेगी कैफियत एक्सप्रेस: 23 तारीख को मऊ-आजमगढ़ के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी, कई अन्य ट्रेनों के रूट में भी डायवर्जन किया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)