• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हुए रोहित शर्मा, इन दिग्गजों की बराबरी की।

JANVEENA by JANVEENA
March 10, 2025
in खेल
0
आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हुए रोहित शर्मा, इन दिग्गजों की बराबरी की।

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

Rohit Sharma ICC Champions Trophy 2025 Player of the match: रोहित शर्मा का बल्ला पूरे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रूठा रहा। फाइनल से पहले खेले गए चार मैचों में उनकी एक भी पारी ऐसी नहीं रही, जिसका उल्लेख किया जा सके। लेकिन कहा जाता है कि ना कि जब मामले बड़े होते हैं, वहां हम खड़े होते हैं। ऐसा ही कुछ रोहित शर्मा ने भी करके दिखाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत की राह पर ला दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। हालांकि टीम को जल्दी जिताने की कोशिश में वे शतक पूरा करने से चूक गए। इसके बाद भी वे प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीत गए। अभी तक केवल चार ही बार ऐसा हुआ है, जब आईसीसी मेंस टूर्नामेंट के फाइनल में कप्तान ही प्लेयर ऑफ द मैच बना हो। अब रोहित शर्मा दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।

क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी के बाद अब रोहित शर्मा की एंट्री

वेस्टइंडीज ने साल 1975 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। तब टीम की कमान क्लाइव लॉयड के हाथ में थी। वेस्टइंडीज की टीम ने फाइनल तक का सफर ​तय किया था और खिताब भी जीता था। तब क्लाइव लॉयड ने ही अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। इसके बाद आया साल 2003 त​ब ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी रिकी पोंटिंग के हाथ में थी। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। तब शानदार शतक लगाने के बाद रिकी पोंटिंग ही प्लेयर ऑफ मैच बने थे। इसके बाद आया साल 2011। टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी। तब टीम के कप्तान थे एमएस धोनी। उन्होंने शानदार 91 नाबाद रनों की पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी को ही प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड दिया गया था।

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बनाए रन और बन गए प्लेयर ऑफ मैच 

इसके बाद अब साल 2025 में फिर से ऐसा ही हुआ है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरी। भले ही पहले चार मैचों में रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं आए, लेकिन फाइनल में उन्होंने आक्रामक पारी की। यही वजह रही कि रोहित शर्मा को ही प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड दिया गया। आईसीसी मेंस टूर्नामेंट के फाइनल में एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ मैच बनने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। ये दिग्गजों की लिस्ट है, जिसमें अब रोहित शर्मा का नाम भी शुमार हो गया है।

रोहित शर्मा का बतौर बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐसा रहा है सफर

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में बांगलादेश के खिलाफ 41 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ वे केवल 20 ही रन बना सके। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा ने 15 रनों की एक छोटी पारी खेली। वहीं जब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ तो रोहित शर्मा ने 28 रन बनाए। लेकिन उनकी असली पारी फाइनल के लिए बची हुई थी। उन्होंने 83 बॉल पर 76 रन ठोक ​दिए। इसमें सात चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Previous Post

चैंपियंस ट्रॉफी में जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने टीम इंडिया को दी बधाई

Next Post

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता और नीतीश कुमार ने क्या कहा?

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता और नीतीश कुमार ने क्या कहा?

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता और नीतीश कुमार ने क्या कहा?

स्वास्थ्य टिप्स: अगर आप इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें।

स्वास्थ्य टिप्स: अगर आप इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)