• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता और नीतीश कुमार ने क्या कहा?

JANVEENA by JANVEENA
March 10, 2025
in देश
0
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता और नीतीश कुमार ने क्या कहा?

READ ALSO

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

भारत ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की है। भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लिया है। भारत की इस जीत पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता बधाई दे रहे हैं।

सीएम योगी ने जीत को बताया ऐतिहासिक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की जीत को ऐतिहासिक बताया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ऐतिहासिक विजय… चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।’

गर्व से कहो, हम भारतीय- रेखा गुप्ता

न्यूजीलैंड से भारत की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘एक बार फिर साबित कर दिया चैंपियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, जुनून और जज्बे ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। गर्व से कहो, हम भारतीय हैं।’

भारत की जीत से पूरा देश गौरवान्वित- नीतीश कुमार

आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत की जीत पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है।’

तेलंगाना के सीएम ने दी बधाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई दी है। दुबई में आयोजित रोमांचक फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन से मुख्यमंत्री बहुत खुश हैं। टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके विश्व विजेता के रूप में देश की क्षमता का प्रदर्शन किया। सीएम रेड्डी ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

शानदार जीत, बॉयज- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत की जीत पर बधाई दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ शानदार जीत, बॉयज! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है। टीम इंडिया का आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसमें शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन भी रहा है। ट्रॉफी को जीतना वाकई प्रेरणादायक रहा है।

बधाई हो, चैंपियंस!’

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

बता दें कि रविवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 76 रन,  श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाएं हैं। अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया। केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

Previous Post

आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हुए रोहित शर्मा, इन दिग्गजों की बराबरी की।

Next Post

स्वास्थ्य टिप्स: अगर आप इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें।

Related Posts

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा
देश

उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा

July 18, 2025
Next Post
स्वास्थ्य टिप्स: अगर आप इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें।

स्वास्थ्य टिप्स: अगर आप इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें।

कोयंबटूर पर्यटन स्थल: यह शहर आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का अनोखा संगम है, जहां घूमने के लिए कई अद्भुत स्थान मौजूद हैं।

कोयंबटूर पर्यटन स्थल: यह शहर आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का अनोखा संगम है, जहां घूमने के लिए कई अद्भुत स्थान मौजूद हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)