दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयन समिति ने भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी है, जबकि ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है। यह घरेलू टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा।
रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में वेस्ट जोन की टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बल्लेबाजी विभाग में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और शिवालिक शर्मा जैसे नाम मौजूद हैं। विकेटकीपर के तौर पर हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को मौका मिला है।
गेंदबाजी आक्रमण में शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी और सिद्धार्थ देसाई जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। संतुलित टीम संयोजन को देखते हुए वेस्ट जोन इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
वेस्ट जोन टीम:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), हार्विक देसाई, उर्विल पटेल, जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे।
रिजर्व खिलाड़ी:
जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जायसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर।



















