• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ब्रिटेन में ‘नपुंसक’ बनाए जाएंगे यौन अपराधी, हैरान कर देगी इस फैसले के पीछे की वजह

JANVEENA by JANVEENA
May 23, 2025
in विदेश
0
ब्रिटेन में ‘नपुंसक’ बनाए जाएंगे यौन अपराधी, हैरान कर देगी इस फैसले के पीछे की वजह

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

लंदन: ब्रिटेन की सरकार ने यौन अपराधियों के लिए एक नया कदम उठाया है जिसमें उनकी यौन इच्छाओं को दबाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे ‘केमिकल कास्ट्रेशन’ कहा जा रहा है यानी कि केमिकल के इस्तेमाल से ऐसे अपराधियों को ‘नपुंसक’ बना दिया जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि ये कदम जेलों में जगह की कमी की समस्या से निपटने के लिए उठाया गया है और माना जा रहा है कि इससे अपराध की दर में भी कमी आएगी। न्याय मंत्री शबाना महमूद ने गुरुवार को संसद में बताया कि इस योजना को 20 जेलों में 2 क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा और इसे अनिवार्य करने पर विचार हो रहा है।

कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है यह तरीका

शबाना महमूद ने कहा, ‘यह जरूरी है कि इस तरीके के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक इलाज भी किए जाएं, जो अपराध के दूसरे कारणों जैसे ताकत और कंट्रोल की चाहत पर असर करें।’ हालांकि जांच में यह सामने आया है कि यह इलाज उन अपराधियों के लिए उपयुक्त नहीं है, जो शक्ति और नियंत्रण की चाहत से अपराध करते हैं, जैसे कि रेपिस्ट। लेकिन स्टडी के मुताबिक केमिकल कास्ट्रेशन से दोबारा अपराध करने की दर में 60 फीसदी तक की कमी आ सकती है। यह तरीका जर्मनी और डेनमार्क में स्वैच्छिक आधार पर और पोलैंड में कुछ अपराधियों के लिए अनिवार्य रूप से इस्तेमाल हो रहा है।

कंजर्वेटिव सरकार पर बरसीं शबाना महमूद

यौन अपराधियों को ‘नपुंसक’ बनाने का यह सुझाव पूर्व न्याय मंत्री डेविड गॉक की अगुवाई वाली एक व्यापक समीक्षा का हिस्सा है, जिसमें जेल व्यवस्था को सुधारने और अपराध कम करने के तरीकों पर विचार किया गया। शबाना महमूद ने पिछले साल जुलाई में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद सबसे पहले जेलों में जगह खाली करने के लिए कैदियों की जल्दी रिहाई का प्रोग्राम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि पिछली कंजर्वेटिव सरकार ने न्याय व्यवस्था को बरसों तक नजरअंदाज किया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि जेलों में जगह की कमी हुई तो पुलिस को गिरफ्तारियां रोकनी पड़ेंगी और अपराधी खुलेआम घूमेंगे।

जेलों में जगह बनाने के लिए की गईं ये सिफारिशें

समीक्षा में यह भी सुझाव दिया गया कि अच्छे व्यवहार के लिए कैदियों को पहले रिहा किया जाए, जजों को ड्राइविंग पर बैन लगाने जैसी सजा देने की ज्यादा छूट दी जाए, और 12 महीने से कम की सजा को खत्म कर कठोर सामुदायिक सजा दी जाए। इसके अलावा, 3 साल या उससे कम सजा पाने वाले विदेशी नागरिकों को तुरंत निर्वासित करने की सिफारिश भी की गई है। हालांकि, कंजर्वेटिव पार्टी के न्याय प्रवक्ता रॉबर्ट जेनरिक ने चेतावनी दी कि छोटी सजाओं को खत्म करने से चोरी, सेंधमारी और लोगों पर हमले जैसे अपराध तो गुनाह ही नहीं रह जाएंगे।

ब्रिटेन की जेलों में बंद कैदियों की संख्या में इजाफा

रॉबर्ट जेनरिक ने इलेक्ट्रॉनिक टैग को भी ‘आग बुझाने के लिए धुएं के अलार्म जितना बेकार’ बताया। जवाब में, शबाना महमूद ने कहा कि वह कंजर्वेटिव सरकार के द्वारा की गई गड़बड़ियों को ठीक कर रही हैं और 19वीं सदी के बाद से जेलों का सबसे बड़ा विस्तार शुरू किया गया है। बता दें कि ब्रिटेन में पिछले 3 दशकों में जेलों की आबादी दोगुनी होकर करीब 90,000 हो गई है, भले ही अपराध की दर घटी हो। इसका कारण अपराध के प्रति सख्ती की मांग के बीच लंबी सजाओं का चलन है। इस नई नीति से सरकार जेलों की भीड़ कम करने और अपराधियों के पुनर्वास पर जोर दे रही है।

Previous Post

वॉशिंगटन डीसी में यहूदी राजनयिकों की हत्या पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने दिया बयान।

Next Post

पंजाब पर्यटन: कपूरथला शहर, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक संपन्नता का प्रमुख केंद्र

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
पंजाब पर्यटन: कपूरथला शहर, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक संपन्नता का प्रमुख केंद्र

पंजाब पर्यटन: कपूरथला शहर, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक संपन्नता का प्रमुख केंद्र

‘द कपिल शर्मा शो’ की विद्यावती असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, कॉमेडी के अंदाज़ से बटोर रहीं सुर्खियां।

'द कपिल शर्मा शो' की विद्यावती असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, कॉमेडी के अंदाज़ से बटोर रहीं सुर्खियां।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)