• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

डॉक्टर बनते-बनते शूटर बन गईं सिफ्त कौर: 9 वर्ष की उम्र में राइफल थामी; गोल्ड जीतने पर पिता को लगा कि उनकी बेटी को नौकरी मिल जाएगी।

JANVEENA by JANVEENA
July 31, 2024
in खेल
0
डॉक्टर बनते-बनते शूटर बन गईं सिफ्त कौर:  9 वर्ष की उम्र में राइफल थामी; गोल्ड जीतने पर पिता को लगा कि उनकी बेटी को नौकरी मिल जाएगी।

 

‘सिफ्त MBBS कर रही थी। शूटिंग की प्रैक्टिस की वजह से कॉलेज नहीं जा पाती। एक दिन उसने कहा- पापा, अब पढ़ाई नहीं करनी। मुझे शूटिंग में ही करियर बनाना है। उसने मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी। उसके कॉलेज के प्रिंसिपल ने रोका भी, लेकिन नहीं मानी।’

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

.

‘उसने MBBS छोड़ा तो मैं सोचता था कि कहीं गलत फैसला तो नहीं ले लिया। उसकी जॉब की फिक्र थी। सिफ्त ने 2023 में नेशनल शूटिंग में ब्रिटिश शूटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी साल उसने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। फिर लगा कि अब जॉब की फिक्र तो नहीं होगी।”

प्रिंसिपल की बात मानी होती, तो पेरिस ओलिंपिक में मेडल पर निशाना लगाने जा रही सिफ्त कौर शायद आज डॉक्टर होतीं। पिता पवनदीप सिंह भी यही चाहते थे। एक इत्तेफाक से शूटिंग में आई सिफ्त ने पिता के मन के सारे शक दूर कर दिए।

सिफ्त से मेडल की उम्मीदें मजबूत हैं क्योंकि उनकी साथी शूटर मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज जीतकर देश का भरोसा बढ़ा दिया है।

अब सिफ्त एक अगस्त को ओलिंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में निशाना लगाएंगी। आइए जानते हैं पंजाब के फरीदकोट में जन्मी सिफ्त कौर की शूटिंग जर्नी के दिलचस्प मोड़। पढ़िए सिफ्त के घर से ग्राउंड रिपोर्ट…

टीचर ने शूटिंग में नाम भेजा, फिर सिफ्त रुकी नहीं
14 साल की सिफ्त 9वीं की पढ़ाई कर रही थीं। उनके स्कूल को शूटिंग के लिए एक लड़की का नाम भेजना था। पवनदीप बताते हैं, ‘स्कूल में दीपाली देशपांडे मैम थीं। उन्होंने सिफ्त का नाम शूटिंग के लिए भेज दिया। पूरे जिले से कोई और लड़की नहीं गई थी। इससे सिफ्त सीधे स्टेट लेवल तक पहुंच गईं। यहां सिफ्त ने चौथी पोजिशन हासिल की।’

जूनियर वर्ल्ड कप 2022 में गोल्ड जीतने के बाद सिफ्त कौर। फोटो- siftsamra_09 इंस्टा

पिता कहते हैं, ‘स्कूल की तरफ से शूटिंग करने के बाद सिफ्त इस ओर मुड़ गईं, लेकिन राइफल से उनका वास्ता पहले से ही था।’

कोई ट्यूशन नहीं पढ़ाता था, क्योंकि हर दूसरे दिन खेलने चली जाती थी
पवनदीप ने कहा, ‘मैं चाहता था कि खेल के साथ-साथ बेटी पढ़ाई पर ध्यान दे। बेटी को डॉक्टर बनाना चाहता था। सिफ्त रात-रातभर पढ़ती थी। NEET की तैयारी की। 11वीं-12वीं में उसे कोई ट्यूशन पढ़ाने को राजी नहीं था, क्योंकि सिफ्त हर दूसरे-तीसरे दिन दूसरे शहरों में खेलने चली जाती थी।’

‘मेरे फ्रैंड सर्किल में दोस्त थे, जिन्होंने उसकी मेडिकल की पढ़ाई का जिम्मा लिया। सिफ्त दिनभर खेलती थी और रात 10-10 बजे तक मेरे दोस्तों से पढ़ती थी। वो जितनी अच्छी स्पोर्ट्स में है, उतनी ही होशियार पढ़ाई में भी है।’

मेडिकल की सीट हासिल की, वहां भी दिक्कत आ गई
पवनदीप ने बताया, ‘NEET क्रैक करने के बाद सिफ्त को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में सीट मिली। पर एक शख्स ने रिट पिटीशन लगा दी। कहा कि सिफ्त को बिना मेडिकल में MBBS में सीट नहीं दी जा सकती। तब सिफ्त जूनियर वर्ल्ड कप खेलने जर्मनी गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने कहा कि सिफ्त का मेडिकल लौटने पर होगा। फिर ये पिटीशन खारिज हो गई।’

पवनदीप सिंह कहते हैं, ‘सिफ्त टूर्नामेंट्स के लिए बार-बार बाहर जाती थी। MBBS के लिए लेक्चर जरूरी हैं, लेकिन सिफ्त के लेक्चर शॉर्ट हो गए। उन्हें फाइनल एग्जाम में नहीं बैठने दिया गया।’

कभी-कभी सिफ्त कहती है MBBS ज्यादा आसान थी
पवनदीप सिंह कहते हैं, ‘सिफ्त को डॉक्टर बनाना मेरा सपना था और शूटर बनना सिफ्त का। वो शूटिंग में ही करियर बनाना चाहती थी। अब वो कभी-कभी कहती है कि MBBS करना ज्यादा आसान होता। जितना स्ट्रेस खेल में आगे बढ़ने में होता है, डॉक्टरी उससे कहीं आसान थी। अब जब सिफ्त खेलती है तो हमारे दिमाग में भी कैल्कुलेशंस चला करते हैं।’

‘सिफ्त के प्रिंसिपल भी नहीं चाहते थे कि वो पढ़ाई छोड़े। वे चाहते थे कि सिफ्त कॉन्टिन्यू करें। MBBS की पढ़ाई खेल के साथ नहीं चल सकती थी इसलिए उसे छोड़ दिया। अब सिफ्त फिजिकल एजुकेशन में ग्रैजुएशन कर रही हैं।’

पिता बताते हैं, ‘सिफ्त की खूबी उसका व्यवहार है। वो किसी से एक बार भी मिले, भीड़ में भी उसे पहचान लेगी। अगर कहीं देखा तो खुद जाकर मिलेगी। जमीन से जुड़े रहने की खासियत उसे दूसरों से अलग बनाती है।’

सिफ्त MBBS की पढ़ाई छोड़ फिजिकल एजुकेशन में ग्रैजुएशन कर रही हैं। फोटो- siftsamra_09 इंस्टा

सिफ्त को पंजाबी गाने पसंद, बिंदास लड़की है
सिफ्त की कोच दीपाली देशमुख बताती हैं, ‘सिफ्त को पंजाबी गाने सुनना पसंद है। कई बार इसके लिए लड़ भी जाती है। रेंज में जो भी हो, वो वहीं तक रहता है।’

कोच ने कहा कि सिफ्त बिंदास है। पंजाबी गानों के लिए लड़ती है। फोटो- siftsamra_09 इंस्टा

दीपाली देशमुख बताती हैं, ‘सिफ्त किसी के कहने से प्रभावित नहीं होती। उसे जो करना है, वही करती है। जो काम हाथ में लिया है, उसे पूरा करना सिफ्त की आदत है। उसका जीवन मंत्र है- बी योर सेल्फ।’

सिफ्त लक्जमबर्ग से ट्रेनिंग करके पेरिस पहुंची हैं। देश में उन्हें 46 नेशनल कैंप किए हैं और 96 बार उन्हें फॉरेन एक्सपोजर दिलाया गया। हालांकि, ये ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरी शूटिंग टीम के लिए था और इस पर 60.40 करोड़ खर्च हुए। सिफ्त की पर्सनल ट्रेनिंग दिल्ली में हुई और इसका बजट 1.63 करोड़ रुपए था।

Previous Post

मेरठ में चार पोतों ने अपने दादा-दादी को कांवड़ में बैठाकर शिवभक्तों की यात्रा कराई। लोग देखकर बोले- ये इस युग के ‘श्रवण कुमार’ हैं।

Next Post

बदायूं में स्विफ्ट लूट की घटना फर्जी थी: Badaun News: तस्करों के बीच झगड़े में पुलिस को किया गुमराह, पांच गिरफ्तार, अफीम सहित डोडा बरामद

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
बदायूं में स्विफ्ट लूट की घटना फर्जी थी:  Badaun News: तस्करों के बीच झगड़े में पुलिस को किया गुमराह, पांच गिरफ्तार, अफीम सहित डोडा बरामद

बदायूं में स्विफ्ट लूट की घटना फर्जी थी: Badaun News: तस्करों के बीच झगड़े में पुलिस को किया गुमराह, पांच गिरफ्तार, अफीम सहित डोडा बरामद

जम्मू-कश्मीर में जारी आतंकवादी हमले बड़े संघर्षों को जन्म दे सकते हैं: Farooq Abdullah

जम्मू-कश्मीर में जारी आतंकवादी हमले बड़े संघर्षों को जन्म दे सकते हैं: Farooq Abdullah

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)