मेरठ में चल रही कांवड़ यात्रा से चर्चित तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन्हीं में एक दादा-दादी को कांवड़ में लेकर चल रहे 4 पोतों की है। जो कोई इन्हें देखता है, फोटो लेने से नहीं चूकता। लोग कहते हैं- ये इस युग के श्रवण कुमार जैसे ही हैं।
.
कांवड़ यात्रा में युवा माता-पिता, गुरुओं और दादा, दादी को पालकी में बैठाकर कांवड़ लेकर आ रहे हैं। मेरठ, मवाना हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी प्रतापनगर निवासी सचिन अपने 3 और भाइयों के साथ बुजुर्ग दादा, दादी को पालकी में बैठाकर गंगाजल लेकर आए हैं।
पोतों के एक कांधे पर 85 साल के दादा प्रेमचंद और दूसरे कांधे पर 83 साल की दादी समुंद्री हैं। दोनों कहते हैं जीवनभर इच्छा थी कि कांवड़ लेकर आएं। लेकिन ला नहीं सके, अब पोतों ने इच्छा पूरी कर दी। कहते हैं अब कोई इच्छा बाकी नहीं रही, भगवान हमारे परिवार को खुश रखें।
पोतों ने लिया था संकल्प
सचिन अपने तीन भाइयों संग मिलकर दादा, दादी को कांवड़ यात्रा पर लेकर गए। हरिद्वार, हरि की पैड़ी से गंगाजल लिया। 190 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके घर लौटे हैं। अकबरपुर गढ़ी प्रतापनगर निवासी सचिन कश्यप ने अपने भाई अनिल, सुनील राहुल सावन के श्रावण मास के पवित्र महीने में अपनी दादी सुमंद्री एवं दादा प्रेमचंद को दूसरी बार कांवड़ से तीर्थ कराने का संकल्प लिया।
कांधों पर उठाए हैं 1 क्विंटल से ज्यादा भार
कांवड़ लेकर लौटा पूरा परिवार
सचिन ने बताया कि 19 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाकर अपनी दादा-दादी को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से अपनी गंतव्य की और बढ़े। कठिनाइयों का सामना करते हुए वह दस दिन में हरिद्वार से मवाना पहुंचे। दादा-दादी में करीब एक कुंतल वजन है। दोनों पलड़ों का वजन बराबर होने पर वह अपने दादा-दादी को लेकर हरिद्वार से चलकर मवाना तक पहुंचा और रात्रि विश्राम किया।
दादा-दादी को कराया दूसरी बार तीर्थ
सचिन की दादा, दादी को लेकर जाने की यह दूसरी कांवड़ यात्रा थी। 17 जुलाई को हरिद्वार की हरि की पैड़ी पहुंच गया था। सचिन और उसके तीनों भाई अनिल सुनील एवं राहुल के साथ शिवम, अभिषेक, कृष्ण, मोनू एवं कुलदीप इस कांवड़ में उसके साथ थे। करीब 10 दिन की यात्रा पूरी कर ये टोली मेरठ लौटी है। जहां घरवालों ने इनका स्वागत किया।
मंदिर में कराएंगे जलाभिषेक
चार पोतों के साथ लौटे बुजुर्ग दंपत्ति
दादा-दादी के हाथों से अपने गांव के शिवालय में गंगाजल से जलाभिषेक भी करेगा। कहा कि सनातन धर्म के अनुसार माता-पिता और पुरखों का ऋण जन्म-जन्मान्तर तक रहता है। श्राद्धपक्ष में हर साल पितृ को पूजा जाता है।
ये दादी समुद्री देवी हैं।
ये दादा प्रेमचंद की तस्वीर है।
अपने माता, पिता को लेकर लौटा कांवड़िया है।
यह खबर भी पढ़ें
मेरठ में सड़क जाम कर कांवड़ियों का हंगामा: कांवड़ खंडित करने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस भक्तों को समझाने में जुटी
मेरठ में कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया है। मामला पल्लवपुरम के मोदीपुरम का है। कांवड़ियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने एक कांवड़िये की कांवड़ को खंडित कर दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने रास्ता ब्लॉक कर हंगामा शुरू कर दिया है।



















