• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

एयरपॉड्स की तलाश में पाकिस्तानी शहर तक जा पहुंचा ब्रिटिश यूट्यूबर, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान।

JANVEENA by JANVEENA
July 1, 2025
in विदेश
0
एयरपॉड्स की तलाश में पाकिस्तानी शहर तक जा पहुंचा ब्रिटिश यूट्यूबर, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान।

READ ALSO

हॉर्मुज तनाव के बीच ईरान ने किया एयर डिफेंस एक्टिव, UAE ने जताया भरोसे पर सवाल—वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ी

ईरान पर कार्रवाई को ‘जंग’ नहीं मानते Donald Trump, आगे की रणनीति पर दिया बड़ा संकेत

Miles Routledge Lost AirPods: खुद को “ब्रिटेन का भविष्य प्रधानमंत्री” और सोशल मीडिया पर “लॉर्ड माइल्स” कहने वाले ब्रिटेन के 24 वर्षीय यूट्यूबर माइल्स रूटलेज की साल भर पुरानी एयरपॉड्स की तलाश एक हैरान करने वाली कहानी बनकर सामने आई है. यह तलाश सिर्फ एक गैजेट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें इंटरनेशनल लोकेशन ट्रैकिंग, पाकिस्तानी पुलिस की मदद, सोशल मीडिया अभियान और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी शामिल रहीं.

दुबई से पाकिस्तान तक पहुंची एयरपॉड्स की लोकेशन
माइल्स ने पिछले साल दुबई के एक होटल में अपने वायरलेस एयरपॉड्स खो दिए थे. उन्होंने एपल के ‘ फाइंड माय’ ऐप की मदद से जब इन्हें ट्रैक करना शुरू किया तो पता चला कि एयरपॉड्स दुबई में नहीं बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम शहर में “2nd Wife Restaurant” के पास हैं. इस खुलासे के बाद उन्होंने एक्स पर झेलम पुलिस को टैग कर मदद मांगी और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद पाकिस्तान आकर पुलिस के साथ कार्रवाई करेंगे.

पुलिस हरकत में आई, डिवाइस मिला
रूटलेज की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होते ही झेलम पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू की. उन्होंने उन परिवारों की जांच की जो हाल ही में दुबई से लौटे थे. आखिरकार पुलिस को एक व्यक्ति मिला जिसके पास वही एयरपॉड्स थे. उस व्यक्ति ने बताया कि उसने उन्हें दुबई में एक भारतीय नागरिक से खरीदा था और उसे नहीं पता था कि वे चोरी के हैं. पुलिस ने मामले में कोई अपराध नहीं माना और रूटलेज को डिवाइस डाक से मंगवाने या खुद लेने का विकल्प दिया. रूटलेज ने खुद आकर लेने का विकल्प चुना.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
जब रूटलेज ने पाकिस्तान जाकर एयरपॉड्स लेने की बात कही तो सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल खड़े किए. कई यूजर्स ने कहा कि 200 डॉलर की एयरपॉड्स के लिए इंटरनेशनल ट्रैवल, पुलिस की मदद और इतना शोर मचाना समझदारी नहीं है. एक यूजर ने लिखा, “इतना खर्च क्यों? नया खरीद लेना आसान था.” दूसरे ने लिखा, “मैं तो वो एयरपॉड्स दोबारा कान में भी ना लगाऊं!”

पाकिस्तानियों की प्रतिक्रियाएं
कुछ पाकिस्तानियों ने इस घटनाक्रम को देश के लिए एक पॉजिटिव इमेज बिल्डिंग बताया, जबकि कुछ ने मज़ाक में लिया. किसी ने लिखा, “200 डॉलर के एयरपॉड्स के पीछे दुनिया सिर पर उठा ली है.” एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, “लोलिवुड ध्यान दे  अगली फिल्म का नाम हो सकता है: ‘लंदन से एयरपॉड्स लेने झेलम जाऊंगा.’”

रूटलेज की प्रतिक्रिया
माइल्स रूटलेज ने बताया कि वे पहले से अफगानिस्तान में थे और पाकिस्तान के रास्ते कराची जा रहे थे, इसलिए डिवाइस लेने आना कोई बड़ी बात नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि वे अब खोए हुए एयरपॉड्स खोजने के लिए सार्वजनिक सेवा के रूप में मदद करेंगे और इस पूरे अनुभव पर एक वीडियो भी बनाएंगे.

Previous Post

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी भी नहीं बनी सहारा, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दी शिकस्त।

Next Post

सामाजिक कार्यों में बिन्दू बोरा और मेरा पुराना साथ : अपर्णा यादव

Related Posts

हॉर्मुज तनाव के बीच ईरान ने किया एयर डिफेंस एक्टिव, UAE ने जताया भरोसे पर सवाल—वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ी
विदेश

हॉर्मुज तनाव के बीच ईरान ने किया एयर डिफेंस एक्टिव, UAE ने जताया भरोसे पर सवाल—वैश्विक तेल संकट की आशंका बढ़ी

May 2, 2026
ईरान पर कार्रवाई को ‘जंग’ नहीं मानते Donald Trump, आगे की रणनीति पर दिया बड़ा संकेत
विदेश

ईरान पर कार्रवाई को ‘जंग’ नहीं मानते Donald Trump, आगे की रणनीति पर दिया बड़ा संकेत

May 1, 2026
अमेरिकी वैज्ञानिक Charles Lieber ने चीन में बनाई ब्रेन-कंप्यूटर लैब, पुराने विवाद फिर चर्चा में
विदेश

अमेरिकी वैज्ञानिक Charles Lieber ने चीन में बनाई ब्रेन-कंप्यूटर लैब, पुराने विवाद फिर चर्चा में

May 1, 2026
पुतिन-ट्रंप की लंबी फोन वार्ता, ईरान और यूक्रेन पर डेढ़ घंटे चर्चा
विदेश

पुतिन-ट्रंप की लंबी फोन वार्ता, ईरान और यूक्रेन पर डेढ़ घंटे चर्चा

April 30, 2026
ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, होर्मुज पर सख्त रुख; मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव
विदेश

ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, होर्मुज पर सख्त रुख; मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव

April 30, 2026
ईरान की हालत बिगड़ने का दावा, ट्रंप बोले—तेहरान ने होर्मुज खोलने की अपील की
विदेश

ईरान की हालत बिगड़ने का दावा, ट्रंप बोले—तेहरान ने होर्मुज खोलने की अपील की

April 29, 2026
Next Post
सामाजिक कार्यों में बिन्दू बोरा और मेरा पुराना साथ : अपर्णा यादव

सामाजिक कार्यों में बिन्दू बोरा और मेरा पुराना साथ : अपर्णा यादव

शरीर के लिए कितनी मात्रा में शराब सुरक्षित है? जानिए ये जरूरी जानकारी, फिर दोबारा नहीं उठेगा यह सवाल।

शरीर के लिए कितनी मात्रा में शराब सुरक्षित है? जानिए ये जरूरी जानकारी, फिर दोबारा नहीं उठेगा यह सवाल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)