• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

खेल अभी खत्म नहीं हुआ! अमेरिकी हमले के बाद ईरान की अगली रणनीति क्या होगी? जानिए ताज़ा अपडेट्स।

JANVEENA by JANVEENA
June 23, 2025
in विदेश
0
खेल अभी खत्म नहीं हुआ! अमेरिकी हमले के बाद ईरान की अगली रणनीति क्या होगी? जानिए ताज़ा अपडेट्स।

 

US Attacks Iran: अमेरिका की ओर से ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हुए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया है. इस हमले दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है, जिससे तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है. ट्रंप ने बताया कि अमेरिका का मकसद ईरान की न्यूक्लियर एनरिचमेंट कैपेसिटी को तबाह करना था. यूएस चाहता था कि ईरान के परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जाए. रूस और चीन समेत कई मुस्लिम देशों अमेरिकी हमले की निंदा की है.

अमेरिकी हमले के बाद क्या होगा ईरान का अगला कदम?

ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका से बदला लेगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, “अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रहे परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र, अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का उल्लंघन किया है.” उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हुए हैं.

ईरानी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की और उनसे कहा कि अमेरिकियों को उनके हमले का जवाब मिलना चाहिए. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भले ही परमाणु स्थल नष्ट हो जाएं, लेकिन खेल खत्म नहीं हुआ है.”

सीजफायर को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया

रूस, चीन और पाकिस्तान ने मध्य पूर्व में युद्ध विराम के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव पेश किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र से पहले मिडिल ईस्ट में तुरंत और बिना किसी शर्त सीजफायर के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव रखा है. हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इसे कब मतदान के लिए रखा जाएगा. प्रस्ताव को पारित होने के लिए कम से कम नौ वोटों की जरूरत होती है. इसके साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस या चीन की ओर से वीटो नहीं किया जाना चाहिए.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की मंजूरी

अमेरिकी हमले के बाद ईरान की संसद ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की मंजूरी दी. हालांकि यह निर्णय अभी अंतिम नहीं है. दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और गैस व्यापार के लिए महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का निर्णय अब ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पास है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन से आग्रह किया है कि वह ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद न करने के लिए प्रोत्साहित करें. अमेरिका ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह आर्थिक खुदखुशी होगी. भारत ने कहा है कि ईंधन आपूर्ति के लिए जरूरी कदम उठाएंगे.

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की और ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष को लेकर भारत की ओर से गहरी चिंता जतायी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमने तनाव तत्काल कम करने की अपनी अपील दोहरायी तथा यह भी कि क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाली संवाद और कूटनीति के जरिए ही हो सकती है.”

अमेरिका का हमला गैर-जिम्मेदाराना- रूस

ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले को रूस ने गैर-जिम्मेदाराना करार देते इसकी कड़ी निंदा की. रूस ने कहा यह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का घोर उल्लंघन है. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी संप्रभु देश पर मिसाइल और बम से हमला करने का निर्णय गैर-जिम्मेदाराना है, भले ही इसके लिए कोई भी दलील दी जाए.”

अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- चीन

चीन ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हए कहा कि अमेरिका ने यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लक्ष्य और सिद्धांत और अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, “इससे मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ा है. चीन से इजरायल से जल्दी ही युद्धविराम करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए वार्ता शुरू करने की अपील की. चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ एकजुट होकर न्याय की रक्षा करेगा और मध्य-पूर्व क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करने में प्रयास करेगा.”

अमेरिकी हमले के बाद मुस्लिम देशों की प्रतिक्रिया

सऊदी अरब ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले को लेकर गहरी चिंता जताई. विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हम मिडिल ईस्ट की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. कतर के विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, “क्षेत्र में मौजूदा खतरनाक तनाव, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विनाशकारी परिणामों की ओर ले जा सकता है.” ओमान ने ईरान के भीतर अमेरिकी हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सीधा उल्लंघन बताया. ओमान ने सभी पक्षों से हालात को शांत करने की अपील की.

ट्रंप का समर्थन करने वाले पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया.पाकिस्तान ने क्षेत्र में हिंसा के और बढ़ने की आशंका भी जताई है. इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था. पाकिस्तान ने कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का उल्लंघन हैं और ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत खुद का बचाव करने का वैध अधिकार है.

अमेरिका डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप से पूछा सवाल

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले करने के अपने फैसले के लिए जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए. सीनेटर चक शूमर ने जोर देकर कहा कि किसी भी राष्ट्रपति को एकतरफा तरीके से देश को युद्ध जैसी परिणामकारी चीज में झोंकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

अमेरिका-इजरायल के सपोर्ट में आया यूके

अमेरिकी हमलों के बाद ऐसा लग रहा है कि दुनिया दो टुकड़ो में बंट गई है. एक तरफ रूस-चीन समेत कई मुस्लिम देशों ने अमेरिकी हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया. वहीं इजरायल ने अमेरिका को धन्यवाद कहा. यूके के पीएम कीर स्टार्मर ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

Previous Post

डॉ. राममनोहर मिश्र की पुस्तकों पर परिचर्चा

Next Post

खामेनेई को निशाना बनाने में इजरायल का साथ देगा अमेरिका? जेडी वेंस का बड़ा दावा सामने आया।

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
खामेनेई को निशाना बनाने में इजरायल का साथ देगा अमेरिका? जेडी वेंस का बड़ा दावा सामने आया।

खामेनेई को निशाना बनाने में इजरायल का साथ देगा अमेरिका? जेडी वेंस का बड़ा दावा सामने आया।

हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय टीम ने रचा बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड, चारों ओर हो रही आलोचना, जानिए पूरी जानकारी।

हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय टीम ने रचा बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड, चारों ओर हो रही आलोचना, जानिए पूरी जानकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)