• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़े थे, वहां मौजूद मजार को किया गया ध्वस्त।

JANVEENA by JANVEENA
November 16, 2024
in देश
0
राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़े थे, वहां मौजूद मजार को किया गया ध्वस्त।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

देहरादून के एक प्रसिद्ध आवासीय विद्यालय के अंदर स्थित एक ‘मजार’ को दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किए जाने के बाद ढहा दिया गया। ये संगठन एक शैक्षणिक संस्थान की चारदीवारी के अंदर मजार की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे। यह संरचना प्रतिष्ठित ‘द दून स्कूल’ के अंदर थी जिसके पूर्व छात्रों में अनेक गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक नेता जैसे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष और विक्रम सेठ शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

‘द दून स्कूल’ ब्रिटिश राज के समय से लड़कों के लिए सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्राइवेट आवासीय स्कूलों में से एक रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में 4-5 व्यक्ति स्कूल परिसर में स्थित मजार को हथौड़ों से तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके ध्वस्तीकरण के कोई आदेश नहीं दिए थे। हालांकि, हमने मजार से संबंधित तथ्यों के सत्यापन के लिए उपजिलाधिकारी समेत एक टीम मौके पर भेजी थी और यह सुनिश्चित किया कि कानून और व्यवस्था बनी रहे।’’

मजार ढहाए जाने का स्वागत करता हूं- स्वामी दर्शन भारती

बंसल ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी टीम से इस प्रकरण पर एक रिपोर्ट भी मांगी है। हालांकि, दक्षिणपंथी हिंदू नेता स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि उन्होंने हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अधिकारियों से मुलाकात की थी एवं उनसे प्रतिष्ठित स्कूल के भीतर स्थित मजार को ढहाने का अनुरोध किया था। ‘उत्तराखंड रक्षा अभियान’ नामक संगठन चलाने वाले भारती ने कहा, ‘‘जिसने भी यह किया हो, मैं मजार ढहाए जाने का स्वागत करता हूं। स्कूल के अंदर मजार क्यों होनी चाहिए और वह भी पूरे देश में विख्यात ‘द दून स्कूल’ के अंदर। यह दिखाता है कि राज्य के अंदर पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भूमि जिहाद किस सीमा तक पहुंच गया।’’

स्कूल के अधिकारियों ने करवाई थी मजार की मरम्मत

सूत्रों के अनुसार, मजार पुरानी थी और स्कूल के अधिकारियों ने हाल में इसकी मरम्मत करवाई थी। प्रदेश की धामी सरकार ने 2022 से भूमि जिहाद या मजार के नाम पर सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान शुरू किया था जिसके तहत अब तक 5000 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। बताया जा रहा है कि दून स्कूल का वह हिस्सा, जहां मजार बनी थी, एक समय में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संपत्ति हुआ करता था।

वक्फ बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने का अनुरोध करते हुए बताया, ‘‘हमारे रिकॉर्ड के हिसाब से उस क्षेत्र में 57 एकड़ भूमि हमारी थी लेकिन वर्तमान में उसकी स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड के पास अब भी ‘द दून स्कूल’ से लगी हुई काफी भूमि है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि उन्हें दून स्कूल के अंदर स्थित मजार के ध्वस्तीकरण के बारे में जानकारी थी। यह पूछे जाने पर कि क्या यह भूमि वक्फ बोर्ड की है, उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच के बाद ही यह पता चल सकता है।

Previous Post

सीसामऊ में आज रोडशो करेंगे मुख्यमंत्री योगी: 2 किमी लंबे रोडशो में सीएम के साथ रथ पर होंगे 6 लोग; पहली बार करेंगे ऐसा आयोजन, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी – कानपुर न्यूज़।

Next Post

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रची इतिहास, सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रची इतिहास, सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रची इतिहास, सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया।

नए शहर में जमीन अधिग्रहण आपसी सहमति से होगा: पहले चरण में 3165 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की योजना, सेटलाइट इमेज का हो रहा उपयोग, सहमति मिलते ही दिया जाएगा मुआवजा – नोएडा न्यूज़।

नए शहर में जमीन अधिग्रहण आपसी सहमति से होगा: पहले चरण में 3165 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की योजना, सेटलाइट इमेज का हो रहा उपयोग, सहमति मिलते ही दिया जाएगा मुआवजा – नोएडा न्यूज़।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)