• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

‘खामेनेई के आगे झुके ट्रंप’ – लेबनान में लगे पोस्टर, ईरान समर्थक मना रहे जश्न

JANVEENA by JANVEENA
June 25, 2025
in विदेश
0
‘खामेनेई के आगे झुके ट्रंप’ – लेबनान में लगे पोस्टर, ईरान समर्थक मना रहे जश्न

 

Iran Israel Ceasefire News: ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन तक चले भारी संघर्ष का अंत मंगलवार सुबह सीजफायर के साथ हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. इस लड़ाई में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इजरायल में हुई तबाही की हो रही है. इसी बीच, ईरान से लेकर इजरायल तक कई जगहों पर अमेरिका के खिलाफ हमलों को जीत की तरह मनाया जा रहा है. यहां तक कि बेरूत में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें खामेनेई के सामने ट्रंप को घुटनों पर बैठे हुए दिखाया गया है.

बेरूत में मनाया जा रहा ईरान की जीत का जश्न

लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके दहीयेह में ईरान की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. वहां की सड़कों पर ऐसे बैनर लगे हैं, जिनमें लिखा है कि ईरान ने युद्ध में इजरायल को हरा दिया. यह इलाका हिज्बुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां लोग ईरान का खुलकर समर्थन करते हैं.

इजरायल की टैक्स अथॉरिटी ने किया बड़ा खुलासा

इजरायल की टैक्स अथॉरिटी के मुआवजा विभाग ने बताया है कि इस बार ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से जितनी संपत्ति को नुकसान हुआ है, वह 7 अक्टूबर 2023 के बाद हमास, हिजबुल्लाह और हूथियों के हमलों से हुए कुल नुकसान से भी दोगुना है. अब तक 40,000 से ज्यादा लोग मुआवजे के लिए आवेदन कर चुके हैं और ये संख्या 50,000 से भी ऊपर जा सकती है. इनमें कई फैक्ट्रियां भी शामिल हैं, जो अभी तक नुकसान का सही हिसाब लगा रही हैं.

ईरान ने दागीं 550 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें: इजरायल

इजरायल का कहना है कि इस युद्ध में ईरान ने 550 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इनमें से सिर्फ 31 मिसाइलें आबादी वाले इलाकों में गिरीं. लगभग 1,000 ड्रोन भेजे गए, लेकिन उनमें से सिर्फ एक ड्रोन ही किसी घर को नुकसान पहुंचा सका. इसके अलावा, मिसाइलों और उन्हें रोकने वाले इंटरसेप्टर से निकले टुकड़ों (शार्पनेल) ने भी कई जगहों पर नुकसान किया.

सरकार के मुताबिक, मुआवजे की अनुमानित राशि करीब 5 अरब न्यू शेकेल (लगभग 1.47 अरब डॉलर) हो सकती है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो कुछ मिसाइलें इजरायली एयर डिफेंस को पार कर गईं, वे कितनी ज्यादा शक्तिशाली और विनाशकारी थीं. इन मिसाइलों में भारी विस्फोटक वारहेड लगे थे, जिन्होंने कई अपार्टमेंट पूरी तरह तबाह कर दिए और आस-पास के इलाकों में खिड़कियों और दीवारों तक को नुकसान पहुंचाया.

ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि उनका देश अब भी बातचीत से मसला सुलझाने के लिए तैयार है. उन्होंने साफ किया कि ईरान परमाणु हथियार बनाना नहीं चाहता, लेकिन वह अपने वैध अधिकारों की रक्षा जरूर करेगा. साथ ही उन्होंने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी कि वे अपनी जबरदस्ती की नीतियों से ईरान पर कुछ भी थोप नहीं सकते.

इजरायल की डिफेंस सिस्टम ‘आयरन डोम’ पर उठे सवाल

इस युद्ध में ईरान भले ही भारी नुकसान झेल चुका हो, लेकिन उसने यह भी दिखाया कि उसकी मिसाइल क्षमता और हिम्मत अब भी कायम है. वहीं, इजरायल की डिफेंस सिस्टम ‘आयरन डोम’ पर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि इतने कड़े बचाव के बावजूद मिसाइलें शहरों में तबाही मचा पाईं.

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

Previous Post

अगर चाहते हैं बीपी कंट्रोल में रहे तो अपनाएं ये स्मार्ट डाइट, सिर्फ नमक घटाना नहीं है काफी।

Next Post

‘भारत अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार’ – सीजफायर के बाद ईरान और इजरायल को भारत का प्रस्ताव

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
‘भारत अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार’ – सीजफायर के बाद ईरान और इजरायल को भारत का प्रस्ताव

'भारत अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार' – सीजफायर के बाद ईरान और इजरायल को भारत का प्रस्ताव

पहले चीन से लिए करोड़ों डॉलर, अब अमेरिका को दिया प्रस्ताव – पाकिस्तान का दोहरा रवैया आया सामने

पहले चीन से लिए करोड़ों डॉलर, अब अमेरिका को दिया प्रस्ताव – पाकिस्तान का दोहरा रवैया आया सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)