• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ट्रंप फिर भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा सकते हैं—नए टैरिफ लगाने के संकेत, व्हाइट हाउस में बोले: “वे चीटिंग कर रहे हैं…”

JANVEENA by JANVEENA
December 9, 2025
in विदेश
0
ट्रंप फिर भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा सकते हैं—नए टैरिफ लगाने के संकेत, व्हाइट हाउस में बोले: “वे चीटिंग कर रहे हैं…”

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनका प्रशासन विदेशी कृषि उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर सकता है, जिसमें भारतीय चावल और कनाडाई उर्वरक शामिल हैं. ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में दिया, जहां किसानों ने सस्ते विदेशी उत्पादों के कारण अमेरिकी बाजार पर पड़ रहे प्रभाव की शिकायत की. यह बैठक अमेरिकी किसानों के लिए घोषित 12 अरब डॉलर के राहत पैकेज के दौरान आयोजित की गई थी.

विदेशी सस्ते चावल से अमेरिकी किसान परेशान
बैठक में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत पर चावल बेच रहे हैं, जिससे घरेलू किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. इस पर ट्रंप ने कहा, ‘वे चीटिंग कर रहे हैं.’ उन्होंने संकेत दिए कि इन आरोपों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ी तो टैरिफ लगाए जाएंगे.

लुइसियाना की केनेडी राइस मिल की सीईओ मेरिल केनेडी ने दावा किया कि भारत, थाईलैंड और चीन इस कथित डंपिंग के मुख्य देश हैं. उन्होंने कहा कि चीन खासकर प्यूर्टो रिको में बड़ी मात्रा में चावल भेज रहा है जहां अब अमेरिकी चावल की सप्लाई लगभग बंद हो चुकी है. केनेडी ने कहा, ‘हमने वर्षों से वहां चावल भेजा ही नहीं. दक्षिणी राज्यों में किसान बुरी तरह प्रभावित हैं.’

टैरिफ काम कर रहे हैं, लेकिन…
मेरिल केनेडी ने बैठक में कहा कि टैरिफ प्रभावी साबित हो रहे हैं, लेकिन उन्हें और सख्ती की जरूरत है. इस पर ट्रंप ने आश्चर्य जताते हुए कहा, ‘आप और चाहती हैं?’ लेकिन उन्होंने सहमति जताई कि यदि कोई देश डंपिंग कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ट्रंप ने बैठक में मौजूद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को निर्देश दिया कि वे किसानों द्वारा बताए गए देशों की सूची नोट करें. जब किसान भारतीय सब्सिडी नीति के बारे में जानकारी देने लगे तो ट्रंप ने बीच में ही कहा, ‘पहले मुझे देशों के नाम बताओ… इंडिया, और कौन?’

बेसेंट ने भारत, थाईलैंड और चीन को मुख्य स्रोत बताया और कहा कि सूची में और भी देश शामिल हो सकते हैं, जिसका विस्तृत विवरण बाद में दिया जाएगा. ट्रंप ने आश्वासन दिया कि इस मामले पर ‘बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी’.

कनाडाई उर्वरक भी निशाने पर
ट्रंप ने चर्चा के दौरान संकेत दिए कि कनाडा से आने वाले उर्वरक पर भी भारी शुल्क लगाया जा सकता है ताकि घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिले. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और कनाडा दोनों ही अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते करने की कोशिश में हैं, लेकिन हाल के महीनों में इन वार्ताओं में बहुत कम प्रगति हुई है. अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, यह कहते हुए कि भारत ने अमेरिकी बाजार पर बाधाएं खड़ी की हैं और रूस से तेल खरीदना जारी रखा है.

10–11 दिसंबर को भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) के उप प्रमुख रिक स्विट्जर के नेतृत्व में एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत के साथ व्यापारिक बातचीत फिर शुरू करेगा. दोनों पक्ष 10 और 11 दिसंबर को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और बायलैटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

भारत की ओर से वार्ता का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के प्रयास में है. 28 नवंबर को FICCI की वार्षिक बैठक में अग्रवाल ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस कैलेंडर वर्ष के भीतर समझौता पूरा कर लेंगे.’

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

Previous Post

“इस्लामाबाद पर कोई भी नजर न डाले…” — पाकिस्तान के CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ उगली चेतावनी जैसी बयानबाज़ी।

Next Post

सर्दियों में गुड़ खूब खाया जाता है, लेकिन क्या यह हमेशा फायदेमंद है? ज्यादा गुड़ खाने से सामने आ सकती हैं ऐसी परेशानियां।

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
सर्दियों में गुड़ खूब खाया जाता है, लेकिन क्या यह हमेशा फायदेमंद है? ज्यादा गुड़ खाने से सामने आ सकती हैं ऐसी परेशानियां।

सर्दियों में गुड़ खूब खाया जाता है, लेकिन क्या यह हमेशा फायदेमंद है? ज्यादा गुड़ खाने से सामने आ सकती हैं ऐसी परेशानियां।

जापान में आया जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.6 की तीव्रता दर्ज—सुनामी की चेतावनी जारी।

जापान में आया जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.6 की तीव्रता दर्ज—सुनामी की चेतावनी जारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)