• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अलास्का में ट्रंप-पुतिन की 3 घंटे लंबी बैठक, लेकिन सीजफायर पर नहीं बनी सहमति, रूसी राष्ट्रपति ने दिया बयान

JANVEENA by JANVEENA
August 16, 2025
in विदेश
0
अलास्का में ट्रंप-पुतिन की 3 घंटे लंबी बैठक, लेकिन सीजफायर पर नहीं बनी सहमति, रूसी राष्ट्रपति ने दिया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का में एक अहम शिखर बैठक की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की, लेकिन किसी अंतिम समझौते पर सहमति नहीं बनी। यह मुलाकात तीन घंटे चली और इसे दोनों ने ‘फलदायी’ और ‘परस्पर सम्मानजनक’ बताया।

बैठक पर ट्रंप और पुतिन का बयान

ट्रंप ने कहा, “कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक पूरा समझौता न हो।” उन्होंने माना कि कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी कुछ बिंदु बाकी हैं। पुतिन ने वार्ता को ‘गहन और उपयोगी’ बताया और कहा कि रूस ईमानदारी से यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन उसकी ‘वैध चिंताओं’ का ध्यान रखना होगा।

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

पुतिन का अमेरिका में B-2 बॉम्बर से स्वागत

मीटिंग अलास्का के एंकरेज में हुई, जिसमें दोनों देशों का डेलिगेशन मौजूद रहा। दोनों नेता शीर्ष सलाहकारों के साथ तीन-पर-तीन प्रारूप में मिले। ट्रंप के साथ मार्को रूबियो और विटकॉफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं रूसी पक्ष में पुतिन के साथ सर्गेई लावरोव, वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव और आर्थिक सलाहकार किरिल दिमित्रिएव भी थे।
राष्ट्रपति पुतिन का अमेरिका में B-2 बॉम्बर से स्वागत किया गया। रेड कार्पेट पर पुतिन के आते ही ट्रंप ने तालियां बजाईं। इससे पहले ट्रंप ने करीब आधे घंटे प्लेन में बैठकर पुतिन के अलास्का पहुंचने का इंतजार किया।

मीडिया से बातचीत और पुतिन की चेतावनी

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने पत्रकारों के सवाल नहीं लिए। पुतिन ने उम्मीद जताई कि “कीव और यूरोपीय देश इसे रचनात्मक रूप से लेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी “उकसावे या पर्दे के पीछे की साजिश” से प्रगति बाधित न हो। पुतिन ने जोर देकर कहा कि यूक्रेन का मामला रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और यूरोप व विश्व में सुरक्षा का संतुलन बहाल होना चाहिए।

रूस की शर्तें और यूक्रेन का रुख

रूस पहले भी मांग कर चुका है कि यूक्रेन नाटो (NATO) में शामिल होने की महत्वाकांक्षा छोड़ दे और अपने पूर्वी क्षेत्रों को रूस को सौंप दे, जिन्हें वह पहले ही अपने में मिला चुका है। यूक्रेन इन मांगों को खारिज कर चुका है और उसका कहना है कि किसी भी शांति समझौते में उसे सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए ताकि रूस दोबारा हमला न करे।

भविष्य की संभावनाएं

ट्रंप ने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है लेकिन यूक्रेन युद्ध के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया। पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस को सहयोग करना चाहिए और आगे प्रगति की उम्मीद जताई। मंच से जाते हुए पुतिन ने अंग्रेजी में मुस्कुराते हुए कहा – “अगली बार मॉस्को में।”

पुराना संबंध और आलोचना

ट्रंप पहले भी पुतिन के प्रति प्रशंसा जताते रहे हैं। 2018 में हुई एक बैठक के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की बजाय पुतिन के बयान को तवज्जो दी थी।

ट्रंप का दावा और पुतिन का रुख

व्हाइट हाउस लौटने से पहले ट्रंप ने कहा कि उनका पुतिन से अच्छा संबंध है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि वह 24 घंटे में शांति ला सकते हैं। हालांकि, कई दौर की बातचीत और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को कड़े शब्दों में फटकारने के बावजूद पुतिन ने समझौते के कोई संकेत नहीं दिए।

कड़ी चेतावनी के साथ आगे की राह

ट्रंप ने माना कि वह पुतिन से निराश हैं और चेतावनी दी कि यदि वह युद्धविराम नहीं मानते तो “बहुत गंभीर परिणाम” होंगे। इसके बावजूद अलास्का में यह बैठक ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि 1867 में अमेरिका ने अलास्का रूस से खरीदा था।

Previous Post

शोले की शूटिंग के वक्त रिश्ते में थे धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, एक्ट्रेस की बॉडी डबल ने किया बड़ा खुलासा

Next Post

Travel Tips: नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग समान हैं जमशेदपुर के पास की ये खूबसूरत जगहें, जिन्हें आप एक दिन में घूम सकते हैं

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
Travel Tips: नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग समान हैं जमशेदपुर के पास की ये खूबसूरत जगहें, जिन्हें आप एक दिन में घूम सकते हैं

Travel Tips: नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग समान हैं जमशेदपुर के पास की ये खूबसूरत जगहें, जिन्हें आप एक दिन में घूम सकते हैं

हमास ने गाज़ा पुनर्वास योजना ठुकराई, कहा- मानवीय मदद के नाम पर सिर्फ धोखा

हमास ने गाज़ा पुनर्वास योजना ठुकराई, कहा- मानवीय मदद के नाम पर सिर्फ धोखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)