मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच United States और Iran के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर जल्द शुरू होने वाला है। इसी सिलसिले में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर Islamabad जाने की तैयारी में है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance पाकिस्तान नहीं जाएंगे। उनकी जगह अमेरिका के विशेष दूत Steve Witkoff और Jared Kushner इस्लामाबाद पहुंचकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत में हिस्सा लेंगे। यह वार्ता 21 अप्रैल के आसपास होने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी पुष्टि की है कि उनका प्रतिनिधिमंडल शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत युद्ध को रोकने के प्रयास का हिस्सा है और इससे हालात में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि, ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख भी अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका कड़े कदम उठा सकता है और इसका गंभीर परिणाम हो सकता है।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच घोषित युद्धविराम की अवधि 21 अप्रैल को समाप्त हो रही है। ऐसे में यह दूसरा दौर की वार्ता क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।



















