• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अमृतसर के व्यापारियों के लिए क्या सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दे हैं और फिर से शुरू हो पाकिस्तान से व्यापार संबंध

JANVEENA by JANVEENA
May 21, 2024
in देश
0
अमृतसर के व्यापारियों के लिए क्या सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दे हैं और फिर से शुरू हो पाकिस्तान से व्यापार संबंध

READ ALSO

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

 

अमृतसर। अटारी-वाघा मार्ग के रास्ते पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार की शुरुआत करना अमृतसर के व्यापारियों और उद्योग जगत के लोगों के लिए एक प्रमुख चुनावी मुद्दा है। उनका कहना है कि सीमा पार व्यापार की नयी शुरुआत से किसानों, ट्रांसपोर्टर और मजदूरों को फायदा होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019 में निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले तक दोनों देशों के बीच सड़क मार्ग से सालाना पांच हजार करोड़ रुपये का व्यापार होता था। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार की शुरुआत करने से न सिर्फ अमृतसर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

स्थानीय उद्योगों ने सभी बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को यह स्पष्ट कर दिया है कि अमृतसर की बेहतरी और विकास के लिए व्यापार की फिर से शुरुआत बेहद जरूरी है। पंजाब में अमृतसर सहित 13 लोकसभा सीट पर संसदीय चुनावों के आखिरी चरण में एक जून को मतदान होना है। अमृतसर के उद्योगपति राजदीप उप्पल ने कहा, सरकार को पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करना चाहिए क्योंकि अमृतसर में किसी प्रकार का कोई निर्माण उद्योग नहीं है।

उन्होंने कहा, भारत-पाकिस्तान व्यापार अमृतसर की अर्थव्यवस्था का स्तंभ था, जिससे न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदा मिल रहा था बल्कि क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए विश्वास पैदा करने का भी यह सबसे बड़ा उपाय था। भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सड़क मार्ग के रास्ते व्यापार 2019 से बंद है। हालांकि इस रास्ते से अफगानिस्तान से आयात अब भी जारी है। भारत ने फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 200 प्रतिशत सीमा शुल्क लगा दिया था।

वहीं, पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किये जाने के मद्देनजर अगस्त 2019 में भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था। उप्पल ने पीटीआई- से कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर शुरू होने से सीमावर्ती जिले में एकीकृत जांच चौकी पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जब व्यापार पर प्रतिबंध नहीं था तब करीब 2500 पल्लेदारों (सामान उठाने वालों) को काम मिलता था। ठीक इसी तरह ट्रक चालकों को भी रोजगार मिलता था। उप्पल ने कहा कि प्रतिदिन 500 ट्रक आयात-निर्यात का कार्य करते थे।

भारत आलू, टमाटर, अदरक, लहसुन सहित अन्य सब्जियों के साथ-साथ मसाले, सूती धागे, सोयाबीन का चूरा और टायर का निर्यात करता था जबकि पाकिस्तान से सूखे मेवे, सीमेंट, जिप्सम और सेंधा नमक का आयात करता था। उप्पल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार बहाल करने से न केवल व्यापार और उद्योग को लाभ होगा बल्कि किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा क्योंकि उन्हें फिर से बाजार में अपना सामान ले जाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, हम अपने किसानों के बारे में बात करते हैं। पाकिस्तान हमारे किसानों के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक था। आलू, टमाटर, मटर और हर तरह की सब्जी का निर्यात किया जाता था। अगर किसी सब्जी की कमी होती थी तो उसे आयात भी किया जाता था। उपभोक्ता और किसान दोनों खुश थे। उप्पल ने जोर देकर कहा कि यह सभी के हित में है फिर चाहे वे व्यापारी हों, ट्रांसपोर्टर हों, किसान हों या फिर मजदूर, इसलिए व्यापार बहाल होना चाहिए।



Previous Post

पहला IPL क्वालिफायर: KKR vs. SRH: कोलकाता ने क्वालिफायर-1 में कभी नहीं हारी है, जबकि हैदराबाद ने 2018 में हारकर भी फाइनल में पहुंचा; पॉसिबल खेल वर्ग

Next Post

दिल्ली की गर्मी से दूर इन पांच सुंदर हिल स्टेशन पर घूमन जाएं, सिर्फ 3 दिन का टूर लेकर

Related Posts

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा
देश

उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा

July 18, 2025
Next Post
दिल्ली की गर्मी से दूर इन पांच सुंदर हिल स्टेशन पर घूमन जाएं, सिर्फ 3 दिन का टूर लेकर

दिल्ली की गर्मी से दूर इन पांच सुंदर हिल स्टेशन पर घूमन जाएं, सिर्फ 3 दिन का टूर लेकर

UP: पश्चिम यूपी में सबसे गर्म जिला, लू-आंधी का अलर्ट, बुंदलेखंड भी तपा

UP: पश्चिम यूपी में सबसे गर्म जिला, लू-आंधी का अलर्ट, बुंदलेखंड भी तपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)