• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

जापान में लंबी उम्र का राज़ क्या है? 100 साल से अधिक आयु वालों की संख्या पहुंची नए रिकॉर्ड पर

JANVEENA by JANVEENA
September 18, 2025
in विदेश
0
जापान में लंबी उम्र का राज़ क्या है? 100 साल से अधिक आयु वालों की संख्या पहुंची नए रिकॉर्ड पर

 

जापान में बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अब जापान में 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के लगभग 1 लाख लोग रहते हैं. यह संख्या लगातार 55वें साल एक रिकॉर्ड है. खास बात यह है कि इनमें 88 प्रतिशत महिलाएं हैं. जापान को भले दी दुनिया का सबसे उम्रदराज समाज कहा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यहां के लोगों की उम्र इतनी ज्यादा कैसे होती है?

100 साल से अधिक उम्र के कितने लोग?
 एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस साल सितंबर में 99,763 लोग 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हो चुके हैं. इसमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, लगभग 88 प्रतिशत, यानी करीब 87,784 महिलाएं और 11,979 पुरुष हैं. स्वास्थ्य मंत्री ताकामारो फुकोका ने इन सभी बुजुर्गों को लंबी उम्र के लिए बधाई दी और उनके समाज में योगदान की सराहना की.

जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज समाज
जापान को दुनिया में सबसे उम्रदराज समाज माना जाता है. जन्म दर बहुत कम है लेकिन स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दिया जाता है. देश के बुजुर्ग लोग स्वस्थ खाने के साथ-साथ सक्रिय जीवनशैली अपनाते हैं. वे आम तौर पर ज्यादा पैदल चलते हैं और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं. इसके अलावा, जापान में हर सुबह तीन मिनट की एक्सरसाइज (रेडियो टाइसो) टीवी पर चलती है, जिसे लाखों लोग नियमित रूप से करते हैं.

सबसे बुजुर्ग पुरुष और महिला
जापान में इस समय सबसे उम्रदराज महिला 114 साल की शिगेको कागावा हैं, जो यामातोकोरियामा में रहती हैं. वहीं सबसे उम्रदराज पुरुष 111 साल के कियोताका मिज़ूनो हैं, जो इवाता शहर में रहते हैं.

आंकड़ों में गड़बड़ी का संदेह
हालांकि जापान सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं, लेकिन कई अध्ययनों में यह सवाल उठाया गया है कि 100 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या सही है या नहीं. 2010 में हुए ऑडिट में पाया गया था कि 2 लाख 30 हजार से अधिक लोग ऐसे बताए गए थे, जिनका पता नहीं चला. इसमें संदेह था कि कुछ परिवार अपने बुजुर्ग की मौत को छिपाकर पेंशन लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी वजह से राष्ट्रीय जांच की भी घोषणा हुई थी.

क्यों होती है जापानी लोगों की लंबी उम्र?
जापान में लोगों का वजन कम होता है और वे कम रेड मीट, ज्यादा मछली और सब्जियां खाते हैं. इसके अलावा, नमक का सेवन भी बहुत कम करने की कोशिश की जाती है. मोटापे की दर भी बहुत कम है, खासकर महिलाओं में. यही वजह है कि जापानी महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से ज्यादा मानी जाती है. जापान में हर साल 15 सितंबर को ‘वृद्धजन दिवस’ मनाया जाता है. इस दिन सरकार उन लोगों को सम्मानित करती है, जो 100 साल की उम्र पार कर चुके होते हैं. प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें बधाई पत्र और चांदी का कप भी दिया जाता है.

READ ALSO

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना

Previous Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विराट कोहली का खास मैसेज, जानिए उन्होंने क्या कहा

Next Post

0,0,0… एशिया कप की ये शर्मनाक हैट्रिक हमेशा याद रखेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, लगातार तीन बार जीरो पर आउट

Related Posts

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत
विदेश

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में 16 लोगों की मौत

October 23, 2026
पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना
विदेश

पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों पर ख्वाजा आसिफ का आरोप, विदेशों में बसने की बना रहे योजना

October 22, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जगी उम्मीद, पुतिन ट्रंप और जेलेंस्की के साथ करेंगे बातचीत

October 22, 2026
यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह
विदेश

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह

October 21, 2026
इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल
विदेश

इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल

October 21, 2026
यमन में हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, सैन्य शिविर में 53 सैनिकों की मौत; 200 से अधिक घायल
विदेश

यमन में हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, सैन्य शिविर में 53 सैनिकों की मौत; 200 से अधिक घायल

October 20, 2026
Next Post
0,0,0… एशिया कप की ये शर्मनाक हैट्रिक हमेशा याद रखेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, लगातार तीन बार जीरो पर आउट

0,0,0… एशिया कप की ये शर्मनाक हैट्रिक हमेशा याद रखेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, लगातार तीन बार जीरो पर आउट

ट्रंप का भारत पर तंज! पाकिस्तान और चीन से कर दी तुलना, इस लिस्ट में शामिल कर दिया

ट्रंप का भारत पर तंज! पाकिस्तान और चीन से कर दी तुलना, इस लिस्ट में शामिल कर दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)