• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

क्या नक्शे से गायब हो जाएगा नैनीताल? 3 किमी तक हो रही भू-धंसान की समस्या, घरों का होगा सर्वेक्षण

JANVEENA by JANVEENA
February 25, 2025
in देश
0
क्या नक्शे से गायब हो जाएगा नैनीताल? 3 किमी तक हो रही भू-धंसान की समस्या, घरों का होगा सर्वेक्षण

READ ALSO

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

 

उत्तराखंड का प्रसिद्ध शहर नैनीताल वर्तमान समय में चौतरफा खतरों को झेल रहा है। जानकारी के मुताबिक, शहर में भूस्खलन, दरारों और भूकंप की घटनाओं ने लोगों को खौफ से भर दिया है। शहर में कई किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में पहाड़ों के धंसने की खबर भी सामने आ रही हैं। सवाल ये भी उठाए जा रहे हैं कि क्या ‘नैनीताल’ शहर भूगोल के नक्शे से मिट जाएगा। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।

CBRI करेगा घरों का सर्वे

दरअसल, खतरों के बावजूद नैनीताल शहर में आबादी बढ़ रही है। शहर बड़ी संख्या में पर्यटकों से भरा रहता है और बड़ी संख्या में भवनों के निर्माण भी जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBRI यानी कि सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्ट्यूट इस मामले में आगे आया है और वह इस बात का आंकलन कर रहा है कि क्या नैनीताल शहर भूकंप के झटके सहन कर पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई है कि CBRI ने नैनीताल में बिना प्लानिंग के तैयार 1 हजार घरों का सर्वे करने का फैसला किया है। इसके तहत ये जांच की जाएगी कि क्या शहर में स्थित घर भूकंप के लिए सुरक्षित हैं। जांच के तहत बचाव और कैरिंग केपेसिटी की अध्‍ययन रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

भूस्खलन और नई दरारें सामने आईं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैनीताल शहर के टिफिनटॉप, चाइना पिक, चार्टनलॉज, स्नोव्यू समेत कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में नई दरारें भी सामने आने लगी हैं। इससे पहले साल 2009 में भी कई विशेषज्ञों ने नैनीताल की कैरिंग केपिसिटी की रिपोर्ट तैयार कर के सरकार को भेजी थी। माना जा रहा है कि सरकार नैनीताल को बचाने के लिए भूवैज्ञानिकों और आम लोगों के सुझावों को लागू करने के लिए कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

चूहों ने भी मचाया आतंक

नैनीताल की पहाड़ियों में भूस्खलन के खतरे के बीच चूहों ने भी आतंक मचा दिया है। चूहों ने शहर के हजारों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की दीवारों, नालों की सुरक्षा दीवारों आदि को खोखला कर दिया है। इस कारण नालियां चोक हो रही हैं और सफाईकर्मियों के लिए मलबे को निकालना चुनौती का काम साबित हो रहा है। नैनीताल के जिलाधिकारी ने भी इस मामले में परीक्षण कर के रिपोर्ट की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चूहों ने झील के पास, मॉल रोड और अन्य सड़कों की सुरक्षा दीवारों को भी खोखला कर दिया है। अगर दीवारों की मिट्टी निकलती है तो इससे घरों में दरार और भू-धंसाव का खतरा बढ़ता है।

3 KM में धंस रहे हैं पहाड़

हाल ही में उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव की डराने वाली घटनाएं सामने आई थीं। अब ऐसा ही कुछ मामला नैनीताल से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूपी गांव में भी देखने को मिल रहा है। यहां किसी अनहोनी के डर से लोग घरों को छोड़कर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खूपी गांव में साल 2012 के बाद से भू-धंसाव की घटनाएं सामने आने लगी थीं। गांव में करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र में पहाड़ धंस रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल गांव के 19 घरों में दरारें सामने आ रही हैं। प्रशासन की टीम ने भी हाल ही में खूपी गांव का निरीक्षण किया है।

चार्टन लॉज एरिया में भी भूस्खलन

इन सब के अलावा नैनीताल के चार्टन लॉज एरिया में भी एक बार फिर से भूस्खलन का घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इलाके में 18 परिवारों समेत आस-पास में स्थित दर्जनों घरों पर खतरा मंडरा रहा है। यहां अब तक 3 परिवार घर छोड़ चुके हैं। बाकी के परिवार के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल के एसडीएम ने कहा है कि प्रशासन ने खूपी गांव का सर्वे किया गया है, कई घरों में दरारें आ रही हैं। चार्टन लॉज क्षेत्र में भी भूस्खलन पर नजर रखी जा रही है।

खतरे में पूरा नैनीताल

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल के खूपी गांव से लघु हिमालय और बाह्या हिमालय (शिवालिक) रेंज को जोड़ने वाली मेन बाउंड्री थ्रस्ट गुजरती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बाउंड्री हिमालय को कंप्रेस करने का काम करती है जिस कारण से जमीन उठने लगती हैं और दरारें, भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है। विशेषज्ञ बताते हैं कि खूपी गांव ही नहीं बल्कि पूरा नैनीताल शहर ही खतरे में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दो दिन पहले टिफिन टॉप भूस्खलन से गिर गया है। इसके अलावा नैना पीक पहाड़ भी टूट रहा है।

Previous Post

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: कानपुर में परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटने लगे छात्र-छात्राएं, दोनों पालियों में 92,749 परीक्षार्थी होंगे शामिल – Kanpur News

Next Post

इस एक्ट्रेस के सामने हीरो भी झुक जाते थे, बनीं बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की गारंटी!

Related Posts

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा
देश

उत्तर भारत में जोरदार बारिश, लेकिन दिल्ली को अभी करना होगा इंतजार – जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा

July 18, 2025
Next Post
इस एक्ट्रेस के सामने हीरो भी झुक जाते थे, बनीं बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की गारंटी!

इस एक्ट्रेस के सामने हीरो भी झुक जाते थे, बनीं बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की गारंटी!

OT एरियर व मेडिकल कैशलेस सुविधा की मांग:  कई मुद्दों पर हुई चर्चा, AWEIL के सीएमडी ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन – Kanpur News

OT एरियर और मेडिकल कैशलेस सुविधा को लेकर चर्चा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमर्श, AWEIL के सीएमडी ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया – Kanpur News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)