• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

लज्जत-ए-अवधः क्यूजीन वॉक में लखनऊ के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक

JANVEENA by JANVEENA
July 11, 2023
in राज्य
0
लज्जत-ए-अवधः क्यूजीन वॉक में लखनऊ के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक

हुसैनाबाद में निर्माणाधीन फूड कोर्ट व म्यूजियम के सामने स्ट्रीट वेन्डरों को इसके लिए दी जाएगी जगह

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने हेरिटेज जोन में विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों के सम्बंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

कैसरबाग चौराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द होगा शुरू, फसाड संरक्षित करने के लिए हटायी जाएंगे होर्डिंग्स/बोर्ड

लखनऊ घूमने आने वाले पर्यटकों को शहर के लजीज व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह मिल सके। इसके लिए हेरिटेज जोन में लज्जत-ए-लखनऊ नाम से क्यूजीन वॉक विकसित किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने हेरिटेज जोन में विकास एवं सौदर्यीकरण के कार्यों के सम्बंध में अधिकारियों व कंसलटेंट को इस सम्बंध में निर्देश प्राधिकरण भवन में दिये।

मण्डलायुक्त ने कहा कि इसके लिए हुसैनाबाद में निर्माणाधीन फूड कोर्ट एवं म्यूजियम के सामने वाली सड़क के किनारे स्ट्रीट फूड वेन्डरों को जगह देने की व्यवस्था बनायी जाए, जहां वेन्डर्स निर्धारित गाइड लाइन के तहत कार्य करते हुए डिश सर्व कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां इक्का-तांगा, वाहनों की पार्किंग व इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का प्राविधान किया जाए। उन्होंने कहा कि हेरिटेज जोन में लगाये जाने वाले साइनेज, स्ट्रीट फर्नीचर व स्ट्रीट लाइटों की डिजाइन बेहद आकर्षक व कलात्मक हों, इसके लिए शहर वासियों से सुझाव लिये जाएं।

बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा कैसरबाग चौराहे के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में किये जाने वाले आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि स्थल पर कुछ भवनों के सीवर खुले में बह रहे हैं तथा जल निकासी की सुगम व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा खुले में लगे बिजली के तारों को सौंदर्यीकरण के क्रम में अंडरग्राउंड कराने की जरूरत है। इस पर मण्डलायुक्त ने नगर निगम, जल निगम व लेसा के अधिकारियों को जल्द से जल्द इन कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने बताया कि चौराहे के फसाड को संरक्षित करने के लिए होर्डिंग्स व बोर्ड को हटाने का कार्य इसी सप्ताह से शुरू करा दिया जाएगा।

बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने गुलिस्तां-ए-इरम, लाल बारादरी एवं दर्शन विला कोठी के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में भी चर्चा की। इसमें अधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया कि दर्शन विला कोठी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थायी निर्माण करा लिये गये हैं तथा कुछ जगहों पर निष्प्रयोज्य सामाग्री डम्प कर रखी गयी है। इस पर मण्डलायुक्त ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। वहीं, बटलर झील सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत सीवर लाइन के उच्चीकरण के कार्य की अवश्यकता के मद्देनजर मण्डलायुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को इस सम्बंध में योजना तैयार करते हुए कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये।

बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी (पूर्वी) अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, अधीक्षण अभियंता ए0के0 सिंह, ए0के0टी0यू की फैकेल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की डीन डॉ0 वंदना सहगल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता व आर्किटेक्ट उपस्थित रहे।

 

Previous Post

भारत और फ्रांस के बीच संभावित अनुसंधान सहयोग पर चर्चा

Next Post

देश में दवा की गुणवत्ता के मामलें में दो तीहाई कंपनी जांच में फसी-डॉ. मनसुख मांडविया

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
देश में दवा की गुणवत्ता के मामलें में दो तीहाई कंपनी जांच में फसी-डॉ. मनसुख मांडविया

देश में दवा की गुणवत्ता के मामलें में दो तीहाई कंपनी जांच में फसी-डॉ. मनसुख मांडविया

600 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं विकसित करने की योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)