• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

नोएडा में 20 तरह के साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए: सतर्क रहें, डीसीपी साइबर क्राइम ने एडवाइजरी जारी की, शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करें – नोएडा न्यूज।

JANVEENA by JANVEENA
December 10, 2024
in राज्य
0
नोएडा में 20 तरह के साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए: सतर्क रहें, डीसीपी साइबर क्राइम ने एडवाइजरी जारी की, शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करें – नोएडा न्यूज।

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को लगातार इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को डीसीपी साइबर क्राइम की ओर से एडवाइजरी जारी की गई और लोगों के साइबर ठगी के 20 प्रकार से अवगत कराया गया। लोगों को इससे बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

.

ये है जिनके जरिए हो रही साइबर ठगी

केवाईसी अपडेट फ्रॉड यदि आपके पास कोई व्यक्ति अपने को किसी बैंक से या टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन करता है और आपका केवाईसी अपडेट करने के लिए कहता है तो उसके बताए अनुसार कोई भी प्रक्रिया फॉलो ना करें यह साइबर अपराधी है। आप इस संबंध में बैंक से या संबंधित मोबाइल कंपनियों के स्टोर पर जाकर संपर्क करें वहां से ही केवाईसी अपडेट करने का प्रयास करें।

सेक्टर-36 स्थित साइब क्राइम का थाना

लिंक ओटीपी फ्रॉड यदि आपके पास ईमेल से या सोशल मीडिया के किसी प्लेटफार्म से कोई किसी अनजान व्यक्ति द्वारा कोई लिंक भेजा जाता है या किसी वस्तु को परचेस करने हेतु या किसी संस्था में रजिस्ट्रेशन कराए जाने हेतु कोई लिंक या ओटीपी आता है तो ऐसे अनजान लिंक को क्लिक न करें एवं ओटीपी शेयर ना करें। किसी भी प्रकार की अनजान APK फाइल को ना खोले।

सेक्सटारसन फ्राड किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले वीडियो कॉल को रिसीव ना करें साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती ना करें ना ही उनके फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करें और ना ही अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो असुरक्षित प्लेटफार्म पर शेयर करें अन्यथा आपकी निजी जानकारी को इस्तेमाल करके अनावश्यक धन की मांग की जा सकती है जिससे आप सेक्सटारसन के शिकार हो सकते हैं।

सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त का कार्यालय

डिजिटल अरेस्ट से ठगी यदि आपके पास कोई व्यक्ति स्वयं को सीबीआई अधिकारी, पुलिस अधिकारी, .. का अधिकारी, नॉरकोटिक्स विभाग का अधिकारी, इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर कॉल करता है। उसके बाद आपको स्काइप याजूम ऐप डाउनलोड करा कर वीडियो कॉल करने के लिए कहता है। आपका आईडी अवैध मादक पदार्थ के विक्रय में हवाला जैसे कारोबार/money laaundering/ smuggling/ fake import export में संलिप्त पाए जाने की बात कह कर डराता है। आपके विरुद्ध हुई एफआईआर दिखाता है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाता है या कोर्ट सुनवाई करवाता है। तो यह व्यक्ति साइबर अपराधी है आपको डरना या भयभीत नहीं होना है इसकी तुरंत शिकायत अपने निकटवर्ती पुलिस स्टेशन य साइबर पुलिस स्टेशन में करनी है।

इन्वेस्टमेंट फ्रॉड यदि आपके पास टेलीग्राम के माध्यम से या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म के माध्यम से कम समय में इन्वेस्टमेंट करके शेयर मार्केट में अधिक पैसा कमाने का कोई ऑफर आता है तो आप समझ जाइए की साइबर अपराधी आपको अपने जाल में फंसा रहे है।

ओएलएक्स फ्रॉड ओएलएक्स प्लेटफार्म पर किसी भी वस्तु को क्रय करने एवं विक्रय करने के लिए बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्रायः साइबर अपराधी ओएलएक्स प्लेटफार्म पर किसी वस्तु का विक्रय करने का ऐड डालकर बड़ी चालाकी से आपसे पैसे अपने अकाउंट में डलवा लेते हैं एवं वह वस्तु आपको डिलीवरी नहीं करते हैं, अथवा आपको लिंक भेजकर आपके फोन का डाटा चुराकर साइबर ठगी करते है।

सांकेतिक फोटो

गेमिंग फ्रॉड आजकल साइबर अपराधी युवकों व कम समय में अधिक लाभ कमाने वाले व्यक्तियों को गेमिंग एप के माध्यम से ठग रहे है। वह पहले लिंक भेजकर या मैसेज भेजकर ऐप डाउनलोड कराते हैं फिर उसमें चयन प्रक्रिया से अन्य साथियों को जोड़कर रजिस्ट्रेशन के नाम पर इन्वेस्टमेंट करके गेमिंग की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर आपसे शुरू में पैसे इन्वेस्ट कराएंगे। बाद में वह एप बंद करके आपके साथ धोखाधड़ी करते है।

कस्टमर केयर अधिकारी यदि आपको किसी भी संस्थान या किसी भी मार्केटिंग ऐप से संबंधित अपनी समस्या/शिकायत संबंधित कस्टमर केयर अधिकारी को दर्ज करानी है तो उस संस्था की वास्तविक वेबसाइट या टोल फ्री नंबर का ही चयन करें। गूगल के माध्यम से किसी भी संस्था किसी भी ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के कस्टमर केयर अधिकारी का फोन चयन न करें इससे आपका संपर्क साइबर अपराधियों से हो जाएगा।

गिफ्ट कार्ड फ्रॉड यदि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपको फोन करके आपका नाम लॉटरी में निकलना आपका नाम भाग्यशाली विजेता के रूप में चयनित किए जाने के नाम पर गिफ्ट देने की बात कही जाती है तो आप समझ जाइए की आप साइबर अपराधियों के संपर्क में है। यदि आप उनके बताएं अनुसार अपने निजी डेटा की जानकारी शेयर करते हैं तो आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

नोएडा प्रवेश द्वार

इस तरह से भी हो रहे फ्राड इनसे भी सावधान

ट्रैवल कार्ड फ्रॉड , फॉरेन गिफ्ट कार्ड , क्यूआर कोड फ्रॉड , पासवर्ड फ्रॉड , क्रेडिट कार्ड लिमिट फ्रॉड ट्राई/इनकम टैक्स फ्रॉड, फेक शॉपिंग, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट ऐसे में इनसे भी बचकर रहे।

अंजान नंबर पर न करे बातचीत डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर ज्यादा बातचीत न करें। अगर कोई पैसे की मांग करे, लालच या डर दिखाए तो सतर्क हो जाएं और मामले की शिकायत पुलिस से करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर न तो किसी लिंक पर क्लिक करें और न ही कोई ऐप डाउनलोड करें। बैंक संबंधी जानकारी किसी से भी साझा न करें। कम समय में निवेश कर मुनाफा कमाने के झांसे में न फंसे। थोड़ी सी जागरूकता आपने खाते को अभेद बनाए रहेगी।

Previous Post

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024: क्वार्टर फाइनल के लिए योग्य 8 टीमें, देखें आगामी मैचों का शेड्यूल।

Next Post

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में।

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में।

पुष्पा 2 से पहले अमरन-महाराजा ही नहीं, 2024 में राज कर चुकी हैं साउथ की ये फिल्में भी।

पुष्पा 2 से पहले अमरन-महाराजा ही नहीं, 2024 में राज कर चुकी हैं साउथ की ये फिल्में भी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)