• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

उन्हें रोते हुए पिता ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया: प्रयागराज में बेटियों की आंतें बाहर आ गईं; Prayagraj (Allahabad) News: पत्नी के अफेयर के शक में गईं 3 जानें

JANVEENA by JANVEENA
September 9, 2024
in राज्य
0
उन्हें रोते हुए पिता ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया:  प्रयागराज में बेटियों की आंतें बाहर आ गईं; Prayagraj (Allahabad) News: पत्नी के अफेयर के शक में गईं 3 जानें

 

प्रयागराज में पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या के बाद उसी कमरे में खुद फांसी लगाकर जान दे दी। बड़ी बेटी पांच साल की, तो छोटी बेटी तीन साल की थी। जो पिता दोनों बेटियों से इतना प्यार-दुलार करता था, वही उन मासूमों का हत्यारा कैसे बन गया? ऐसा क्या ह

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

बड़ी बेटी नैन्सी की फोटो, जिसकी उम्र 5 साल थी।

छोटी बेटी खुशबू, वह महज 3 साल की थी। ये तस्वीर उस वक्त की है, जब वह महज 6 माह की थी।

आंतें बाहर आ गई थीं मनीष किराए के जिस घर में रहता था, वह फर्स्ट फ्लोर पर है। ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक रहते हैं। जब मनीष ने अपनी बेटियों को मारा तो वह दोनों सो रही थीं। वह किचन से चाकू लाकर बेटियों के पेट में घोंपा।

ये बड़े भाई आनंद की शादी के वक्त की फोटो है, इसमें ब्लैक हाफ जैकेट में मनीष प्रजापति खड़ा है।

दोनों की रोने की तेज आवाज भी आई, लेकिन वह उनके पेट में तब तक चाकू घाेंपता रहा, जब दोनों का रोना बंद नहीं हो गया। 5 साल की नैंसी और 3 साल की खुशबू को जिस दरिंदगी से मारा गया, वह नफरत की कहानी बयां करती है।

खून से सनी लाशों को कमरे में देख आसपास के लोगों के साथ पुलिस अफसरों के कलेजे भी कांप गए। 30 साल के मनीष ने बच्चियों पर चाकू के इतने वार किए कि उनकी आंतें पेट से बाहर आकर, नीचे लटकने लगीं। पूरा कमरा खून से सना था।

जिस वक्त मनीष ने बेटियों को मारकर फंदे से झूला, उस समय पत्नी बाजार गई थी।

7 साल पहले संगीता से की थी लव मैरिज मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब 7 साल पहले उसने संगीता के साथ लव मैरिज की थी। संगीता कानपुर की रहने वाली है।

दरअसल, संगीता की बड़ी बहन रम्मन का पुरा में ही किराए पर रहती थी, वहीं पर संगीता और मनीष एक दूसरे से मिले थे और फिर कोर्ट मैरिज कर लिया। परिवार के लोग भी इससे खुश नहीं थे। उसे घर से निकाल दिया गया था। मनीष की मां गीता ने बताया कि बेटा सात साल से अलग रह रहा था।

परिवार वाले, दूसरे किराएदार, मकान मालिक सभी ने इस बात को माना है कि पत्नी और इसके रहन सहन में काफी फर्क था। पत्नी हमेशा सजी-धजी, मेकअप में नजर आती थी। जबकि ये पेंटिंग का काम करने के साथ ही बिजली मिस्त्री भी था

मनीष की मां गीता देवी को जब हत्या और आत्महत्या की खबर मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की बात पर बताया- पूरा मामला अफेयर से जुड़ा है। मनीष अपनी पत्नी पर शक करता था। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह हर समय पत्नी पर निगाह रखता था।

इसी शक में उसने अपनी बेटियों की जान ले ली और खुद भी सुसाइड कर लिया। हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस ने सिर्फ पारिवारिक विवाद बताया है। आगे की जांच के बाद ही खुलासे की बात कही है।

चचेरे भाई से बोला था- अभी आ रहा हूं घर मनीष रविवार की सुबह करीब 11 बजे सुलेमसराय की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात चचेरे भाई हिमांशु से हुई थी। हिमांशु को घर में पंखा लगवाना था तो उसने मनीष से घर आने को कहा था। मनीष ने कहा था- वह कुछ देर में आ रहा है, तब वह पंखा सेट कर देगा।

ये वही मकान है, जहां पर तीनों लाश मिलीं। यहीं पर मनीष परिवार के साथ रहता था।

लेकिन, कुछ देर बाद इस तरह की घटना हो गई। दरअसल, मनीष पेंटिंग का काम करता था। इसके अलावा उसे इलेक्ट्रॉनिक्स की भी जानकारी थी। आसपास के लोगों ने कहा- मनीष बहुत ही मिलनसार था, उसके सबसे अच्छे संबंध थे।

मोबाइल ही बताएगा सब कुछ पुलिस को मामले में सारी लीड मनीष के मोबाइल से ही मिलने की उम्मीद है। मनीष के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसकी जांच, कॉल डिटेल, फोटो, वीडियो कई कहानी को सामने ला सकते हैं।

पुलिस भी मान रही है कि कातिल पिता के मोबाइल में काफी कुछ मिल सकता है। इसके बाद पुलिस पत्नी से पूछताछ करेगी। मनीष मर चुका है, इसलिए पत्नी जो बताएगी, वही सच माना जाएगा। ऐसे में मोबाइल कई नए राज खोलेगा।

पिता की मौत के बाद 17 दिन घर पर रहा मनीष मां गीता देवी ने बताया- मेरे पति की मौत करीब 16 महीने हो गई। उस समय पिता की मौत पर बेटा मनीष घर आया था और करीब 17 दिन तक था। फिर किराए के घर में रहने चला गया। मनीष के दो भाई मां के साथ घर पर ही रहते हैं।

मनीष के बड़े भाई आनंद कुमार प्रजापति ने बताया- मनीष मेरा छोटा भाई था। वह किराए के मकान में रहता था। मेरी उससे बहुत ज्यादा बात नहीं होती थी। किसी ने आकर मुझे इसकी जानकारी दी। मुझे यह जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया?

परिजन बच्चियों की लाश को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर जाते हुए।

नौकरी की उम्मीद टूट गई तो खूब रोया मनीष के पिता रोशन लाल गवर्नमेंट प्रेस में नौकरी करते थे। दिसंबर 2023 में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक आश्रित कोर्ट में बेटे को नौकरी मिलनी थी। मनीष और उसकी पत्नी घर जाकर लड़े भी थे कि उसे नौकरी दिला दी जाए।

ऐसा नहीं हुआ। घरवालों ने उन्हें भगा दिया। नौकरी मनीष से बड़े भाई अमित को मिल गई। पिता के पास तीन बड़े मकान हैं। अलग रहने की वजह से उसमें भी अब तक हिस्सा नहीं मिला था। मनीष तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा आनंद कुमार, फिर अमित कुमार, उसके बाद बहन रजनी और फिर मनीष था।

पुलिस ने मनीष की पत्नी संगीता से पूछताछ की।

पत्नी ने कहा- फोन पर पूछा कहां हो… पुलिस की पूछताछ में पत्नी संगीता ने बताया- वह कपड़े खरीदने के लिए सुलेमसराय गई थी। इसी बीच पति का काॅल आया और उन्होंने पूछा कि कहां हो और कब तक आओगी? हमने जवाब दिया कि कुछ काम है। फिर आती हूं।

इसके बाद जब वह कुछ देर बाद घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला था, उसने किसी तरह कमरे के अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। दोनों मासूम बेटियां जमीन पर खून में सनी पड़ी थीं और पति फांसी पर लटके हुए थे।

प्रयागराज में रविवार को पिता ने 2 नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक बेटी की उम्र 5 साल तो दूसरी की 3 साल थी। वारदात के वक्त मां बाजार सामान लेने गई थी। पति ने उसे फोन कर लोकेशन ली। पूछा- कितनी देर में आ रही हो।

फिर फोन काट दिया। इसके बाद अचानक घर पहुंचा। दोनों बेटियों का चाकू से गला रेतकर मार डाला। जब पत्नी घर पहुंची, तो जमीन पर खून फैला हुआ था। बेटियां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं, जबकि पति फंदे से लटका मिला।

Previous Post

Bajrang Punia को जान से मारने की धमकी का व्हाट्सएप मैसेज, पुलिस ने जांच शुरू की

Next Post

मलयाली अभिनेता विनायकन को हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया: नशे में धुत होकर कर्मचारियों से बदतमीजी करने का आरोप, केस भी दर्ज

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
मलयाली अभिनेता विनायकन को हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया: नशे में धुत होकर कर्मचारियों से बदतमीजी करने का आरोप, केस भी दर्ज

मलयाली अभिनेता विनायकन को हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया: नशे में धुत होकर कर्मचारियों से बदतमीजी करने का आरोप, केस भी दर्ज

Haryana Assembly चुनाव 2024। कांग्रेस के साथ समझौता, आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

Haryana Assembly चुनाव 2024। कांग्रेस के साथ समझौता, आप पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)